Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 11:43 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम हेमंत का विजन- अब तकनीक के दम पर बदलेगी झारखंड के शहरों की तस्वीर
Headlines

सीएम हेमंत का विजन- अब तकनीक के दम पर बदलेगी झारखंड के शहरों की तस्वीर

June 24, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : “शहरों का विकास अब पुराने तरीके से नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक और सटीक आंकड़ों के आधार पर होगा।” सीएम हेमंत सोरेन ने बुधवार को कुछ इसी सोच के साथ नगर विकास एवं आवास विभाग की GIS आधारित शहरी प्रबंधन प्रणाली परियोजना की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि इस महत्वाकांक्षी योजना को तय समय सीमा के भीतर पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि शहरों के विकास में पारदर्शिता आए और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि यह परियोजना केवल डिजिटल मैप तैयार करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका मकसद पूरे शहरी प्रशासन को ज्यादा वैज्ञानिक, पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि योजनाएं कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन की वास्तविक स्थिति और सटीक आंकड़ों के आधार पर बनें।

राजस्व बढ़ेगा, सुविधाएं भी होंगी बेहतर

सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि GIS तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि नगर निकायों के पास अपनी हर परिसंपत्ति का सही और अपडेट रिकॉर्ड रहेगा। इससे राजस्व बढ़ाने में मदद मिलेगी, सरकारी संपत्तियों का बेहतर प्रबंधन होगा और नागरिकों तक सुविधाएं भी तेजी से पहुंच सकेंगी। उन्होंने कहा कि जब किसी शहर की हर सड़क, हर भवन, हर स्ट्रीट लाइट, हर बिजली का पोल और हर जल स्रोत डिजिटल रिकॉर्ड में दर्ज होगा, तब योजनाओं की निगरानी करना भी आसान होगा और विकास कार्यों में पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

रांची, धनबाद और गिरिडीह से हुई शुरुआत

बैठक में सीएम को बताया गया कि फिलहाल इस परियोजना की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में रांची, धनबाद और गिरिडीह नगर निगम से की गई है। इन तीनों शहरों में हवाई LiDAR सर्वेक्षण का काम पूरा हो चुका है। अब डिजिटल मैपिंग, GIS लेयर तैयार करने और डेटा प्रोसेसिंग का काम तेजी से चल रहा है। इसके तहत भवनों, सड़कों, स्ट्रीट लाइट, बिजली के पोल, जल निकायों, सरकारी परिसंपत्तियों और अन्य शहरी सुविधाओं का जियो टैगिंग के माध्यम से डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है।

पूरे राज्य में लागू होगी व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तीनों नगर निगमों में चल रहे पायलट प्रोजेक्ट के अनुभवों का गहराई से अध्ययन किया जाए। जहां सुधार की जरूरत हो, वहां बदलाव किए जाएं और उसके बाद इस प्रणाली को राज्य के सभी 49 शहरी स्थानीय निकायों में चरणबद्ध तरीके से लागू करने की विस्तृत योजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यही तकनीक शहरों के विकास की दिशा तय करेगी और शहरी प्रशासन को पहले से कहीं अधिक प्रभावी बनाएगी।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, योजना एवं विकास विभाग के सचिव मुकेश कुमार, सूडा के निदेशक सूरज कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत ने 262 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- यह सिर्फ नौकरी नहीं…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमंगेतर ने लिखी 600 करोड़ के वारिस की मौ’त की तीन स्क्रिप्ट, दूसरे में मिली काबयाबी… जानें पूरी इनसाइड स्टोरी
Next Article राशिफल @ 25 जून 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026
Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
बिहार

तारीख पर तारीख से मुक्ति, बिहार के गांवों में मोबाइल से सुलझ गए 44 हजार लफड़े

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

तारीख पर तारीख से मुक्ति, बिहार के गांवों में मोबाइल से सुलझ गए 44 हजार लफड़े

October 9, 2026

शराबबंदी का मेगा एक्शन : हर रोज 3600 ठिकानों पर रेड, 7400 पियक्कड़ और 3200 तस्कर सलाखों के पीछे

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.