Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 10:44 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 16 राज्यों में 80 ठिकानों पर CBI की एक साथ रेड… जानें क्यों
देश

16 राज्यों में 80 ठिकानों पर CBI की एक साथ रेड… जानें क्यों

June 25, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CBI
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

News Samvad : देशभर में बढ़ते डिजिटल अरेस्ट स्कैम के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 राज्यों में 80 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। यह अभियान साइबर अपराधियों के उस नेटवर्क को तोड़ने के लिए चलाया गया, जो लोगों को सरकारी एजेंसियों का डर दिखाकर करोड़ों रुपये की ठगी कर रहा था।

ऑपरेशन चक्र के तहत चला अभियान

सीबीआई ने यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन चक्र’ के तहत की। इसके लिए 60 विशेष टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने पंजाब, गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, असम, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, कर्नाटक और ओडिशा में एक साथ तलाशी अभियान चलाया।जांच एजेंसी के अनुसार, यह सिर्फ छापेमारी नहीं बल्कि साइबर अपराध के पूरे ढांचे को ध्वस्त करने की कोशिश है। कार्रवाई के दौरान कई अहम दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और वित्तीय लेन-देन से जुड़े सुराग मिले हैं।

200 से ज्यादा मामलों की जांच से जुड़ा है मामला

सीबीआई का कहना है कि यह कार्रवाई देशभर में सामने आए 200 से अधिक डिजिटल अरेस्ट मामलों की जांच का हिस्सा है। इन मामलों में ठग खुद को पुलिस, सीबीआई, ईडी या अन्य सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बताकर लोगों को फोन या वीडियो कॉल करते थे। इसके बाद गिरफ्तारी, मनी लॉन्ड्रिंग या किसी आपराधिक मामले में फंसाने का डर दिखाकर उनसे पैसे ऐंठे जाते थे।कई मामलों में पीड़ितों को घंटों वीडियो कॉल पर रखा गया और उन्हें यह विश्वास दिलाया गया कि वे किसी जांच के दायरे में हैं। डर और दबाव के कारण लोग अपनी जमा-पूंजी तक ठगों के खातों में ट्रांसफर कर देते थे।

दो आरोपी गिरफ्तार, शेल कंपनियों का खुलासा

सीबीआई ने इस मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वे शेल कंपनियां बनाने और फर्जी बैंक खाते खुलवाने में शामिल थे। इन खातों का इस्तेमाल ठगी से हासिल रकम को अलग-अलग जगह भेजने और उसकी असली पहचान छिपाने के लिए किया जाता था।जांच एजेंसी अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।

सुप्रीम कोर्ट जैसी फर्जी वेबसाइट का इस्तेमाल

हाल ही में सीबीआई ने एक ऐसी फर्जी वेबसाइट का भी भंडाफोड़ किया था, जिसका यूआरएल सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट से काफी मिलता-जुलता था। ठग इस वेबसाइट का इस्तेमाल लोगों को भरोसे में लेने और ठगी को अंजाम देने के लिए करते थे।सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार की शिकायत के बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच में यह भी सामने आया है कि इस साइबर ठगी का जाल सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। कई विदेशी नागरिकों को भी इसका शिकार बनाया गया है। इसी वजह से एजेंसियां अब इसके अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी जांच कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें : 9वीं की नई NCERT किताब में इमरजेंसी चैप्टर, जानिए क्या पढ़ेंगे छात्र
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleट्रैक पर बिखरी मिली युवक की ला’श, पाकुड़ में द’र्दनाक हा’दसे से सनसनी
Next Article राम मंदिर चंदा विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

Related Posts

देश

बिहार की कल्याण योजनाओं को केंद्र के मंच पर रखा, डॉ. श्वेता गुप्ता बोलीं- समन्वय से काम में आएगी तेजी

October 9, 2026
Headlines

Trump ने इन्फोसिस-विप्रो समेत 8 दिग्गज IT कंपनियों को दिया तगड़ा झटका… जानें क्या

October 9, 2026
Headlines

‘एक मच्छर भी इंसान को…’ सिखाने वाली आवाज हमेशा के लिए खामोश, नहीं रहे दिग्गज नाना पाटेकर

October 8, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

तारीख पर तारीख से मुक्ति, बिहार के गांवों में मोबाइल से सुलझ गए 44 हजार लफड़े

October 9, 2026

शराबबंदी का मेगा एक्शन : हर रोज 3600 ठिकानों पर रेड, 7400 पियक्कड़ और 3200 तस्कर सलाखों के पीछे

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.