Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 09:41 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पीएलएफआइ के जोनल कमांडर जीदन गुड़िया दस्ता के दो उग्रवादी गिरफ्तार
झारखंड

पीएलएफआइ के जोनल कमांडर जीदन गुड़िया दस्ता के दो उग्रवादी गिरफ्तार

July 9, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

खूंटी। तोरपा थानांतर्गत कुल्डा जंगल में कारो नदी पुल के पास से बुधवार की रात पुलिस ने एक सीबीजेड मोटरसाइकिल में सवार पीएलएफआइ के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार उग्रवादियों में एक तपकरा गेंदा टोली निवासी गोविंद मांझी और दूसरा रनिया थाना अंतर्गत निचुतपुर गांव का श्रवण दास उर्फ फागु है। उनके पास से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल और तीन जिंदा गोलियां बरामद की है। वहीं राजेश मांझी नामक एक अन्य उग्रवादी अंधेरे व जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। यह जानकारी एसपी आशुतोष शेखर ने गुरूवार को विज्ञप्ति जारी कर दी। एसपी ने बताया कि बुधवार रात लगभग नौ बजे उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल में सवार उक्त तीनों उग्रवादी घातक हथियारों से लैस होकर अम्मापखना की ओर से कुल्डा जंगल होते हुए किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने तपकरा की ओर जा रहे हैं। इसी सूचना पर उन्होंने तोरपा एसडीपीओ ओमप्रकाश तिवारीए पुलिस निरीक्षक दिग्विजय सिंह व तोरपा थाना प्रभारी सुदामा दास के नेतृत्व में एक टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। इस निर्देश पर पुलिस टीम कुल्डा जंगल में कारो नदी पुल के पास जांच अभियान शुरू कर दिया। उसी दौरान अम्मापखना की ओर से एक सीबीजेड मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे तीनों उग्रवादी पुलिस को देख भागने लगे। इस पर मुस्तैद जवानों ने उक्त दो उग्रवादियों को खदेड़ कर पकड़ लिया, जबकि एक भागने में सफल रहा। तलाशी लेने पर उनके पास से एक देसी पिस्तौल और तीन गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया साथ ही मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। गिरफ्तार दोनों उग्रवादियों ने पुलिस के समक्ष यह स्वीकार किया कि वे पीएलएफआइ के जोनल कमांडर जीदन गुड़िया दस्ता के सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे लेवी की राशि वसूलने जा रहे थे। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार गोविंद मांझी के विरूद्ध पूर्व में रनिया और तोरपा थाना में हत्याए आर्म्स एक्ट सहित अन्य संगीन धाराओं में सात मामले दर्ज हैं। वहीं श्रवण दास के विरुद्ध पूर्व में मुरहू व तोरपा थाने में हत्याए आर्म्स एक्ट आदि के तीन मामले दर्ज हैं। गुरुवार को न्यायिक हिरासत में दोनों को जेल भेज दिया गया।

 

auto
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकोरोना के डर से किसी ने नहीं लगाया शव को हाथ
Next Article गैंगस्टर विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में ढेर

Related Posts

झारखंड

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026
Headlines

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026

राशिफल @ 16 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 16, 2026

तकनीक बनेगी किसानों की ताकत, 53 लाख Farmer Registry तैयार : मंत्री विजय सिन्हा

September 15, 2026

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.