अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार के पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के घर से करीब 20 लाख रुपये कैश और कीमती गैजेट्स गायब होने का मामला अब बेहद पेचीदा हो गया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ आया है। तेज प्रताप के पूर्व पीए (पर्सनल असिस्टेंट) मोतीलाल राय की पत्नी प्रीति भारती ने पटना के अगमकुआं थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। प्रीति का आरोप है कि उनके परिवार को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और कुछ अज्ञात लोग उनके घर से जबरन छह मोबाइल फोन उठाकर ले गए हैं।
‘हम सीबीआई और ईडी से हैं’ कहकर ले गए फोन
मोतीलाल राय की पत्नी प्रीति भारती ने पूरी घटना की आपबीती बताते हुए कहा कि कुछ लोग उनके घर आए थे। प्रीति अपने माता-पिता और बहनों के साथ रहती हैं। अचानक चार अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए। उन्होंने प्रीति, उनके माता-पिता, दोनों बहनों और बहनोई के मोबाइल फोन समेत कुल 6 फोन अपने कब्जे में ले लिए। हैरानी की बात यह है कि उन लोगों ने फोन का पासवर्ड भी मांग लिया। प्रीति के मुताबिक, “उन्होंने हमसे कहा कि बस 2 मिनट कुछ देखना है, फिर फोन वापस कर देंगे। हम लोग डर गए थे। इनका (तेज प्रताप का) तो अलग ही मामला चलता रहता है, हमेशा कुछ न कुछ होता ही रहता है, इसलिए हम इस माहौल से वाकिफ थे। हमने सोचा शायद कुछ नॉर्मल बात होगी।” प्रीति ने आगे बताया कि उन लोगों में एक महिला भी शामिल थी जो खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बता रही थी। प्रीति ने कहा, “वह महिला जो रौब दिखा रही थी, कह रही थी कि हम सीबीआई और ईडी से हैं, हमें ईडी ने भेजा है। इसके बाद वह इतनी तेजी से भागी और सबको अपने साथ लेकर चली गई। हम उन चारों लोगों को बिल्कुल नहीं पहचानते, वे पूरी तरह अज्ञात थे।”
पटना, बिहार: तेज प्रताप यादव के पूर्व पीए मोतीलाल राय की पत्नी प्रीति भारती ने अगमकुआं थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिवार को लगातार परेशान किया जा रहा है और घर से छह मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं।
मोतीलाल राय की पत्नी प्रीति भारती ने कहा,… pic.twitter.com/SU5sg3bKQK
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 23, 2026
पुलिस में शिकायत दर्ज, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
इस घटना के बाद घबराया हुआ परिवार तुरंत अगमकुआं थाने पहुंचा और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। प्रीति भारती ने साफ किया कि वह किसी भी तरह का झूठा आरोप नहीं लगा रही हैं। उन्होंने कहा, “थाने में हमने वही लिखवाया है जो सच में हमारे साथ हुआ। हम यह झूठ नहीं बोलेंगे कि हमारा कैश या सोने की चेन गायब हो गई है। जो हुआ है, वह सामने है। हमारे घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में भी साफ दिख रहा है कि ये लोग कब आए और कब गए। हम बस अपने मोबाइल फोन की बरामदगी चाहते हैं।”
तेज प्रताप यादव ने वीडियो कॉल पर क्या कहा?
इस पूरे विवाद के बीच प्रीति भारती ने एक और बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया कि रात के करीब आठ बजे उनके फोन पर खुद तेज प्रताप यादव के नंबर से एक वीडियो कॉल आया था। प्रीति ने इस पूरी बातचीत की स्क्रीन रिकॉर्डिंग भी संभाल कर रखी है। प्रीति के अनुसार, जब उन्होंने फोन उठाकर पूछा कि “भैया, क्या हुआ है? कुछ गड़बड़ है क्या?” तो तेज प्रताप ने जवाब दिया, “नहीं-नहीं, कुछ नहीं हुआ है। अरे, मेरे ऊपर चारों तरफ से एक हजार आदमी लगे हुए हैं। हम दोनों को लोग फंसा रहे हैं।”
पटना, बिहार: मोतीलाल राय की पत्नी प्रीति भारती ने कहा, “करीब आठ बजे मेरे नंबर पर तेज प्रताप के नंबर से वीडियो कॉल आया। मैंने फोन उठाया और बोला, “भैया, क्या हुआ? कुछ हुआ है क्या?” हम सब चीज की स्क्रीन रिकॉर्डिंग भी रखे हुए हैं…उन्होंने कहा, “नहीं-नहीं, कुछ नहीं हुआ है। अरे मेरे… pic.twitter.com/nmMB5NCDVP
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 23, 2026
जब प्रीति ने अपने पति मोतीलाल का फोन बंद होने को लेकर सवाल किया, तो तेज प्रताप ने फोन मोतीलाल को थमा दिया और कहा, “लो मोतीलाल, प्रीति से बात करो।” प्रीति ने अपने पति से कहा कि आज घर पर कुछ लोग आए थे, आपके पास जो भी कागजात हैं, उन्हें देकर पूरा मामला साफ कर दीजिए। लेकिन इससे पहले कि बात आगे बढ़ती, तेज प्रताप यादव ने दोबारा फोन अपने हाथ में ले लिया।
इस नए मोड़ के बाद अब पटना पुलिस इस बात की तफ्तीश में जुट गई है कि प्रीति भारती के घर आने वाले वे चार अज्ञात लोग कौन थे और क्या वाकई इस मामले के तार किसी बड़ी साजिश से जुड़े हैं।
इसे भी पढ़ें : तेज प्रताप के घर से 20 लाख कैश और महंगे गैजेट गायब, PA के खिलाफ FIR दर्ज

