Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 18 September, 2026 • 10:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रोहितश्य रॉय बने झारखंड के नये महाधिवक्ता, अच्युत केशव वरीय अपर महाधिवक्ता
Headlines

रोहितश्य रॉय बने झारखंड के नये महाधिवक्ता, अच्युत केशव वरीय अपर महाधिवक्ता

June 14, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
महाधिवक्ता
झारखंड के नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य के विधिक तंत्र में बड़ा बदलाव करते हुए नए महाधिवक्ता की नियुक्ति कर दी है। महाधिवक्ता राजीव रंजन का इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बाद अब झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता रोहितश्य रॉय राज्य के नए महाधिवक्ता होंगे। इस संबंध में विधि विभाग ने रविवार को अधिसूचना जारी कर दी। सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक राजीव रंजन ने 14 जून को अपने पद से इस्तीफा दिया था। राज्यपाल ने उनके त्यागपत्र को तत्काल प्रभाव से मंजूर कर लिया है। इसके बाद रोहितश्य रॉय को झारखंड का महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है। वे पदभार संभालने की तारीख से अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे। यहां याद दिला दें कि महाधिवक्ता राज्य सरकार के सबसे बड़े विधिक अधिकारी होते हैं। सरकार को कानूनी मामलों में सलाह देने के साथ-साथ हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में महत्वपूर्ण मामलों में राज्य का पक्ष रखने की जिम्मेदारी भी उन्हीं की होती है।

auto

अच्युत केशव को भी मिला प्रमोशन

इसी बीच विधि विभाग ने एक और आदेश जारी करते हुए झारखंड हाईकोर्ट में अपर महाधिवक्ता के पद पर कार्यरत अच्युत केशव को पदोन्नत कर वरीय अपर महाधिवक्ता बना दिया है। विभाग का कहना है कि झारखंड लॉ ऑफिसर (इंगेजमेंट) रूल्स, 2018 के तहत यह फैसला लिया गया है। अच्युत केशव वर्ष 2022 से राज्य सरकार की ओर से गठित विधि पदाधिकारियों के पैनल में अपर महाधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अब उन्हें वरीय अपर महाधिवक्ता की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पहले जैसी मिलेंगी सुविधाएं और मानदेय

विधि विभाग के आदेश में कहा गया है कि अच्युत केशव को वरीय अपर महाधिवक्ता के रूप में वही शुल्क, मानदेय और अन्य सुविधाएं मिलेंगी, जो इस पद के लिए पहले से निर्धारित हैं। साथ ही उन्हें पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट विभाग को भेजनी होगी।

विधि विभाग ने जारी किए आदेश

दोनों आदेश झारखंड सरकार के प्रधान सचिव सह विधि परामर्शी नीरज कुमार श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से जारी किए गए हैं। विधि विभाग के इन फैसलों के बाद राज्य सरकार की कानूनी टीम में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। आने वाले दिनों में सरकार से जुड़े बड़े मामलों में नई टीम की भूमिका अहम रहने वाली है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने किया रिजाइन, CS को भेजा इस्तीफा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने किया रिजाइन, CS को भेजा इस्तीफा
Next Article रांची में स्वर्णकार समाज की हुंकार, एक मंच पर दिखी ताकत

Related Posts

Headlines

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026
Headlines

नरेंद्र मोदी की जनसेवा के बेमिसाल 25 साल, जानें क्या बोल गए बाबूलाल

September 18, 2026
Headlines

गुलगुलिया बनकर रेकी, फिर ताला तोड़कर माल पार, 4 गिरफ्तार

September 18, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026

नरेंद्र मोदी की जनसेवा के बेमिसाल 25 साल, जानें क्या बोल गए बाबूलाल

September 18, 2026

गुलगुलिया बनकर रेकी, फिर ताला तोड़कर माल पार, 4 गिरफ्तार

September 18, 2026

पाकुड़ रेल यात्रियों को बड़ी राहत, मालगोदाम रोड पर चालू हुई… जानें क्या

September 18, 2026

किराना दुकान की आड़ में गंदा धंधा… बंगाल से जुड़े तार, 65 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.