WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में लोजपा के पूर्व बाहुबली सांसद राम किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह ने तेजस्वी यादव से मुलाकात की। जानकारी के अनुसार 29 जून को रामा सिंह राजद ज्वाइन कर सकते हैं। वैशाली जिले में रामा सिंह की गिनती लोजपा के बड़े नेताओं में की जाती है और सवर्णों के बीच उनका बड़ा वोट बैंक है।
रामा सिंह ने वैशाली से लोकसभा चुनाव 2014 लोजपा से टिकट पर लड़ा था। इस दौरान उन्होंने राजद के रघुवंश प्रसाद सिंह को शिकस्त दी थी, लेकिन इसके बाद 2019 के चुनाव के दौरान पार्टी ने उनकी जगह वीणा देवी की टिकट दे दिया। तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि आने वाले दिनों में रामा सिंह लोजपा को अलविदा कहने के बाद कोई बड़ी पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं।

