Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 09:22 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अपराध पर लगाम कसने सड़क पर उतरी बरकाकाना पुलिस, मची खलबली
झारखंड

अपराध पर लगाम कसने सड़क पर उतरी बरकाकाना पुलिस, मची खलबली

July 25, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : अपराध पर लगाम लगाने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बरकाकाना ओपी पुलिस ने विशेष क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। थानेदार उमाशंकर वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके के प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील जगहों और मुख्य सड़कों पर वाहनों की जांच की।

पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनके कागजात देखे। वहीं, संदिग्ध नजर आने वाले लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस की अचानक बढ़ी सक्रियता से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा रहा। अभियान के दौरान पुलिसकर्मी लगातार इलाके में घूमकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते रहे।

Advertisement

चौक-चौराहों पर पुलिस की निगरानी

क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने प्रमुख स्थानों पर आने-जाने वाले लोगों और वाहनों पर नजर रखी। पुलिस का कहना है कि अपराध की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए समय-समय पर इस तरह की जांच जरूरी है। इससे संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों पर दबाव बना रहता है और आम लोगों में भी सुरक्षा का भरोसा बढ़ता है।

पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और जरूरी दस्तावेज साथ रखने की अपील की। साथ ही लोगों से कहा गया कि अगर उन्हें किसी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

पुलिस टीम ने पूरी मुस्तैदी से चलाया अभियान

अभियान में थाना प्रभारी उमाशंकर वर्मा के साथ एसआई हरदुगन होरों, आरक्षी प्रदीप कुमार दास और आरक्षी पंकज पासवान शामिल रहे। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर जांच करते हुए क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

थानेदार उमाशंकर वर्मा ने कहा कि पुलिस अपराध रोकने के लिए लगातार सक्रिय है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित समाज बनाने में पुलिस के साथ आम लोगों की भी अहम भूमिका है। लोग कानून का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें।

‘आपकी सतर्कता से रुक सकती है बड़ी घटना’

एसआई हरदुगन होरों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सतर्कता से कई बड़ी घटनाओं को रोका जा सकता है। अगर किसी व्यक्ति या गतिविधि पर संदेह हो तो लोग बिना देर किए पुलिस को सूचना दें। बरकाकाना पुलिस ने साफ किया है कि अपराधियों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ जांच और कार्रवाई का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें : पाकुड़ में भाजपा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, कांग्रेस पर लगाया छात्रों को भड़काने का आरोप

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleईशान-तिलक का तूफान, गेंदबाजों का कहर, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदा
Next Article राशिफल @ 26 जुलाई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

डिप्टी सीएम की दो टूक- योजनाओं के पैसे पर कुंडली मारकर न बैठे बैंक, जरूरतमंदों को तुरंत दें कर्ज

September 22, 2026
Headlines

‘बिहार गति’ पर सीएम सम्राट सख्त, कसी अफसरों की नकेल

September 22, 2026
Headlines

पिता-दादा की मौत का बदला का नतीजा है ग्राम प्रधान की नृशंस हत्या, 8 घंटे में खुलासा

September 22, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

डिप्टी सीएम की दो टूक- योजनाओं के पैसे पर कुंडली मारकर न बैठे बैंक, जरूरतमंदों को तुरंत दें कर्ज

September 22, 2026

सरकार से बातचीत फेल, बैंक कर्मियों की हड़ताल तय, जानें ऑनलाइन बैंकिंग पर कितना असर

September 22, 2026

‘बिहार गति’ पर सीएम सम्राट सख्त, कसी अफसरों की नकेल

September 22, 2026

पिता-दादा की मौत का बदला का नतीजा है ग्राम प्रधान की नृशंस हत्या, 8 घंटे में खुलासा

September 22, 2026

BPSC TRE 4.0: 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.