Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 10:52 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ट्रिपल म’र्डर से दहला जमशेदपुर, मां-बेटा-प्रेगनेंट बेटी की खू’न से लथपथ मिली ला’श
Headlines

ट्रिपल म’र्डर से दहला जमशेदपुर, मां-बेटा-प्रेगनेंट बेटी की खू’न से लथपथ मिली ला’श

May 11, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जमशेदपुर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको रोड नंबर-2 स्थित क्वार्टर नंबर एल-13 में सोमवार को उस वक्त तहलका मच गया, जब एक ही परिवार के तीन लोगों के शव घर के अंदर बरामद किए गए। घटना की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी रविंद्र प्रसाद सिंह पर अपनी पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या का आरोप है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद वह फरार हो गए हैं।

पत्नी, बेटे और गर्भवती बेटी की हत्या का आरोप

मृतकों की पहचान सरिता सिंह (55), सुप्रिया सिंह (31) और रविशेख कुमार (30) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुप्रिया सिंह शादीशुदा थीं और गर्भवती भी थीं। इस वजह से यह घटना और भी ज्यादा दर्दनाक बन गई है। पुलिस को शुरुआती जानकारी में पता चला है कि तीनों की हत्या कुल्हाड़ी से की गई है। हालांकि हत्या कैसे और कब की गई, इसका पूरा सच फॉरेंसिक जांच और पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।

आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर दी जानकारी

इस मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि परिवार के मुखिया रविंद्र प्रसाद सिंह ने कथित तौर पर खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर का मंजर देखकर सन्न रह गई।  स्थानीय लोगों के मुताबिक, रविंद्र प्रसाद सिंह इसी साल फरवरी में टाटा स्टील से रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के बाद से घर में विवाद होने की बातें भी सामने आ रही हैं। हालांकि पड़ोसियों की चर्चाओं को अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं माना जा सकता। पुलिस इसी एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या पारिवारिक तनाव इस खौफनाक वारदात की वजह बना।

पूरे इलाके में दहशत, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

घटना के बाद एग्रिको इलाके में डर और दहशत का माहौल है। पुलिस ने पूरे घर को घेर लिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी की तलाश में छापेमारी भी शुरू कर दी गई है। जांच अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि वारदात अचानक गुस्से में हुई या इसके पीछे कोई पहले से बनाई गई साजिश थी।

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बड़ा ब्रेकथ्रू, बिहार-यूपी से 3 संदेही गिरफ्तार
Next Article बंद दरवाजे के पीछे मौ’त की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर… जानें

Related Posts

Headlines

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026
Headlines

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026
राशिफल

राशिफल @ 14 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026

राशिफल @ 14 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 14, 2026

रात के सन्नाटे में घर में घुस कट्टे की नोक पर की थी डकैती, सुनार समेत चार गिरफ्तार

October 13, 2026

नवरात्रि फलाहार में लाएं नया स्वाद, दही और अनार वाली शकरकंद चाट जरूर करें ट्राई

October 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.