Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 12:42 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पहली सोमवारी पर देवघर बाबा धाम में पसरा सन्नाटा
झारखंड

पहली सोमवारी पर देवघर बाबा धाम में पसरा सन्नाटा

July 6, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

 रांची/ देवघर: सावन की पहली सोमवारी पर बाबा मंदिर का पट सुबह चार बजे सुबह खोला गया और पुजारी विनोद झा के द्वारा परंपरागत रूप से पूजा की गई। पुरोहितों को शारीरिक दूरी के साथ जलार्पण कराया गया।

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए देवघर में इस साल विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला नहीं लगा है। बाबा बैद्यनाथ का मंदिर भी बंद है। ऐसे में सावन महीने में बाबा नगरी देवघर का नजारा बदला-बदला है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि सावन की पहली सोमवारी को यहां सन्नाटा पसरा हुआ है। इससे पहले हर साल देवघर में सावन की पहली सोमवारी को एक से डेढ़ लाख लोग बाबा बैद्यनाथ को जलाभिषेक करते थे। इस साल सिर्फ ब्रह्म मुहूर्त में बाबा मंदिर में बाबा बैद्यनाथ की सरकारी पूजा हुई। इस दौरान बाबा बैद्यनाथ ने भक्तों को ऑनलाइन दर्शन दिया। सरकारी पूजा का प्रसारण (ई-दर्शन) दूरदर्शन केंद्र, रांची एवं झारखंड के टीवी चैनलों पर किया गया।

साल 2020 के सावन महीने की खास विशेषता रही। इस साल सावन महीने की शुरूआत सोमवार से हुई। सावन की पहली सोमवारी पर बाबा मंदिर का पट सुबह चार बजे सुबह खोला गया और पुजारी विनोद झा के द्वारा परंपरागत रूप से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान प्रशासन की ओर से उपायुक्त नैंसी सहाय, एसपी पीयूष कुमार पांडे, एसडीओ विशाल सागर, एसडीपीओ विकास चंद श्रीवास्तव एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। कड़ी सुरक्षा के बीच परंपरा के अनुसार बाबा बैद्यनाथ की सरकारी पूजा पांच बजे तक की गई। इसके बाद से पुरोहितों को शारीरिक दूरी के साथ जलार्पण कराया गया जो 6.45 बजे तक चला।

Advertisement Advertisement

उपायुक्त नैंसी सहाय ने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर मंदिर में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मंदिर का पट सुबह चार बजे खोला गया और पांच बजे तक सरकारी पूजा हुई। उसके पश्चात तीर्थ पुरोहितों द्वारा जल अर्पण किया गया। 6:45 बजे मंदिर का पट बंद कर दिया गया शाम को पुनः श्रृंगार पूजा के लिए 40 मिनट के लिए पट खोला जाएगा ताकि परंपरा का निर्वाह किया जा सके।

कोरोना के कारण सावन में श्रावणी महोत्सव पर रोक लग चुकी है। आम श्रद्धालु देवघर में बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ के फौजदारी बाबा के ज्योर्तिलिंग पर जलाभिषेक नहीं कर सकेंगे। भोर में होने वाली सरकारी पूजा और शाम की श्रृंगार पूजा का प्रसारण की व्यवस्था की गई है। इसे ऑनलाइन दर्शन का नाम दिया गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleKanpur Encounter: कुख्यात अपराधी विकास दुबे पर अब ढाई लाख का इनाम
Next Article रोजाना 24 किलोमीटर साइकिल चलाकर स्कूल जाने वाली रोशनी ने सफलता के झंडे गाड़े

Related Posts

Headlines

भारत में करोड़ो मोबाइल पर अचानक गूंजा सायरन, मची हलचल, जानिए क्या था ये अलर्ट

May 2, 2026
Headlines

तिलक के जश्न में फा’यरिंग, पंडित समेत दो को लगी गोली

May 2, 2026
रांची

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भारत में करोड़ो मोबाइल पर अचानक गूंजा सायरन, मची हलचल, जानिए क्या था ये अलर्ट

May 2, 2026

तिलक के जश्न में फा’यरिंग, पंडित समेत दो को लगी गोली

May 2, 2026

चाय में बिस्किट डुबोकर खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए सच्चाई

May 1, 2026

बिहार लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, दो अहम परीक्षाएं कैंसिल

May 1, 2026

आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बदले काम के नियम

May 1, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.