Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 12:28 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » LNJP में 400 बेड का नया ब्लॉक शुरू, CM बोले- बिहार में ही मिलेगा विश्वस्तरीय इलाज
Headlines

LNJP में 400 बेड का नया ब्लॉक शुरू, CM बोले- बिहार में ही मिलेगा विश्वस्तरीय इलाज

July 25, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार में अब हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली, मुंबई या दूसरे राज्यों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पटना के राजवंशी नगर स्थित LNJP यानी लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल परिसर में बने 400 बेड क्षमता वाले नए ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी भवन का शनिवार को सीएम सम्राट चौधरी ने उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद सीएम ने अस्पताल की नई बिल्डिंग, वहां लगी आधुनिक जांच मशीनों और अलग-अलग वॉर्डों का मुआयना किया। उन्होंने वहां भर्ती मरीजों के पास जाकर उनका हाल-चाल जाना और मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

एक ही जगह मिलेगी जांच, इलाज और थेरेपी की सुविधा

इस नए अस्पताल भवन को इस तरह तैयार किया गया है कि मरीज को जांच, ऑपरेशन और ठीक होने की प्रक्रिया (पुनर्वास) के लिए अलग-अलग जगह न भटकना पड़े। अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय स्तर के मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, हाई-टेक आईसीयू, स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर, रेडियोलॉजी विभाग और आधुनिक फिजियोथेरेपी यूनिट बनाई गई है। इसके अलावा मरीजों के लिए एमआरआई, प्लास्टर रूम, माइनर ओटी, थेरेपी रूम, ओपीडी और इमरजेंसी-ट्रॉमा सेवाएं भी एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गई हैं।

CM बोले- अब इलाज के लिए बाहर नहीं भटकेंगे मरीज

उद्घाटन के बाद सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य बिहार के लोगों को अपने ही प्रदेश में विश्वस्तरीय और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं देना है। उन्होंने कहा कि इस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के चालू हो जाने से अब हड्डी से जुड़ी गंभीर बीमारियों के मरीजों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। मरीजों को जांच से लेकर ऑपरेशन और पुनर्वास तक की पूरी सुविधा एक ही जगह मिलेगी, जिससे उन्हें त्वरित और बेहतर इलाज मिल सकेगा।

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज राजवंशी नगर स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एल.एन.जे.पी.) अस्पताल परिसर में नवनिर्मित 400 बेड क्षमता वाले हड्डी रोग अति विशिष्ट अस्पताल के नए भवन का उद्घाटन किया।@samrat4bjp pic.twitter.com/GeutkFTvci

— IPRD Bihar (@IPRDBihar) July 25, 2026

कार्यक्रम में ये दिग्गज रहे मौजूद

उद्घाटन समारोह में बिहार के कई प्रमुख राजनेता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री निशांत, सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक संजीव चौरसिया और विधान पार्षद नवल किशोर यादव शामिल हुए। इसके अलावा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि समेत अस्पताल के कई वरिष्ठ डॉक्टर और कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, हर पंचायत में खोजे जाएंगे बिहार के खेल चैंपियन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबेखौफ माहौल, बराबरी का हक : BFCL ने उठाई महिला सुरक्षा की नई अलख
Next Article न धुआं, न शोर, सफर होगा बेहतरीन… सीएम सम्राट ने ई-बसों को दिखाई हरी झंडी

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026

त्योहारों से पहले यूपी की सड़कें होंगी चकाचक, सीएम योगी बोले- खानापूर्ति नहीं, तुरंत…

September 11, 2026

Jio का बड़ा धमाका! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा कैशबैक, QR स्कैन किये बिना पेमेंट

September 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.