Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 08:59 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पाकुड़ में कड़ी सुरक्षा के बीच नीट यूजी परीक्षा, दो केंद्रों पर 548 अभ्यर्थी शामिल
Headlines

पाकुड़ में कड़ी सुरक्षा के बीच नीट यूजी परीक्षा, दो केंद्रों पर 548 अभ्यर्थी शामिल

June 21, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नीट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : झारखंड के पाकुड़ जिले में नीट यूजी परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की गई। जिला मुख्यालय स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (बालिका) और पाकुड़ पॉलिटेक्निक को परीक्षा केंद्र बनाया गया। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक है। जिले के दोनों केंद्रों पर कुल 548 परीक्षार्थियों ने परीक्षा लिख रहे हैं। परीक्षा को लेकर सुबह से ही केंद्रों के बाहर चहल-पहल देखने को मिली। निर्धारित समय के अनुसार सुबह 11 बजे से परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जाने लगा। समय से पहले पहुंचने के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपने अभिभावकों के साथ केंद्रों पर पहुंचे थे।

अभिभावकों की भी लगी रही भीड़

नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा को देखते हुए दोनों केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भी अच्छी-खासी भीड़ जुटी रही। परीक्षा शुरू होने तक अभिभावक अपने बच्चों को जरूरी सलाह देते नजर आए। परीक्षा शुरू होने के बाद भी कई अभिभावक केंद्रों के आसपास मौजूद रहे।

Advertisement

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन रहा सतर्क

खबर लिखे जाने तक परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी या अव्यवस्था न हो, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। दोनों परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारियों और जवानों की तैनाती की गई। केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखा गया ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस और मेडिकल टीम की भी व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्यकर्मियों को पूरे समय अलर्ट मोड में रखा गया।

प्रवेश से पहले हुई सघन जांच

परीक्षा केंद्रों के मुख्य प्रवेश द्वार पर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई। अभ्यर्थियों को केवल एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र दिखाने के बाद ही प्रवेश दिया गया। जांच के दौरान यह भी सुनिश्चित किया गया कि कोई भी परीक्षार्थी प्रतिबंधित सामान लेकर केंद्र के अंदर न जाए। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, आभूषण और अन्य अतिरिक्त सामग्री को केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं थी।

दोनों केंद्रों पर की गई थी विशेष व्यवस्था

जानकारी के अनुसार, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (बालिका) परीक्षा केंद्र पर 188 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई। वहीं पाकुड़ पॉलिटेक्निक केंद्र पर 360 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था की गई। जिला प्रशासन और केंद्र प्रबंधन की ओर से सभी आवश्यक इंतजाम किए गए, जिसके कारण परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा आयोजन के दौरान कहीं से भी किसी तरह की अप्रिय घटना या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली।

इसे भी पढ़ें : थानेदार की पिस्टल छीन PLFI उग्र’वादी करने लगा फा’यरिंग, फिर हुआ एनका’उंटर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम सम्राट ने किया योग, अगले साल के लिए दे गये बड़ा संकेत
Next Article तानों के जवाब में गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 11 गेंदों पर ठोका तूफानी 50

Related Posts

Headlines

‘बिहार गति’ पर सीएम सम्राट सख्त, कसी अफसरों की नकेल

September 22, 2026
Headlines

पिता-दादा की मौत का बदला का नतीजा है ग्राम प्रधान की नृशंस हत्या, 8 घंटे में खुलासा

September 22, 2026
जॉब/एजुकेशन

BPSC TRE 4.0: 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी

September 22, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सरकार से बातचीत फेल, बैंक कर्मियों की हड़ताल तय, जानें ऑनलाइन बैंकिंग पर कितना असर

September 22, 2026

‘बिहार गति’ पर सीएम सम्राट सख्त, कसी अफसरों की नकेल

September 22, 2026

पिता-दादा की मौत का बदला का नतीजा है ग्राम प्रधान की नृशंस हत्या, 8 घंटे में खुलासा

September 22, 2026

BPSC TRE 4.0: 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी

September 22, 2026

जमुई कांड में एनकाउंटर, मुख्य आरोपी के पैर में पुलिस ने मारी गोली

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.