Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 06:13 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दलदल में फंसी सफारी छोड़ भागे 3 संदेही, गाड़ी के अंदर का नजारा देख चौंकी पुलिस
झारखंड

दलदल में फंसी सफारी छोड़ भागे 3 संदेही, गाड़ी के अंदर का नजारा देख चौंकी पुलिस

July 31, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सफारी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ के कुजू ओपी क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस की मुस्तैदी देखकर एक संदिग्ध टाटा सफारी में सवार तीन लोग गाड़ी छोड़कर रफूचक्कर हो गए। मूसलाधार बारिश और कीचड़ के बीच हुई इस कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके से लावारिस गाड़ी को जब्त कर लिया है और अब इस पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है। माना जा रहा है कि इस गाड़ी से कई बड़े राजफाश हो सकते हैं।

ग्रामीणों की सतर्कता ने बिगाड़ा खेल

दरअसल, कुजू कोलियरी स्थित पानी टंकी के पास ग्रामीणों ने एक काले रंग की टाटा सफारी (नंबर JH05BD-4397) को काफी देर से संदिग्ध हालत में मंडराते देखा। अनहोनी की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने बिना वक्त गंवाए इसकी जानकारी कुजू ओपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम एक्टिव हुई और तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई।

कीचड़ में फंसी गाड़ी तो अंधेरे का फायदा उठाकर भागे

जैसे ही पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची, सफारी में बैठे तीनों युवकों के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने तेजी से गाड़ी स्टार्ट की और भागने की कोशिश की, लेकिन पिछले कुछ दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। कच्चा रास्ता पूरी तरह से दलदल में तब्दील हो चुका था, जिसमें सफारी के पहिये बुरी तरह फंस गए। खुद को घिरता देख तीनों आरोपी गाड़ी को वहीं चालू हालत में छोड़कर बारिश और अंधेरे का फायदा उठाते हुए झाड़ियों की तरफ भाग निकले।

पिछली सीट गायब, अंदर मिली मवेशियों को बांधने वाली रस्सी

पुलिस ने जब दलदल में फंसी सफारी के पास पहुंचकर उसकी तलाशी ली, तो अंदर का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। गाड़ी की पिछली सीटें पूरी तरह से हटा दी गई थीं, ताकि अंदर काफी जगह बन सके। इसके अलावा गाड़ी के भीतर से मवेशियों को बांधने में इस्तेमाल होने वाली मोटी रस्सियां और पायबोटी भी बरामद हुई हैं। इन चीजों के मिलने के बाद इलाके में मवेशी चोर गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस बोली- जांच पूरी होने के बाद ही खुलेगा राज

इस पूरे मामले पर कुजू पुलिस का कहना है कि गाड़ी के नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है। पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है कि आखिर ये लोग कौन थे और सफारी का इस्तेमाल किस काम के लिए किया जा रहा था। अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि जांच पूरी होने और फरार संदिग्धों की धरपकड़ के बाद ही मामले का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : रात के अंधेरे का ‘काला खेल’ बेनकाब, वन विभाग ने बीच रास्ते दबोचा 12 चक्का ट्रक

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार में बाढ़ से पहले अलर्ट मोड में सरकार, सचिव बोले- कहीं भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं
Next Article ‘वो सिर्फ मेरी है…’ इसी सनक में शुरू हो गया खू’नी खेल, जमकर हुई छु’रेबाजी

Related Posts

Headlines

FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

November 6, 2026
Headlines

इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह के 7 शातिर अरेस्ट, 4 जिलों से चुराई 20 मोटरसाइकिलें बरामद

November 6, 2026
Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सैलरी पर सम्राट सरकार सख्त, CS बोले- त्योहार से पहले हर हाल में मिले वेतन, कल भी खोलें दफ्तर

November 6, 2026

FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

November 6, 2026

इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह के 7 शातिर अरेस्ट, 4 जिलों से चुराई 20 मोटरसाइकिलें बरामद

November 6, 2026

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.