Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 07:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गांवों की सड़कों को मिलेगा नया जीवन, सीएम सम्राट ने तय किया रोडमैप
Headlines

गांवों की सड़कों को मिलेगा नया जीवन, सीएम सम्राट ने तय किया रोडमैप

June 4, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : सीएम सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया है कि बिहार के ग्रामीण इलाकों में सड़क और पुलों के विकास को अब और तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। गुरुवार को पटना स्थित लोक सेवक आवास के संकल्प सभागार में ग्रामीण कार्य विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण, चौड़ीकरण और नई संपर्क परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।

गांवों की सड़कें रहें दुरुस्त, नियमित निगरानी के निर्देश

बैठक में सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आवागमन और मजबूत संपर्क व्यवस्था के लिए सड़कों और पुलों की स्थिति अच्छी होना बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पहले से बनी ग्रामीण सड़कों की नियमित निगरानी की जाए और जहां जरूरत हो, वहां तुरंत मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का काम कराया जाए। उन्होंने कहा कि कई बार सड़कें खराब होने के बाद लंबे समय तक मरम्मत नहीं हो पाती, जिससे ग्रामीणों को परेशानी होती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए प्रभावी निगरानी व्यवस्था विकसित की जाए और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में किसी तरह की देरी न हो।

auto

बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए होगी सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने की पहल

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि गांवों में आबादी बढ़ रही है और वाहनों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में कई ग्रामीण सड़कें अब जरूरत के हिसाब से छोटी पड़ रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां आवश्यकता हो, वहां ग्रामीण सड़कों के चौड़ीकरण की योजनाओं को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि अच्छी सड़कें सिर्फ आवागमन को आसान नहीं बनातीं, बल्कि गांवों की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देती हैं। बेहतर सड़क संपर्क होने से किसानों को बाजार तक पहुंचने में सुविधा होती है और लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार के अवसरों तक आसानी से पहुंच मिलती है।

नई सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी प्राथमिकता

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने नई सड़क परियोजनाओं, पुलों और पहुंच पथों के निर्माण पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनहित, यातायात की जरूरत और क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए नई योजनाओं की प्राथमिकता तय की जाए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में सड़क संपर्क की कमी है, वहां नई परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दी जाए और उन्हें तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। साथ ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।

विभागीय योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव दिवेश सेहरा ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभाग की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने चल रही सड़क और पुल निर्माण योजनाओं के साथ आगामी परियोजनाओं की स्थिति से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव दिवेश सेहरा, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर के इस हॉस्पिटल में भयंकर आग, 10 की गई जान, कई झुलसे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजब बेटियों ने तोड़ी चुप्पी, तब खुली सेहत की राह
Next Article सड़क-पुल निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, होगा सुरक्षा ऑडिट : सीएम सम्राट

Related Posts

Headlines

रामगढ़ में चार थानेदार लाइन क्लोज, कई इधर से उधर… देखें लिस्ट

September 21, 2026
Headlines

एसपी गौरव की खरी-खरी… जनता को चक्कर कटवाए तो नपेंगे अफसर, तुरंत निपटाएं फाइलें

September 21, 2026
Headlines

अभियान बसेरा : अब घर बैठे मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, अंचल में ही जमा करें फॉर्म

September 21, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रामगढ़ में चार थानेदार लाइन क्लोज, कई इधर से उधर… देखें लिस्ट

September 21, 2026

एसपी गौरव की खरी-खरी… जनता को चक्कर कटवाए तो नपेंगे अफसर, तुरंत निपटाएं फाइलें

September 21, 2026

अभियान बसेरा : अब घर बैठे मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, अंचल में ही जमा करें फॉर्म

September 21, 2026

चार महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा, गांव पहुंचते ही दोनों शातिर धराये

September 21, 2026

योगेंद्र साव के बयान पर विजय हांसदा का पलटवार, बोले- मंशा पूरी नहीं होती तो…

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.