Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 09:24 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सरकारी बैंक में अफसर बनने का मौका, SBI PO के 1500 पदों पर Vacancy
जॉब/एजुकेशन

सरकारी बैंक में अफसर बनने का मौका, SBI PO के 1500 पदों पर Vacancy

June 18, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
SBI
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार देशभर में कुल 1500 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 जून से शुरू हो गई है और इच्छुक उम्मीदवार 8 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।एसबीआई की ओर से जारी विज्ञापन संख्या CRPD/PO/2026-27/09 के तहत यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

सामान्य वर्ग के लिए सबसे ज्यादा पद

इस भर्ती में कुल 1500 रिक्तियां हैं। इनमें 1446 नियमित और 54 बैकलॉग पद शामिल हैं। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सबसे ज्यादा 588 पद निर्धारित किए गए हैं।श्रेणीवार पदों की बात करें तो SC के लिए 234, ST के लिए 144, OBC के लिए 390, EWS के लिए 144 और सामान्य वर्ग के लिए 588 पद तय किए गए हैं।

auto

कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इंटरव्यू के समय उन्हें डिग्री या पास होने का प्रमाण देना होगा।चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं। यानी ग्रेजुएशन करने वाले लगभग सभी युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा क्या है

एसबीआई के अनुसार 1 अप्रैल 2026 तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिएइसके अनुसार अभ्यर्थी का जन्म 2 अप्रैल 1996 से 1 अप्रैल 2005 के बीच होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

तीन चरणों में होगा चयन

एसबीआई पीओ भर्ती की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी।

पहला चरण: प्रारंभिक परीक्षा

सबसे पहले ऑनलाइन प्रीलिम्स परीक्षा होगी। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा के अंक अंतिम मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे।

दूसरा चरण: मुख्य परीक्षा

प्रीलिम्स पास करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव दोनों प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।रीजनिंग, डेटा एनालिसिस, जनरल अवेयरनेस और इंग्लिश से जुड़े सवाल होंगे। वहीं डिस्क्रिप्टिव टेस्ट में ईमेल, पत्र या रिपोर्ट लेखन जैसे प्रश्न आ सकते हैं।

तीसरा चरण: इंटरव्यू और ग्रुप एक्सरसाइज

मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन इन्हीं चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

अगस्त में हो सकती है प्रारंभिक परीक्षा

एसबीआई द्वारा जारी संभावित कार्यक्रम के अनुसार प्रीलिम्स परीक्षा 1 और 2 अगस्त 2026 को आयोजित हो सकती है। वहीं मुख्य परीक्षा 12 सितंबर 2026 को होने की संभावना है।यदि सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार रहा तो अंतिम परिणाम नवंबर या दिसंबर 2026 तक जारी किया जा सकता है।

कितनी मिलेगी सैलरी

एसबीआई पीओ का पद बैंकिंग क्षेत्र की सबसे आकर्षक नौकरियों में गिना जाता है। चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती बेसिक पे 48,480 रुपये मिलेगी। भत्तों को जोड़ने के बाद शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग 80 हजार से 82 हजार रुपये प्रतिमाह तक पहुंच सकती है। मुंबई जैसी पोस्टिंग पर सालाना सीटीसी करीब 21.79 लाख रुपये तक बताई गई है।इसके अलावा डीए, एचआरए, मेडिकल सुविधा और अन्य कई भत्तों का लाभ भी मिलता है।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।वहीं SC, ST और PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है।

ऐसे करें आवेदन

  • SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Careers सेक्शन में जाकर Current Openings विकल्प खोलें।
  • SBI PO Recruitment 2026 नोटिफिकेशन पढ़ें।
  • Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

युवाओं के लिए बड़ा मौका

बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती बड़ा अवसर लेकर आई है। 1500 पदों पर होने वाली यह भर्ती हाल के वर्षों की सबसे बड़ी SBI PO भर्तियों में शामिल है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

इसे भी पढ़ें : नालंदा में भयंकर बवाल, पत्थरबाजी के बाद लाठीचार्ज… देखें वीडियो
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनई शादी, नई पोस्टिंग… और फिर ट्रैक किनारे RPF जवान की सिर कटी ला’श
Next Article RSS दफ्तर पेट्रोल बम कांड का आरोपी कस्टडी से फरार, एनका’उंटर में लगी गोली

Related Posts

बिहार

गांव के छोटे उद्योगों को प्राथमिकता से दें लोन, साइबर सुरक्षा से न हो समझौता : मंत्री

September 21, 2026
Headlines

बिहार में घर बनाना होगा आसान, आ रहा नया बिल्डिंग बायलॉज

September 21, 2026
Headlines

भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने की तैयारी, हर जिले में होगी ‘निगरानी’

September 21, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गांव के छोटे उद्योगों को प्राथमिकता से दें लोन, साइबर सुरक्षा से न हो समझौता : मंत्री

September 21, 2026

बिहार में घर बनाना होगा आसान, आ रहा नया बिल्डिंग बायलॉज

September 21, 2026

भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने की तैयारी, हर जिले में होगी ‘निगरानी’

September 21, 2026

रामगढ़ में चार थानेदार लाइन क्लोज, कई इधर से उधर… देखें लिस्ट

September 21, 2026

एसपी गौरव की खरी-खरी… जनता को चक्कर कटवाए तो नपेंगे अफसर, तुरंत निपटाएं फाइलें

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.