Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 09:46 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सुशांत की आखिरी फिल्म का ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर, रिलीज
Headlines

सुशांत की आखिरी फिल्म का ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर, रिलीज

July 6, 2020No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हो गया। उनके फैंस इसका इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहे थे। इसे लेकर इतनी दीवानगी थी कि यूट्यूब अपलोड होने के शुरुआती दो घंटे में ही करीब 5 लाख लोगों ने इसे देख लिया। ये फिल्म 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी और सभी तरह के दर्शकों (सब्सक्राइबर्स और नॉन-सब्सक्राइबर्स) के लिए उपलब्ध रहेगी।

करीब ढाई मिनट के फिल्म के ट्रेलर में सुशांत छाए हुए हैं। ट्रेलर में उनके कई बेहतरीन डायलॉग्स हैं, जिसके जरिए वे फिल्म में कैंसर से जूझ रही एक्ट्रेस संजना सांघी को हंसाने और उनका दुख कम करने की कोशिश करते हैं।

‘कैसे जीना है वो हम डिसाइड कर सकते हैं’

ट्रेलर में सुशांत का पहला डायलॉग है, ‘तुम्हारा नाम किस ने रखा.. किसी..’ तब संजना बताती हैं कि ‘मेरा नाम किजी है’। आगे संजना कहती हैं, ‘तुम सेफ नहीं लगते, सीरियल किलर टाइप के लगते हो’। तो जवाब में सुशांत कहते हैं… ‘मैं सीरियल किलर, तुम सीरियल किसर, क्या जोड़ी है।’ सुशांत का एक अन्य डायलॉग है, ‘एक था राजा एक थी रानी, दोनों मर गए खत्म कहानी… पर ये कहानी अधूरी है इसे पूरा वो राजा और रानी करते हैं।’ इसके अलावा एक अन्य डायलॉग में वे कहते हैं, ‘जनम कब लेना है और मरना कब है हम डिसाइड नहीं कर सकते, पर कैसे जीना है वो हम डिसाइड कर सकते हैं। सेरी किजी बासु।’

मुकेश छाबड़ा हैं फिल्म के डायरेक्टर

‘दिल बेचारा’ कास्टिंग डायरेक्टर से फिल्म निर्देशक बने मुकेश छाबड़ा की पहली फिल्म है। पहले यह फिल्म ‘कीजी और मैनी’ नाम से बनाई जा रही थी, लेकिन फरवरी 2019 में इसका नाम बदलकर ‘दिल बेचारा’ कर दिया गया। यह फिल्म साल 2012 में आए जॉन ग्रीन के नॉवेल ‘द फॉल्ट इन आवर स्टार्स’ पर बेस्ड है, जिस पर 2014 में हॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है।

दो बार बदली फिल्म की रिलीज डेट

मुकेश छाबड़ा निर्देशित यह फिल्म पहले 29 नवंबर 2019 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन किसी कारण से इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाते हुए 8 मई 2020 कर दी गई। इस बीच कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते लॉकडाउन घोषित हुआ और सिनेमाहॉल बंद हो गए। इसलिए यह बड़े पर्दे तक नहीं पहुंच सकी।

सुशांत की मौत के बाद फिल्म हो गई स्पेशल

14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी। एक युवा, प्रतिभाशाली और लोकप्रिय अभिनेता के इतनी कम उम्र में चले जाने से लोगों को भी बेहद दुख पहुंचा और सुशांत के लिए उनकी हमदर्दी काफी बढ़ गई। जिसके बाद लोग उनकी इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार बेसब्री से करने लगे।

ओटीटी रिलीज को लेकर विरोध भी हुआ

25 जून को फिल्म के मेकर्स ने जब इसके डिजिटल प्रीमियर की घोषणा की तो सुशांत के परिवार समेत आम लोगों ने भी इस पर आपत्ति जताई और सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया। सुशांत के परिवार ने कहा था कि, ‘हम फिल्म के निर्माताओं के फैसले का विरोध करते हैं। सिनेमा हॉल में रिलीज का अलग महत्व है। पता चलता है कि फिल्म कितने लोगों ने देखी? क्या रिकॉर्ड कायम किया? डिजिटल पर तो ये सब पता भी नहीं चलता है।’

संजना ने की थी विरोध ना करने की अपील

डिजिटल प्रीमियर को लेकर फैंस का गुस्सा देखने के बाद फिल्म की एक्ट्रेस संजना सांघी ने इंस्टाग्राम पर एक वॉइस मैसेज शेयर करते हुए ऐसा नहीं करने की अपील की थी। संजना ने कहा था, ‘फिल्म की पूरी टीम ने ढाई साल तक अपना खूब पसीना बहाया है। बेशक फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज करने के लिए ही बनी थी लेकिन कोरोना महामारी की वजह से ऐसा नहीं हो सका।’ संजना ने कहा, ‘फिल्म को लेकर स्क्रीन का आकार मत देखिए, इसके बजाय दिल के आकार को जितना चाहें बड़ा बना सकते हैं, जितना चाहें प्यार और गर्व से भर सकते हैं।’

अरमान ने आगे बढ़ाई गाने की रिलीज डेट

सिंगर अरमान मलिक का सिंगल ‘जरा ठहरो’ भी सोमवार को ही रिलीज होने वाला था, लेकिन ‘दिल बेचारा’ के ट्रेलर रिलीज को देखते हुए अरमान अपने गाने का लॉन्चिंग इवेंट दो दिन आगे बढ़ा दिया। उनकी तरफ से जारी बयान में कहा गया कि सुशांत को सम्मान देने के लिए हमने ‘जरा ठहरो’ को 8 जुलाई को रिलीज करने का फैसला किया है।

फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने से पहले सोमवार को ट्विटर पर #DilBecharaTrailer ट्रेंड करता रहा। सुशांत के फैन्स का कहना था कि वे इसे यूट्यूब पर सबसे ज्यादा बार देखे जाने वाला और सबसे ज्यादा लाइक पाने वाला ट्रेलर बनाकर रहेंगे। इसके लिए उन्होंने तरह-तरह के मीम्स भी शेयर किए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ भाजपाइयों ने मनाई श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती
Next Article चीन की दुखती रग पर भारत ने रखा हाथ तो, उखड़ गए तम्बू

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.