Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 24 September, 2026 • 03:05 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार के विकास को CM सम्राट ने दिया 21 हजार करोड़ का बूस्ट… जानें क्या
Headlines

बिहार के विकास को CM सम्राट ने दिया 21 हजार करोड़ का बूस्ट… जानें क्या

August 7, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार में सड़क और पुल निर्माण को अब और रफ्तार मिलने वाली है। राज्य सरकार ने आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में शुक्रवार को पथ निर्माण विभाग और राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के बीच 21 हजार करोड़ रुपये के दीर्घकालिक वित्त पोषण को लेकर MoU पर हस्ताक्षर किए गए। सरकार का कहना है कि इस राशि से सड़क और पुल परियोजनाओं के लिए फंड की कमी नहीं होगी और निर्माण कार्य तय समय पर पूरे किए जा सकेंगे। लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल और नाबार्ड के अध्यक्ष शाजी कृष्णन वी. ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान राज्य सरकार और नाबार्ड के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर रहेगा खास फोकस

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में सड़क और पुलों का मजबूत नेटवर्क तैयार करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि इस समझौते से खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और पुल निर्माण को नई गति मिलेगी। गांवों तक अच्छी सड़क पहुंचने से लोगों का सफर आसान होगा, किसानों को बाजार तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी और स्थानीय कारोबार को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास में नाबार्ड लगातार सहयोग करता रहा है। सरकार को उम्मीद है कि आगे भी राज्य की विकास योजनाओं में इसी तरह सहयोग मिलता रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 हजार करोड़ रुपये का यह दीर्घकालिक वित्त पोषण आने वाले वर्षों में कई महत्वपूर्ण सड़क और पुल परियोजनाओं को जमीन पर उतारने में मदद करेगा।

Advertisement

नाबार्ड ने हर संभव सहयोग का दिया भरोसा

नाबार्ड के अध्यक्ष शाजी कृष्णन वी. ने कहा कि बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है और राज्य के विकास में नाबार्ड अपनी जिम्मेदारी निभाता रहेगा। उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने के लिए जिस तरह की वित्तीय सहायता की जरूरत होगी, नाबार्ड हर संभव सहयोग देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस साझेदारी से सड़क और पुल निर्माण की कई योजनाएं तेजी से आगे बढ़ेंगी और लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

पुस्तक का विमोचन, कलाकारों का सम्मान भी

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘नाबार्ड इन बिहार’ पुस्तक का विमोचन भी किया। इसके अलावा राज्य की पारंपरिक कला और शिल्प को बढ़ावा देने वाले तीन कलाकारों को जीआई प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। भोजपुर के संजीव सिन्हा को पिड़िया पेंटिंग, गया के रविंद्र नाथ गौड़ को पत्थर कट्टी कला और नालंदा के सुरेश देव को बावन बूटी कला के लिए सम्मान मिला।

समारोह में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, नाबार्ड के वरिष्ठ अधिकारी और राज्य सरकार के कई अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : 51600 करोड़ की नई उड़ान, स्टील से न्यूक्लियर तक निवेश की नई इबारत लिख रहे CM सम्राट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनौकरी से संतुष्ट नहीं? ये कदम उठाएंगे तो करियर को मिलेगी नई उड़ान
Next Article बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की बढ़ी मुश्किलें, बैंक ने संपत्तियां की कुर्क

Related Posts

Headlines

WPL 2027 : मुंबई इंडियंस ने बदला गुरु, ल्यूक विलियम्स संभालेंगे कमान

September 24, 2026
Headlines

रामगढ़ में मूसलाधार बारिश के बाद अलर्ट, पतरातू डैम और भैरवा जलाशय जाने पर रोक

September 24, 2026
Headlines

नहीं रहीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी, दर्दनाक सड़क हादसे में गई जान

September 24, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

WPL 2027 : मुंबई इंडियंस ने बदला गुरु, ल्यूक विलियम्स संभालेंगे कमान

September 24, 2026

रामगढ़ में मूसलाधार बारिश के बाद अलर्ट, पतरातू डैम और भैरवा जलाशय जाने पर रोक

September 24, 2026

नहीं रहीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी, दर्दनाक सड़क हादसे में गई जान

September 24, 2026

राशिफल @ 24 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 24, 2026

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.