Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 13 May, 2026 • 06:05 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 जारी : 85.20% स्टूडेंट्स पास, लड़कियों का जलजला
Headlines

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 जारी : 85.20% स्टूडेंट्स पास, लड़कियों का जलजला

May 13, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CBSE
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

New Delhi : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार लाखों छात्र-छात्राओं को उनके नतीजे मिल गए हैं। इस साल कुल 85.20 फीसदी विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए हैं। एक बार फिर लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 82.13 फीसदी दर्ज किया गया। यानी लड़कियों ने 6.73 फीसदी की बढ़त के साथ बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं ट्रांसजेंडर श्रेणी के छात्रों का रिजल्ट 100 फीसदी रहा है।

इन प्लेटफॉर्म पर चेक कर सकते हैं रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अब अलग-अलग प्लेटफॉर्म के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं। अगर वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक हो तो घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बोर्ड ने कई विकल्प उपलब्ध कराए हैं। छात्र इन प्लेटफॉर्म पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं…

  • CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in
  • results.cbse.nic.in
  • cbseresults.nic.in
  • DigiLocker
  • UMANG App
  • SMS सेवा
  • फोन कॉल सुविधा

वेबसाइट से ऐसे चेक करें रिजल्ट

अगर आप सीधे वेबसाइट से अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं तो यह आसान तरीका अपनाएं…

स्टेप 1 : CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 : होमपेज पर दिख रहे CBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 : अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि दर्ज करें।
स्टेप 4 : सबमिट बटन दबाएं।
स्टेप 5 : आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
स्टेप 6 : मार्कशीट डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

डिजिलॉकर से डाउनलोड करें डिजिटल मार्कशीट

अगर आप अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करना चाहते हैं तो डिजिलॉकर सबसे आसान विकल्प है। कैसे करें चेक…

  • डिजिलॉकर वेबसाइट या ऐप खोलें
  • मोबाइल नंबर या आधार के जरिए लॉग इन करें
  • नया यूजर हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन करें
  • Education सेक्शन में जाएं
  • CBSE चुनें
  • Class XII Marksheet पर क्लिक करें
  • रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी भरें
  • मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी, उसे डाउनलोड कर लें

UMANG ऐप से भी देख सकते हैं नतीजे

उमंग ऐप के जरिए भी छात्र आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। प्रक्रिया…

  • UMANG ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट खोलें
  • मोबाइल नंबर से लॉग इन करें
  • Education सेक्शन में जाएं
  • CBSE विकल्प चुनें
  • CBSE Class 12 Result लिंक पर क्लिक करें
  • जरूरी जानकारी भरें
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा

वेबसाइट स्लो हो तो क्या करें

रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक आना आम बात है। ऐसे में अगर वेबसाइट खुलने में दिक्कत हो रही है तो छात्र DigiLocker, UMANG, SMS या फोन कॉल जैसे विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऑनलाइन दिखने वाला रिजल्ट शुरुआती जानकारी के लिए होता है। स्कूल से मिलने वाली मूल मार्कशीट और प्रमाणपत्र को संभालकर रखें। अगर किसी छात्र को अपने अंकों को लेकर कोई संदेह है, तो बोर्ड की आगे की प्रक्रिया पर नजर रखें।

इसे भी पढ़ें : सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, UPSSSC ने निकाली 1182 पदों पर Vacancy

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम हेमंत ने माधव लाल सिंह के निधन पर जताया शोक, बोले- राजकीय सम्मान के साथ होगी विदाई
Next Article सोना-चांदी की कीमतों में भूचाल, एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ उछाल

Related Posts

देश

एयर इंडिया का विदेशी रूट्स पर ब्रेक, कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद

May 13, 2026
Headlines

सम्राट कैबिनेट में 18 अहम फैसलों पर मुहर, कौन-कौन से… जानें

May 13, 2026
Headlines

नशेड़ी बेटे का खू’नी खेल : बहाने से बुलाया और हसुआ से काट दिया बाप को

May 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एयर इंडिया का विदेशी रूट्स पर ब्रेक, कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद

May 13, 2026

सम्राट कैबिनेट में 18 अहम फैसलों पर मुहर, कौन-कौन से… जानें

May 13, 2026

नशेड़ी बेटे का खू’नी खेल : बहाने से बुलाया और हसुआ से काट दिया बाप को

May 13, 2026

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी और झटका साथ-साथ… जानें क्या

May 13, 2026

सोना-चांदी की कीमतों में भूचाल, एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ उछाल

May 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.