Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 03:45 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बांकीपुर में थमा चुनावी शोर, NDA ने भरी जीत की हुंकार, अब जनता करेगी फैसला
बिहार

बांकीपुर में थमा चुनावी शोर, NDA ने भरी जीत की हुंकार, अब जनता करेगी फैसला

July 28, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बांकीपुर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : पटना की हाई प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया। अब सभी दलों की नजर 30 जुलाई को होने वाली वोटिंग पर है। प्रचार के आखिरी दिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने अपनी पूरी ताकत दिखाते हुए संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एक मंच पर नजर आए। सभी नेताओं ने एक सुर में कहा कि राजग प्रत्याशी नीरज कुमार भारी मतों से चुनाव जीतेंगे और बांकीपुर में विकास की राजनीति पर जनता फिर से भरोसा जताएगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला है। रोड शो, जनसंपर्क अभियान और नुक्कड़ सभाओं में उमड़ी भीड़ यह बताती है कि बांकीपुर की जनता विकास और सुशासन के मुद्दे पर राजग के साथ खड़ी है। उन्होंने दावा किया कि मतदान के बाद नतीजे भी इसी समर्थन को साबित करेंगे और नीरज कुमार बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे।

auto

नीतीश कुमार की अपील का किया जिक्र

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बांकीपुर के मतदाताओं से राजग प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बिहार में विकास की रफ्तार बनाए रखने के लिए राजग को मजबूत करना जरूरी है। उनके मुताबिक गठबंधन के सभी सहयोगी दल पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। पटना और बांकीपुर में पिछले वर्षों में हुए विकास कार्यों के कारण जनता का भरोसा राजग सरकार पर कायम है।

लोजपा (रामविलास) ने विपक्ष पर साधा निशाना

लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ नेता केवल चुनावी माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता सब समझ रही है। उन्होंने दावा किया कि विपक्षी उम्मीदवार पांच हजार वोटों के भीतर सिमट जाएंगे। उन्होंने कहा कि बांकीपुर से नितिन नवीन का वर्षों पुराना आत्मीय और पारिवारिक रिश्ता रहा है। यही वजह है कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान समेत राजग के सभी बड़े नेताओं ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी।

नितिन नवीन के काम और संगठन पर भरोसा

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि बांकीपुर लंबे समय से भाजपा और राजग का मजबूत गढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन का राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ता कद बिहार के लिए गर्व की बात है। पार्टी ने नीरज कुमार जैसे साधारण और संघर्षशील कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाकर संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है। उन्होंने दावा किया कि इस बार नीरज कुमार पिछली जीत का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ देंगे।

विकास के मुद्दे पर जनता करेगी फैसला

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने कहा कि वर्ष 2005 से पहले के पटना और आज के आधुनिक पटना में बड़ा फर्क साफ दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि मरीन ड्राइव जैसी बड़ी परियोजनाएं राजग सरकार की विकास सोच का उदाहरण हैं। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ नेता केवल चुनाव के समय ही जनता के बीच दिखाई देते हैं, जबकि राजग लगातार विकास के काम करता रहा है। उनका कहना था कि बांकीपुर की जनता विकास, सुरक्षा और स्थिर सरकार के पक्ष में मतदान करेगी।

कार्यकर्ताओं से ज्यादा मतदान कराने की अपील

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजग नेताओं ने कहा कि गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है और सभी सहयोगी दल मिलकर नीरज कुमार की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि मतदान के दिन अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने में सहयोग करें और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराएं।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होगा। प्रचार थमने के बाद अब उम्मीदवार डोर टू डोर संपर्क और मतदान प्रतिशत बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। सभी राजनीतिक दलों की नजर अब मतदान के दिन और उसके बाद आने वाले नतीजों पर टिकी है।

इसे भी पढ़ें : CM सम्राट की अफसरों को दो टूक- काम में नहीं चलेंगे बहाने, समय पर पूरा करें हर प्रोजेक्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCM सम्राट की अफसरों को दो टूक- काम में नहीं चलेंगे बहाने, समय पर पूरा करें हर प्रोजेक्ट
Next Article पटना हाईकोर्ट में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, सैलरी ₹80,000 पार

Related Posts

Headlines

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026
झारखंड

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026
झारखंड

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026

फीस की फिक्र खत्म… IIIT रांची ने नए छात्रों को दिया स्कॉलरशिप का अचूक फॉर्मूला

September 18, 2026

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.