Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 13 October, 2026 • 01:48 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में अगले 72 घंटे अहम, बारिश-वज्रपात के साथ हीट वेव का भी अलर्ट
झारखंड

झारखंड में अगले 72 घंटे अहम, बारिश-वज्रपात के साथ हीट वेव का भी अलर्ट

June 23, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
झारखंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। राज्य के एक हिस्से में बारिश लोगों को राहत दे रही है, तो दूसरे हिस्से में गर्मी अब भी परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश, मेघ गर्जन और तेज हवाओं की संभावना जताई है। वहीं पलामू, गढ़वा और चतरा जैसे जिलों के लिए हीट वेव की चेतावनी भी जारी की गई है।

रांची समेत कई जिलों में बारिश के आसार

मौसम केंद्र रांची के अनुसार 23 जून को उत्तर-पश्चिमी झारखंड को छोड़कर राज्य के ज्यादातर इलाकों में मौसम बदला हुआ रहेगा। रांची, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा, खूंटी, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।बारिश के साथ बादलों की गरज और वज्रपात की भी संभावना है। इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें

मौसम विभाग का कहना है कि गरज और बिजली गिरने की स्थिति में लोग खुले मैदान, खेत या पेड़ों के नीचे खड़े न हों। खराब मौसम के दौरान सुरक्षित जगह पर रहना ही बेहतर होगा। खासकर किसानों और बाहर काम करने वाले लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

अगले तीन दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक झारखंड में बादल और बारिश का दौर जारी रह सकता है। 24 और 25 जून को भी कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं तेज हवा और गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है।इस दौरान तापमान में भी ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है, जिससे कई इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

पलामू, गढ़वा और चतरा में हीट वेव का खतरा

जहां राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का असर रहेगा, वहीं पलामू, गढ़वा और चतरा जिले के लोगों को गर्मी से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 24 जून को इन जिलों में हीट वेव चलने की आशंका जताई है।दिन के समय तापमान बढ़ सकता है और गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। विभाग ने सलाह दी है कि दोपहर के समय बेवजह घर से बाहर न निकलें और शरीर में पानी की कमी न होने दें।

डालटनगंज सबसे गर्म रहा

बारिश और बादलों के बावजूद पलामू का डालटनगंज सोमवार को राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। यहां अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से भी ज्यादा रहा।इसके मुकाबले रांची का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम था। जमशेदपुर में 31.8 डिग्री, चाईबासा में 30.8 डिग्री और बोकारो में 36.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

कई जिलों में सामान्य से कम रहा तापमान

ऑटोमेटेड वेदर स्टेशन के आंकड़ों के अनुसार कोडरमा में 36.6 डिग्री, हजारीबाग में 35.8 डिग्री, देवघर में 34.9 डिग्री, पाकुड़ में 34.7 डिग्री और दुमका में 33.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।वहीं खूंटी, रांची, लातेहार और सिमडेगा जैसे जिलों में तापमान 30 डिग्री के आसपास या उससे नीचे रहा। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।

पश्चिमी सिंहभूम में हुई सबसे ज्यादा बारिश

बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में सबसे ज्यादा 13.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा सिमडेगा के बानो क्षेत्र में 10 मिलीमीटर और खूंटी में 4 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।मौसम विभाग का कहना है कि मानसूनी गतिविधियां धीरे-धीरे मजबूत हो रही हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दायरा और बढ़ सकता है। फिलहाल लोगों को बारिश और गर्मी, दोनों तरह के मौसम के लिए तैयार रहने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें : तेज प्रताप केस में पूर्व PA की पत्नी बोली- ‘ED-CBI’ बनकर आए लोग और फिर… देखें वीडियो
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleतेज प्रताप केस में पूर्व PA की पत्नी बोली- ‘ED-CBI’ बनकर आए लोग और फिर… देखें वीडियो
Next Article सीएम सम्राट की सुरक्षा में चूक पर एक्शन, ये अधिकारी सस्पेंड

Related Posts

Headlines

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026
झारखंड

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026
Headlines

उद्योग मंत्री ने महवल लेदर पार्क का लिया जायजा, कुमारबाग में बियाडा एमडी ने दिये सख्त निर्देश

October 12, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026

उद्योग मंत्री ने महवल लेदर पार्क का लिया जायजा, कुमारबाग में बियाडा एमडी ने दिये सख्त निर्देश

October 12, 2026

आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आया पर्यटन निगम, CM राहत कोष में दिये 1 करोड़

October 12, 2026

बिहार से आकर रांची में बेच रहे थे ‘धीमी मौत’ का सामान, 4000 पुड़िया के साथ चार धराये

October 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.