Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 03:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रामगढ़ में गुंडों पर 24X7 नजर, SP ने तैयार किया स्पेशल ‘डिजिटल चक्रव्यूह’
Headlines

रामगढ़ में गुंडों पर 24X7 नजर, SP ने तैयार किया स्पेशल ‘डिजिटल चक्रव्यूह’

July 4, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रामगढ़
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ पुलिस ने अपराध पर लगाम लगाने और मामलों की जल्द छानबीन के लिए एक नई शुरुआत की है। अब अपराधियों पर नजर रखने के लिए डिजिटल तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। पुलिस ने इसके लिए एक खास डिजिटल पोर्टल तैयार किया है और 36 सदस्यों वाली “Crime Prevention & Detection Wing” (C.P. & D.W.) का गठन किया है। यह टीम सीधे पुलिस अधीक्षक (SP) की देखरेख में काम करेगी और हर 15 दिन में इसकी समीक्षा की जाएगी।

1,971 अपराधियों का बना पूरा डेटाबेस

पुलिस ने पिछले कुछ सालों में हुए अपराधों का पूरा ब्यौरा जुटाया है। 1 जनवरी 2021 से लेकर 31 मार्च 2026 के बीच आर्म्स एक्ट, हत्या, रंगदारी, लूटपाट, चोरी और अवैध शराब जैसे मामलों में जिन 1,971 अपराधियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई है, उनकी एक पूरी सूची और बुकलेट तैयार की गई है। इस सूची के आधार पर पुलिस अब इन अपराधियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखेगी।

रामगढ़ जिला में अपराध और अपराधियों का पूरा लेखा-जोखा (1 जनवरी 2021 से 31 मार्च 2026 तक)

क्र.संशीर्ष का नामरामगढ़ जिलाअन्य जिलाराज्य के बाहरकुल
1.आर्म्स एक्ट19411925338
2.एनडीपीएस एक्ट51171583
3.हत्या1381005153
4.रंगदारी50390897
5.डकैती23220247
6.लूट22240248
7.छिनतई14140634
8.चोरी2825308343
9.गृहभेदन911305109
10.वाहन चोरी1019939239
11.उत्पाद अधि०1532617196
12.अन्य2552207284
——————
कुल13744581391971

दोहरी जांच और डिजिटल प्रोफाइलिंग

पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया है कि लिस्ट में शामिल सभी अपराधियों का भौतिक सत्यापन (Physical Verification) दो स्तरों पर किया जाएगा। पहला सत्यापन उस थाने के जरिए होगा जहां अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज है (Case Police Station), और दूसरा सत्यापन उस थाने की पुलिस करेगी जहां वह वर्तमान में रह रहा है (Address Police Station)। इस जांच के पूरा होने के बाद अपराधियों की एक डिजिटल प्रोफाइल बनाई जाएगी। इस प्रोफाइल को नए डिजिटल पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा, जिसमें अपराधी का पुराना इतिहास, उसकी कार्यशैली (Modus Operandi), वर्तमान पता और जांच से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारियां सुरक्षित रहेंगी।

जमानत पर छूटे अपराधियों पर रहेगी नजर

यह डिजिटल पोर्टल भविष्य में होने वाले अपराधों को सुलझाने, सक्रिय अपराधियों की पहचान करने और अलग-अलग थानों के बीच तालमेल बिठाने में काफी मददगार साबित होगा। जिले के सभी थाने इस पोर्टल का इस्तेमाल केस की जांच और अपराध के विश्लेषण के लिए कर सकेंगे। सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि जो अपराधी जेल से जमानत पर बाहर आए हैं, उनकी गतिविधियों पर भी इस पोर्टल के जरिए लगातार नजर रखी जा सकेगी।

कड़े कानूनी कदम उठाने के निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपराधियों की सूची की समीक्षा करें। जरूरत के हिसाब से अपराधियों के खिलाफ सीसीए (CCA) लगाने, जमानत रद्द कराने (Bail Cancellation), पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करने और गुंडा बही या गिरोह पंजी में उनका नाम दर्ज करने जैसी सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके साथ ही रामगढ़ पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि अगर उनके पास अपराध या अपराधियों से जुड़ी कोई भी जानकारी हो, तो वे तुरंत स्थानीय थाने या जिला पुलिस को इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।

इसे भी पढ़ें : धनबाद के बियर बारों में धड़धड़ाते घुसे DSP प्रकाश सोय, फिर क्या हुआ… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleधनबाद के बियर बारों में धड़धड़ाते घुसे DSP प्रकाश सोय, फिर क्या हुआ… जानें
Next Article शिक्षक बनने का सुनहरा मौका! बिहार में 3,674 सहायक प्रोफेसर पदों पर Vacancy

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026
Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
Headlines

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026

स्वाद, सेहत और समृद्धि की नई इबारत… एक मुट्ठी मखाना ने खोल दिए बिहार के लिए दुनिया भर के दरवाजे

October 9, 2026

तारीख तय, अब टेंशन खत्म… बिहार में 1.08 करोड़ खातों में एक साथ पहुंचेगी ‘राहत’

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.