Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 24 September, 2026 • 03:46 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की बढ़ी मुश्किलें, बैंक ने संपत्तियां की कुर्क
अन्य खबरें

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की बढ़ी मुश्किलें, बैंक ने संपत्तियां की कुर्क

August 7, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
राजपाल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले चेक बाउंस मामले में उन्हें कानूनी झटका लगा और अब सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने उनके खिलाफ कर्ज वसूली की कार्रवाई तेज कर दी है। बैंक ने 16 करोड़ 61 लाख रुपये से ज्यादा के बकाया ऋण की वसूली के लिए शाहजहांपुर स्थित उनकी दो संपत्तियों को नीलामी के लिए चिह्नित कर दिया है। इन संपत्तियों पर नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है।

फिल्म के लिए लिया था कर्ज, फ्लॉप होने के बाद बढ़ी मुश्किल

जानकारी के मुताबिक राजपाल यादव ने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से ऋण लिया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। इसके बाद वह समय पर ऋण की किस्तें नहीं चुका पाए। लगातार ब्याज जुड़ने से यह रकम बढ़कर अब 16 करोड़ 61 लाख रुपये से अधिक हो गई है। बैंक का कहना है कि बकाया राशि लंबे समय से जमा नहीं होने के कारण अब कानूनी प्रक्रिया के तहत संपत्तियों की नीलामी की जा रही है।

Advertisement

शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मुंबई शाखा ने शाहजहांपुर शहर में स्थित एक संपत्ति और गांव में मौजूद खेत व मकान को अपने कब्जे में लेकर नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बैंक ने इन दोनों संपत्तियों का आरक्षित मूल्य 3 करोड़ 19 लाख 26 हजार रुपये तय किया है।इन संपत्तियों की ई-नीलामी 9 सितंबर 2026 को होगी। बैंक को उम्मीद है कि नीलामी से मिलने वाली राशि के जरिए बकाया कर्ज की आंशिक वसूली की जा सकेगी।

पत्नी और मां की संपत्तियां भी थीं गिरवी

जब राजपाल यादव ने यह ऋण लिया था, तब उन्होंने अपनी पत्नी राधा यादव और मां गोदावरी की संपत्तियों को भी गारंटर के तौर पर गिरवी रखा था। इसी आधार पर बैंक अब इन संपत्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रहा है। बताया जा रहा है कि शाहजहांपुर के अलावा मुंबई में मौजूद उनकी कुछ अन्य संपत्तियों पर भी वसूली की प्रक्रिया जारी है।

पहले भी मिल चुका है कानूनी झटका

राजपाल यादव पहले से ही चेक बाउंस मामले को लेकर कानूनी विवाद में घिरे हुए हैं। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें चेक बाउंस मामले में दोषी ठहराते हुए तीन महीने की कैद की सजा सुनाई थी। अब बैंक की ओर से शुरू की गई नई कार्रवाई ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। फिलहाल बैंक की नजर कर्ज की वसूली पर है और यदि बकाया राशि का भुगतान नहीं होता है, तो आगे भी उनकी अन्य संपत्तियों पर कार्रवाई की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें : नौकरी से संतुष्ट नहीं? ये कदम उठाएंगे तो करियर को मिलेगी नई उड़ान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार के विकास को CM सम्राट ने दिया 21 हजार करोड़ का बूस्ट… जानें क्या
Next Article CM सम्राट का ऐलान- बिहार के हर बुनकर के साथ खड़ी है सरकार

Related Posts

Headlines

WPL 2027 : मुंबई इंडियंस ने बदला गुरु, ल्यूक विलियम्स संभालेंगे कमान

September 24, 2026
Headlines

रामगढ़ में मूसलाधार बारिश के बाद अलर्ट, पतरातू डैम और भैरवा जलाशय जाने पर रोक

September 24, 2026
Headlines

नहीं रहीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी, दर्दनाक सड़क हादसे में गई जान

September 24, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

WPL 2027 : मुंबई इंडियंस ने बदला गुरु, ल्यूक विलियम्स संभालेंगे कमान

September 24, 2026

रामगढ़ में मूसलाधार बारिश के बाद अलर्ट, पतरातू डैम और भैरवा जलाशय जाने पर रोक

September 24, 2026

नहीं रहीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी, दर्दनाक सड़क हादसे में गई जान

September 24, 2026

राशिफल @ 24 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 24, 2026

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.