Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 10:19 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ईशान-तिलक का तूफान, गेंदबाजों का कहर, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदा
स्पोर्ट्स

ईशान-तिलक का तूफान, गेंदबाजों का कहर, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदा

July 25, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
भारत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

News Samvad : भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में जोरदार प्रदर्शन करते हुए 90 रन से जीत दर्ज की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 219 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.5 ओवर में 129 रन पर ही ढेर हो गई। भारत ने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

ईशान और तिलक ने संभाली पारी, भारत ने बनाया बड़ा स्कोर

टॉस जीतकर जिम्बाब्वे ने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 29 रन के स्कोर तक दो विकेट गिर गए। इसके बाद ईशान किशन ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ पारी को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी हुई। श्रेयस के आउट होने के बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाल लिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 94 रन जोड़कर भारतीय पारी को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। ईशान ने 44 गेंदों पर 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 81 रन बनाए। तिलक वर्मा ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों पर 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 60 रन बनाए। उनकी पारी ने भारत को 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। भारत की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने 25, वैभव सूर्यवंशी ने 20, रिंकू सिंह ने 12 और अभिषेक शर्मा ने 8 रन बनाए। शिवम दुबे 6 रन बनाकर नाबाद रहे। जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, ब्रैड इवांस, न्यूमैन नयामहुरी और ब्रायन बेनेट ने एक-एक विकेट लिया।

पावरप्ले में ही जिम्बाब्वे की हालत खराब

220 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पावरप्ले के दौरान ही तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद भी जिम्बाब्वे के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके। जिम्बाब्वे ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और पूरी टीम 17.5 ओवर में 129 रन पर सिमट गई। ब्रायन बेनेट ने टीम की ओर से सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। तदिवानाशे मारुमनी ने 24, रेयान बर्ल ने 20 और ब्रैड इवांस ने 19 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 विकेट झटके। डेब्यू मैच खेल रहे यश ठाकुर और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट लेकर प्रभावित किया। रवि बिश्नोई, शिवम दुबे और तिलक वर्मा को एक-एक विकेट मिला।

श्रेयस अय्यर को मिली बड़ी राहत

इस जीत के साथ कप्तान श्रेयस अय्यर को भी बड़ी राहत मिली है। सूर्यकुमार यादव की जगह टी20 टीम की कप्तानी संभालने के बाद श्रेयस की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। उनकी कप्तानी में भारत को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। कप्तान के तौर पर शुरुआती सात मैचों में श्रेयस अय्यर को जीत नहीं मिली थी। जिम्बाब्वे दौरे पर उन्होंने इस सिलसिले को तोड़ दिया। भारत ने सीरीज के दोनों शुरुआती मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। यह श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली टी20 सीरीज जीत है।

भारत ने एक कैलेंडर ईयर में 200+ का रिकॉर्ड दोहराया

इस मुकाबले में 219 रन बनाने के साथ भारतीय टीम ने एक कैलेंडर ईयर में टी20 क्रिकेट में नौवीं बार 200 या उससे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया। इसके साथ ही भारत ने अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। टीम इंडिया ने साल 2024 में भी 9 बार टी20 क्रिकेट में 200 से ज्यादा रन बनाए थे। इससे पहले 2023 में भारतीय टीम ने 7 बार यह आंकड़ा पार किया था। अब सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम की नजरें अब जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप करने पर होंगी।

इसे भी पढ़ें : रेलवे में स्पोर्ट्स कोटा से सरकारी नौकरी का मौका, ऐसे करें आवेदन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरेलवे में स्पोर्ट्स कोटा से सरकारी नौकरी का मौका, ऐसे करें आवेदन
Next Article अपराध पर लगाम कसने सड़क पर उतरी बरकाकाना पुलिस, मची खलबली

Related Posts

बिहार

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026
बिहार

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026
Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.