Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 20 September, 2026 • 06:30 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पटना हाईकोर्ट में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, सैलरी ₹80,000 पार
जॉब/एजुकेशन

पटना हाईकोर्ट में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, सैलरी ₹80,000 पार

July 28, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पटना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पटना हाईकोर्ट ने एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2026 तय की गई है। उम्मीदवार 30 अगस्त 2026 तक आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे। परीक्षा की तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है। इसकी जानकारी बाद में हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगी। यह भर्ती ग्रुप-सी पदों के लिए की जा रही है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति शुरुआत में एक साल की प्रोबेशन अवधि पर होगी।

इन तारीखों को जरूर नोट कर लें

कार्यक्रमतिथि
आवेदन शुरू28 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि27 अगस्त 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि30 अगस्त 2026
परीक्षा तिथिबाद में घोषित होगी

68 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 68 पद भरे जाएंगे। इनमें 23 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वहीं, 3 पद लोकमोटर दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए क्षैतिज आरक्षण के तहत निर्धारित किए गए हैं।

auto
श्रेणीपद
सामान्य29
एससी11
एसटी1
ईबीसी12
बीसी8
ईडब्ल्यूएस7
कुल68

कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाला अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही कम से कम 6 महीने का कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा या सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।बिहार सरकार की आरक्षण नीति का लाभ केवल राज्य के स्थायी निवासियों को मिलेगा। बिहार के बाहर के सभी अभ्यर्थियों को अनारक्षित श्रेणी में माना जाएगा।

आयु सीमा क्या है

आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • सामान्य पुरुष: अधिकतम 37 वर्ष
  • सामान्य महिला और ईडब्ल्यूएस महिला: 40 वर्ष
  • बीसी और ईबीसी: 40 वर्ष
  • एससी और एसटी: 42 वर्ष

आरक्षित वर्ग, सरकारी कर्मचारियों और दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी

चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति 7वें वेतन आयोग के लेवल-4 के तहत होगी।

  • वेतनमान: ₹25,500 से ₹81,100 प्रतिमाह
  • इसके अलावा नियमानुसार अन्य भत्तों का भी लाभ मिलेगा।

तीन चरणों में होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा
  • कंप्यूटर दक्षता परीक्षा
  • इंटरव्यू

यदि आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होती है, तो पटना हाईकोर्ट प्रारंभिक स्क्रीनिंग परीक्षा भी आयोजित कर सकता है।

जानिए परीक्षा का पूरा पैटर्न

लिखित परीक्षा

  • कुल अंक: 100
  • समय: 90 मिनट

विषयवार अंक

  • जनरल इंग्लिश: 30 अंक
  • रीजनिंग एवं क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड: 30 अंक
  • जनरल अवेयरनेस: 20 अंक
  • जनरल हिंदी: 10 अंक
  • कंप्यूटर अवेयरनेस: 10 अंक

लिखित परीक्षा में 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

कंप्यूटर दक्षता परीक्षा

  • कुल अंक: 50
  • समय: 30 मिनट
  • न्यूनतम 20 अंक लाना जरूरी होगा। यह केवल क्वालिफाइंग परीक्षा होगी।

इंटरव्यू

  • कुल अंक: 10
  • न्यूनतम 3 अंक हासिल करना अनिवार्य होगा।

इन शहरों में होंगे परीक्षा केंद्र

उम्मीदवार आवेदन के दौरान अपनी पसंद के तीन परीक्षा केंद्र चुन सकेंगे।

  • पटना
  • मुजफ्फरपुर
  • भागलपुर
  • दरभंगा
  • आरा
  • पूर्णिया

आवेदन शुल्क कितना देना होगा

श्रेणीशुल्क
बिहार से बाहर के अनारक्षित, बीसी, ईबीसी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थी₹1,500
बिहार के एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थी₹750

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • नया रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।

ध्यान रखें

जो उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें। आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरें और अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते फॉर्म जमा कर दें। इससे किसी तकनीकी परेशानी से बचा जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें : CM सम्राट की अफसरों को दो टूक- काम में नहीं चलेंगे बहाने, समय पर पूरा करें हर प्रोजेक्ट
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबांकीपुर में थमा चुनावी शोर, NDA ने भरी जीत की हुंकार, अब जनता करेगी फैसला
Next Article भाजपा ने संगठन में फूंकी नई जान… बाबूलाल मरांडी से अर्जुन मुंडा तक को बड़ी जिम्मेदारी

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 20 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 20, 2026
Headlines

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026
Headlines

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 20 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 20, 2026

दुर्गापूजा पर जाममुक्त होगी राजधानी, बंद होंगे खतरनाक कट्स… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा फैसला- बिहार में खुलेगी विमेंस यूनिवर्सिटी, 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार

September 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.