Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 10:43 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ट्रैक पर बिखरी मिली युवक की ला’श, पाकुड़ में द’र्दनाक हा’दसे से सनसनी
झारखंड

ट्रैक पर बिखरी मिली युवक की ला’श, पाकुड़ में द’र्दनाक हा’दसे से सनसनी

June 25, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ट्रैक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ स्टेशन और तिलभिटा स्टेशन के बीच इशाकपुर केबिन के पास रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह ट्रैक पर शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और आसपास के लोगों से घटना को लेकर जानकारी जुटाई।

पोल संख्या 153/17 और 153/19 के बीच मिला शव

पुलिस के अनुसार युवक का शव रेलवे ट्रैक के पोल संख्या 153/17 और 153/19 के बीच मिला है। शव की हालत काफी खराब थी। युवक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक किसी ट्रेन की चपेट में आ गया होगा, जिससे उसकी मौत हुई। हालांकि पुलिस ने अभी मौत के कारणों की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी।

मृतक की पहचान चापाड़ांगा गांव के राजेश सरकार के रूप में हुई

जांच के दौरान मृतक की पहचान राजेश सरकार के रूप में की गई। वह शाहरकोल पंचायत के चापाड़ांगा गांव का रहने वाला था। पहचान होने के बाद पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी मातम का माहौल है। फिलहाल जीआरपी और आरपीएफ की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : मंगेतर ने लिखी 600 करोड़ के वारिस की मौ’त की तीन स्क्रिप्ट, दूसरे में मिली काबयाबी… जानें पूरी इनसाइड स्टोरी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article9वीं की नई NCERT किताब में इमरजेंसी चैप्टर, जानिए क्या पढ़ेंगे छात्र
Next Article 16 राज्यों में 80 ठिकानों पर CBI की एक साथ रेड… जानें क्यों

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026
Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
बिहार

तारीख पर तारीख से मुक्ति, बिहार के गांवों में मोबाइल से सुलझ गए 44 हजार लफड़े

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

तारीख पर तारीख से मुक्ति, बिहार के गांवों में मोबाइल से सुलझ गए 44 हजार लफड़े

October 9, 2026

शराबबंदी का मेगा एक्शन : हर रोज 3600 ठिकानों पर रेड, 7400 पियक्कड़ और 3200 तस्कर सलाखों के पीछे

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.