Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 01:36 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अस्पताल से गायब हुए भगवान
झारखंड

अस्पताल से गायब हुए भगवान

July 10, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रामगढ़। गोद में 3 दिन की बेटी को लेकर एक दंपत्ति दहशत में है। वह कहां जाए, उसे समझ में नहीं आ रहा है। शुक्रवार को जब रामगढ़ सदर अस्पताल के एक महिला चिकित्सक समेत चार कर्मचारी जिनमें फार्मासिस्ट भी शामिल हैं, कोरोना संक्रमित निकले। इसके बाद दहशत इस कदर फैल गया, कि पूरा सदर अस्पताल ही खाली हो गया। ना तो वहां डॉक्टर रहे, ना ही नर्स। मरीज को देखने के लिए कोई स्टाफ भी वहां नहीं रुका। दो-चार भर्ती मरीज भी अस्पताल से भाग खड़े हुए। ऐसे में एक दंपत्ति गोद में 3 दिन की बेटी लेकर डर के साए में जी रहा है। रामगढ़ शहर के पारसोतिया निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उसने अपनी पत्नी माधुरी देवी को 3 दिन पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया और उसे पुत्री रत्न की प्राप्ति भी हुई। लेकिन दो दिन बाद ही यहां कोरोना का कहर टूटा। इसके बाद उनकी पत्नी का इलाज भी बंद हो गया। ना तो कोई दवाई देने वाला है, ना ही कोई इंजेक्शन लगाने वाला। ना ही कोई उन्हें कहीं भेजने के लिए तैयार है। जब डीएस से बात कर रहा है, तो साफ तौर पर कहा जा रहा है कि अपने रिस्क पर, जहां जाना है चले जाइए।
सुबह से ना डॉक्टर आए, ना नर्स : माधुरी
ऑपरेशन से बेटी जनने वाली माधुरी ने कहा कि सुबह से उसके पास ना तो कोई डॉक्टर आए हैं, और ना ही नर्स। अस्पताल परिसर में मेडिकल दुकान तक बंद है। जब मेरे पति अधिकारी से बात करने गए, तो उन्होंने एक लाइन में कह दिया कि अपनी व्यवस्था करो और चले जाओ।
क्या कहते हैं डिप्टी सुपरिटेंडेंट
अस्पताल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ विनोद कुमार ने यह माना कि माधुरी पूरे अस्पताल में अकेली पेशेंट है। अस्पताल में कार्यरत एक डॉक्टर समेत चार कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनके संपर्क में आए सभी कर्मचारियों का कोविड-19 टेस्ट हो रहा है। लेकिन इसके अतिरिक्त अन्य कर्मचारी भी हैं, जो उसकी देखभाल कर सकते हैं। माधुरी का ऑपरेशन 3 दिन पहले हुआ है। उसे 7 दिन के बाद ही डिस्चार्ज किया जा सकता है। लेकिन फिलहाल बाहर जाने में काफी खतरा है। इस वजह से उसे नहीं भेजा जा रहा है।
सदर अस्पताल की जिम्मेदारी डीएस पर : सिविल सर्जन
इस मामले में सिविल सर्जन डॉक्टर नीलम चौधरी ने सारा ठिकरा डी एस डॉक्टर विनोद कुमार पर फोड़ा है। उन्होंने कहा है कि सदर अस्पताल की पूरी जिम्मेदारी डॉक्टर विनोद कुमार पर ही है। इसलिए उन्हें इसका पूरा ध्यान रखना चाहिए। वह इस मामले में उनसे बात करेंगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में एक मरीज हो या ज्यादा उसका ध्यान रखना ही हमारा कर्तव्य है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजेएमएम के कोषाध्यक्ष पद से हटाए गए रवि केजरीवाल
Next Article फिर आया लॉकडाउन, पटना सहित बिहार के 11 जिलों में मॉल और दुकानें बंद

Related Posts

Headlines

पतरातू में शिक्षा की नई सुबह, PVUNL टाउनशिप में खुला डीएवी स्कूल

May 2, 2026
Headlines

भारत में करोड़ो मोबाइल पर अचानक गूंजा सायरन, मची हलचल, जानिए क्या था ये अलर्ट

May 2, 2026
Headlines

तिलक के जश्न में फा’यरिंग, पंडित समेत दो को लगी गोली

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पतरातू में शिक्षा की नई सुबह, PVUNL टाउनशिप में खुला डीएवी स्कूल

May 2, 2026

भारत में करोड़ो मोबाइल पर अचानक गूंजा सायरन, मची हलचल, जानिए क्या था ये अलर्ट

May 2, 2026

तिलक के जश्न में फा’यरिंग, पंडित समेत दो को लगी गोली

May 2, 2026

चाय में बिस्किट डुबोकर खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए सच्चाई

May 1, 2026

बिहार लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, दो अहम परीक्षाएं कैंसिल

May 1, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.