अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झामुमो ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए जमशेदपुर और गुमला जिले में नई जिला समितियों का गठन कर दिया गया है। झामुमो के महासचिव विनोद कुमार पांडेय की ओर से जारी आदेश में दोनों जिलों के पदाधिकारियों के नाम घोषित किए गए हैं। साथ ही साफ कहा गया है कि अब अगला कदम संगठन का विस्तार है, जिसे जल्द पूरा करना होगा।
जमशेदपुर में इन लोगों को मिली जिम्मेदारी
जमशेदपुर जिले में विक्टर सोरेन को अध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष के तौर पर सागेन पुर्ती, प्रणव महतो, ललित माण्डी और विद्यासागर दास को जिम्मेदारी दी गई है। रतन महतो को सचिव बनाया गया है। संगठन सचिव की जिम्मेदारी चन्द्रशेखर टुडू और नसीर खान को दी गई है। सह सचिव के रूप में मो. जलील और मानिक मल्लिक को रखा गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी कालीपदो गोराई को सौंपी गई है।
गुमला जिला समिति भी हुई तैयार
गुमला जिले में भुषण तिर्की को अध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष के तौर पर नुरुल होदा और शशी साव को जिम्मेदारी मिली है। सचिव के रूप में आरिफ अंसारी को चुना गया है। संगठन सचिव की जिम्मेदारी रंजीत सिंह को दी गई है। सह सचिव पद पर सुधी राम किसान को रखा गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी खुर्शीद आलम उर्फ पप्पु को दी गई है।

अब संगठन विस्तार पर रहेगा फोकस
कार्यालय आदेश में साफ कहा गया है कि नवगठित जिला समितियां अपने जिले के केंद्रीय पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक करें। इस बैठक में संगठन को आगे बढ़ाने और नई टीम बनाने पर चर्चा होगी। बैठक के बाद नए पदाधिकारियों के नाम की अनुशंसा करनी होगी, ताकि जिला समिति का पूरा ढांचा तैयार किया जा सके।
जल्द भेजनी होगी रिपोर्ट
महासचिव विनोद पांडेय ने कहा है कि बैठक की पूरी जानकारी और कार्यवाही की कॉपी के साथ प्रस्ताव जल्द भेजा जाए। ताकि उस पर विचार कर अंतिम रूप से जिला समिति का पूरा गठन किया जा सके। पदाधिकारियों से उम्मीद जताई गई है कि वे पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखेंगे और संगठन को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इसे भी पढ़ें : राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई



