अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नदी में मजबूत बैरिकेडिंग और रास्तों पर सुगम ट्रैफिक के निर्देश

पटना में 91 घाट पूरी तरह सुरक्षित, 5 खतरनाक घोषित
अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान सीएम को बताया कि पटना में गंगा किनारे कुल 103 घाट चिह्नित किए गए हैं। इनमें से 91 घाटों को छठ पूजा के लिए पूरी तरह सुरक्षित घोषित कर दिया गया है, जबकि 5 घाट खतरनाक पाए गए हैं। बाकी बचे 7 घाटों पर युद्धस्तर पर काम चल रहा है, जिसे समय रहते पूरा कर लिया जाएगा। पटना नगर निगम की ओर से गंगा के 92 घाटों के अलावा शहर के 103 तालाबों को भी छठ पूजा के लिए तैयार किया जा रहा है, जिनमें 37 कृत्रिम और 66 स्थायी तालाब शामिल हैं। पूरी व्यवस्था और सुरक्षा की निगरानी के लिए 21 सेक्टर बनाए गए हैं, जहां नोडल अफसर और कर्मियों को तैनात किया गया है।

श्रद्धालुओं के लिए 552 अस्थायी शौचालय और 171 वॉच टावर तैयार
घाटों पर जुटने वाली भारी भीड़ की सहूलियत के लिए बड़े पैमाने पर नागरिक सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक घाटों पर 552 अस्थायी शौचालय, 450 यूरिनल, महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए 400 चेंजिंग रूम और 13 बड़े यात्री शेड बनाए गए हैं। सुरक्षा और निगरानी को मजबूत करने के लिए 171 ऊंचे वॉच टावर भी खड़े किए गए हैं। निरीक्षण के मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, पटना की मेयर सीता साहू, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी, प्रधान सचिव, पटना डीएम और एसएसपी समेत तमाम विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : कृषि मंत्री का सीधा संदेश- नौजवान संभालें प्राकृतिक खेती, महिलाएं बनें एग्री-बॉस


