Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 25 September, 2026 • 01:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चतरा में 2 SI समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SP ने की कार्रवाई… जानें क्यों
Headlines

चतरा में 2 SI समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SP ने की कार्रवाई… जानें क्यों

August 7, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Chatra : टंडवा थाना क्षेत्र के बड़गांव में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर युवक मो. इमरोज की हत्या के मामले में एसपी अनिमेष नैथानी ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में दो SI यानी सब-इंस्पेक्टर और दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही चारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने का भी आदेश दिया गया है।

जांच रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई

एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि घटना के बाद पूरे मामले की जांच टंडवा के एसडीपीओ को सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट की समीक्षा में यह सामने आया कि मौके पर मौजूद पुलिस टीम उग्र भीड़ से मो. इमरोज और उनके पिता सुल्तान मियां को सुरक्षित निकालने के लिए अपेक्षित और प्रभावी कार्रवाई नहीं कर सकी। इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए टंडवा थाना के एसआई सुनील सिंह और दुलारी पूर्ति के साथ सिपाही दशरथ महतो और प्रदीप कुमार को निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि के दौरान चारों का मुख्यालय पुलिस केंद्र, चतरा निर्धारित किया गया है।

Advertisement

दुष्कर्म के आरोप के बाद भड़की थी भीड़

एसपी के मुताबिक, बड़गांव में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश था। इसी दौरान उग्र भीड़ ने मो. इमरोज और उनके पिता सुल्तान मियां के साथ मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन हालात पर तुरंत नियंत्रण नहीं कर सकी। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। बाद में मो. इमरोज की हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, हजारीबाग रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार

मॉब लिंचिंग मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। एसपी ने बताया कि अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा।

एसपी बोले- पुलिस की जिम्मेदारी सबसे पहले नागरिकों की सुरक्षा

एसपी अनिमेष नैथानी ने साफ कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना और हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। यदि कोई पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य के निर्वहन में लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में विभागीय कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। वहीं मॉब लिंचिंग में शामिल बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी तक पुलिस का अभियान लगातार चलता रहेगा। एसपी ने यह भी कहा कि पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी तरह की लापरवाही भविष्य में भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में फिर एक्टिव हुआ मॉनसून, इस रोज तक होगी झमाझम बारिश

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में फिर एक्टिव हुआ मॉनसून, इस रोज तक होगी झमाझम बारिश
Next Article झारखंड विधानसभा में भारी हंगामे के बीच 8399 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, कार्यवाही स्थगित

Related Posts

Headlines

सब इंस्पेक्टर के जवान बेटे की पीट-पीट कर ह’त्या, होमगार्ड में हो चुका था चयन

September 25, 2026
राशिफल

राशिफल @ 25 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 25, 2026
Headlines

रांची उपद्रव केस में पांच दोषियों को सजा का ऐलान… जानें क्या

September 24, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सब इंस्पेक्टर के जवान बेटे की पीट-पीट कर ह’त्या, होमगार्ड में हो चुका था चयन

September 25, 2026

राशिफल @ 25 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 25, 2026

रांची उपद्रव केस में पांच दोषियों को सजा का ऐलान… जानें क्या

September 24, 2026

ब्यूटी के पोस्ट से टूटी अफसरों की नींद, गांववालों की बुझी 6 महीने की प्यास

September 24, 2026

गदर के ‘गुल खान’ ने दुनिया को कहा अलविदा, छोटे किरदारों में था जान फूंकने का हुनर

September 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.