अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Samastipur : समस्तीपुर जिले का शांत दिखने वाला जटमलपुर गांव बीती देर रात अचानक किसी सनसनीखेज क्राइम फिल्म के सेट जैसा बन गया। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के तीरा पंचायत में जब पूरे गांव के लोग अपने-अपने घरों में सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी गांव की एक संकरी गली में खूनी साया मंडराने लगा। एक ही लड़की से दोस्ती और उस पर अपना-अपना हक जताने की सनक दो लड़कों के सिर पर इस कदर सवार थी कि वे सही और गलत का फर्क पूरी तरह भूल चुके थे। जो विवाद बीते कई महीनों से दबी जुबान में सुलग रहा था, वह उस रात अचानक एक खौफनाक वारदात के रूप में सड़क पर आ गया।
जानकारी के मुताबिक, दोनों युवकों के बीच काफी समय से एक लड़की को लेकर तनातनी चल रही थी। दोनों में से हर कोई खुद को उस लड़की का सबसे करीबी दोस्त बता रहा था। गुरुवार की रात जब दोनों का आमना-सामना हुआ, तो बात सिर्फ कहासुनी तक सीमित नहीं रही। तीखी बहस के साथ शुरू हुआ लफड़ा कुछ ही देर में गाली-गलौज और धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए और माहौल बेहद गर्म हो गया। इसी हंगामे के बीच एक युवक ने आपा खो दिया और अपनी जेब से चमचमाता हुआ तेज धारदार छुरा निकाल लिया।
चीखों से थर्राया गांव, बहने लगा खून
छुरा निकलते ही वहां खलबली मच गई। हमलावर युवक ने बिना कुछ सोचे-समझे सामने वाले पर एक के बाद एक कई ताबड़तोड़ वार कर दिये। हमला इतना अचानक था कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। दो युवक छुरा के सीधे वार से लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। इसी बीच झगड़ा शांत कराने और बीच-बचाव करने पहुंचे एक तीसरे युवक को भी हमलावर ने नहीं बख्शा और उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। महज चंद मिनटों में गांव की वो शांत गली खून के धब्बों से भर गई और तीनों युवक तड़पते हुए सड़क पर गिर गये।
पुलिस की एंट्री और गांव में पसरा सन्नाटा
वारदात के बाद मची चीक-चित्कार के बीच स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी। घायलों को तुरंत पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए दो युवकों को सदर अस्पताल और तीसरे को दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ा। घटना की खबर मिलते ही कल्याणपुर थाने की पुलिस भारी बल के साथ जटमलपुर पहुंची और पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया। सदर डीएसपी-2 संजय कुमार का कहना है कि यह मामला प्रथम दृष्टया लव ट्रायंगल का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर कोण से जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।
इसे भी पढ़ें : CM सम्राट का ‘सहयोग शिविर’ : दो माह में 5.33 लाख मामलों का निपटारा, सचिव क्या बोले… जानें



