Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 9 October, 2026 • 02:20 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पाकुड़ में आज और कल गुल रहेगी बिजली, वक्त पर निपटा लें जरूरी काम
झारखंड

पाकुड़ में आज और कल गुल रहेगी बिजली, वक्त पर निपटा लें जरूरी काम

July 4, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Pakur (Jaydev Kumar) : अगर आप पाकुड़ शहर या आसपास के इलाके में रहते हैं तो अगले दो दिन बिजली कटौती के लिए तैयार रहें। झारखंड ऊर्जा प्रसारण निगम लिमिटेड (जेयूटीएनएल) ने 132 केवी मदनपुर–पाकुड़ और मदनपुर–जियापानी संचरण लाइन पर मेंटेनेंस और पेड़ों की कटाई-छंटाई का काम तय किया है। इसी वजह से 4 और 5 जुलाई को कई घंटों तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने लोगों से पहले ही जरूरी तैयारियां कर लेने की अपील की है।

सुबह से शाम तक रहेगा शटडाउन

विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक 4 और 5 जुलाई को 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन और जियापानी से निकलने वाले सभी 33 केवी फीडरों को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। इसके अलावा 4 जुलाई को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक और 5 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक पाकुड़ ग्रिड से संचालित सभी 33 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। यानी अलग-अलग इलाकों में बिजली आने-जाने की स्थिति बनी रह सकती है।

मेंटेनेंस और पेड़ों की छंटाई का होगा काम

जेयूटीएनएल के अधिकारियों के अनुसार यह शटडाउन नियमित रखरखाव कार्य का हिस्सा है। इस दौरान ट्रांसमिशन लाइन की जांच, जरूरी मरम्मत और लाइन के आसपास मौजूद पेड़ों की कटाई-छंटाई की जाएगी, ताकि भविष्य में बारिश और तेज हवा के दौरान बिजली आपूर्ति में कम से कम बाधा आए और किसी तरह की दुर्घटना की आशंका भी न रहे। विभाग का कहना है कि समय-समय पर इस तरह का मेंटेनेंस जरूरी होता है, जिससे बिजली व्यवस्था अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बनी रहे।

उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद जताते हुए सहयोग की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि मोबाइल, इनवर्टर और अन्य जरूरी उपकरण पहले ही चार्ज कर लें। जिन कामों में लगातार बिजली की जरूरत होती है, उन्हें भी समय रहते पूरा कर लें। विभाग ने यह भी कहा है कि बिजली बहाल होने के बाद जरूरत के मुताबिक ही बिजली का इस्तेमाल करें और ऊर्जा की बचत करें, ताकि व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।

इसे भी पढ़ें : पाकुड़ की मिट्टी से रांची के रण तक… DC ने प्रियांशु को थमाई ‘सपनों की किट’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराइडर सिक्योरिटी को हाईकोर्ट से राहत, ब्लैकलिस्टिंग का आदेश रद्द
Next Article BREAKING : JPSC Forest Range Officer Result जारी, फिजिकल टेस्ट कब… जानें

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 09 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 9, 2026
झारखंड

धान के खेत में मिला झामुमो नेता का सड़ा-गला शव, 30 सितंबर से थे लापता

October 8, 2026
उत्तर प्रदेश

खेल के 470 धुरंधर अब बढ़ायेंगे यूपी पुलिस की ताकत, सीएम योगी बोले- रील्स छोड़ मैदान पकड़ो

October 8, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 09 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 9, 2026

धान के खेत में मिला झामुमो नेता का सड़ा-गला शव, 30 सितंबर से थे लापता

October 8, 2026

खेल के 470 धुरंधर अब बढ़ायेंगे यूपी पुलिस की ताकत, सीएम योगी बोले- रील्स छोड़ मैदान पकड़ो

October 8, 2026

यूपी में ₹7.55 लाख करोड़ का महा-निवेश, सीएम योगी बोले- तुरंत सुलझाएं इन्वेस्टर्स की परेशानी

October 8, 2026

रामविलास को याद कर भावुक हुए सीएम योगी, कहा- अब यूपी भी देगा बिहार जैसा मान

October 8, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.