Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 09:07 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अब सीधे स्वास्थ्य मंत्री निशांत तक पहुंचा सकेंगे शिकायत, जारी हुआ आधिकारिक हैंडल
बिहार

अब सीधे स्वास्थ्य मंत्री निशांत तक पहुंचा सकेंगे शिकायत, जारी हुआ आधिकारिक हैंडल

July 24, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
निशांत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल जारी कर दिए। अब आम लोग स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी अपनी समस्याएं, सुझाव और शिकायतें सीधे मंत्री तक पहुंचा सकेंगे। इसके साथ ही मंत्री और स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी आधिकारिक जानकारी भी लोगों को इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए मिलती रहेगी।

एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आधिकारिक अकाउंट

स्वास्थ्य मंत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट तीन प्रमुख प्लेटफॉर्म एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बनाए गए हैं। इन अकाउंट के जरिए मंत्री कार्यालय की ओर से सरकारी कार्यक्रमों, विभागीय गतिविधियों, स्वास्थ्य योजनाओं और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की जाएंगी। मंत्री कार्यालय ने आम लोगों, मीडिया प्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी पक्षों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी जानकारी को सही मानने से पहले आधिकारिक हैंडल पर उसका सत्यापन जरूर करें।

फर्जी और भ्रामक खबरों से बचने की अपील

स्वास्थ्य मंत्री की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर कई बार अपुष्ट, भ्रामक या फर्जी सूचनाएं प्रसारित होती रहती हैं। ऐसे में किसी भी खबर या दावे पर तुरंत विश्वास करने के बजाय आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर उपलब्ध जानकारी को जरूर देखा जाए। मंत्री कार्यालय ने साफ किया है कि स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य विभाग से संबंधित आधिकारिक वक्तव्य, कार्यक्रम, घोषणाएं और जनहित की महत्वपूर्ण सूचनाएं आधिकारिक माध्यमों से ही जारी की जाएंगी। इसलिए आम लोगों और मीडिया से अपील की गई है कि वे केवल अधिकृत सोशल मीडिया हैंडल से जारी सूचनाओं को ही विश्वसनीय और आधिकारिक मानें।

सीधे संवाद का भी मिलेगा मौका

आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट शुरू होने से आम लोगों को अपनी समस्याएं सीधे स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय तक पहुंचाने का एक और माध्यम मिल गया है। लोग स्वास्थ्य सेवाओं, अस्पतालों, सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं और अन्य संबंधित मुद्दों से जुड़ी अपनी बात सोशल मीडिया के जरिए साझा कर सकेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल

  • X (Twitter) : @Nishantjdu81
  • Facebook : Nishantjdu81
  • Instagram : nishantjdu81

मंत्री कार्यालय ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर मौजूद किसी भी अन्य अकाउंट या पेज को आधिकारिक मानने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें। स्वास्थ्य मंत्री से जुड़ी प्रमाणिक और अधिकृत जानकारी के लिए केवल इन्हीं आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करने की अपील की गई है।

इसे भी पढ़ें : सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, हर पंचायत में खोजे जाएंगे बिहार के खेल चैंपियन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिजली गुल होने से पहले पकड़ में आएगी खराबी, ऊर्जा मंत्री ने अफसरों को दिया मंत्र
Next Article अब शराब की हर बोतल पर सरकार की नजर, सीएम हेमंत ने कसा नकेल

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026
झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
उत्तर प्रदेश

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.