Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 08:45 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » श्रावणी मेला : कांवड़ियों को नहीं होगी परेशानी, मंत्री संजय सिंह ने संभाली कमान
बिहार

श्रावणी मेला : कांवड़ियों को नहीं होगी परेशानी, मंत्री संजय सिंह ने संभाली कमान

August 12, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : श्रावणी मेला में देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंच रहे कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर बिहार सरकार ने कांवड़िया पथ पर खास इंतजाम किए हैं। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग यानी PHED ने मुंगेर, भागलपुर और बांका जिले में सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट से झारखंड सीमा के दुम्मा तक पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था की है। विभाग का कहना है कि पूरे कांवड़िया पथ पर श्रद्धालुओं को पानी, शौचालय और दूसरी जरूरी सुविधाएं लगातार मिलती रहेंगी।

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री संजय कुमार सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए विभाग की टीमें 24 घंटे मैदान में तैनात हैं। पानी और सफाई से जुड़ी किसी भी समस्या पर तुरंत कार्रवाई करने की व्यवस्था की गई है। विभाग का पूरा जोर इस बात पर है कि लंबी पैदल यात्रा के दौरान कांवड़ियों को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान नहीं होना पड़े।

Advertisement

1000 बेड की टेंट सिटी, शौचालय और स्नानागार की भी व्यवस्था

कांवड़ियों के ठहरने और आराम करने के लिए भागलपुर, मुंगेर और बांका में करीब 1000 बेड की क्षमता वाली टेंट सिटी तैयार की गई है। यहां श्रद्धालुओं के लिए शौचालय, यूरिनल और स्नानागार की व्यवस्था की गई है। गर्म पानी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

टेंट सिटी और रास्ते में बने शौचालयों की नियमित सफाई और रखरखाव के लिए विभागीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। भीड़ बढ़ने के साथ सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।

रास्ते में जगह-जगह ठंडा और फिल्टर किया हुआ पानी

कांवड़िया पथ पर पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं के लिए सबसे जरूरी सुविधा पेयजल की है। इसे देखते हुए विभाग ने कई जगह जल टैंकर, वाटर एटीएम, RO और UV आधारित वाटर चिलर और चापाकल की व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं को कई स्थानों पर फिल्टर किया हुआ ठंडा पानी मुफ्त में उपलब्ध कराया जा रहा है।

गर्मी और उमस से राहत देने के लिए कांवड़िया पथ पर पानी की फुहार और मिस्ट स्प्रिंकलर लगाए गए हैं। कुछ जगहों पर ओवरहेड स्प्रिंकलर से पानी की फुहार की व्यवस्था की गई है। लंबी दूरी तक पैदल चलने वाले कांवड़ियों के लिए यह व्यवस्था काफी राहत देने वाली है।

सुल्तानगंज से दुम्मा तक अधिकारी रख रहे नजर

श्रावणी मेला के दौरान पेयजल और स्वच्छता की व्यवस्था लगातार चलती रहे, इसके लिए PHED ने 24×7 समर्पित टीमें तैनात की हैं। ये टीमें पानी की उपलब्धता, शौचालयों की सफाई और दूसरी सुविधाओं की नियमित जांच कर रही हैं। कहीं कोई खराबी या पानी की कमी सामने आती है तो उसे जल्द दूर करने की कोशिश की जा रही है।

विभागीय मुख्यालय से सहायक अभियंताओं की विशेष ड्यूटी भी लगाई गई है। ये अधिकारी सुल्तानगंज से झारखंड सीमा तक कांवड़िया पथ का निरीक्षण कर रहे हैं। मौके पर किसी तरह की कमी मिलने पर संबंधित टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं।

श्रद्धालुओं की शिकायतों और जरूरतों पर नजर रखने के लिए नियंत्रण कक्ष भी चालू किया गया है। जमीन पर काम कर रही टीमों और नियंत्रण कक्ष के बीच लगातार संपर्क रखा जा रहा है, ताकि किसी समस्या की जानकारी मिलते ही उसका समाधान कराया जा सके।

मंत्री संजय कुमार सिंह ने कहा कि श्रावणी मेला में आने वाले हर श्रद्धालु को स्वच्छ पानी, साफ शौचालय और बेहतर सफाई की सुविधा मिले, यह विभाग की प्राथमिकता है। सुल्तानगंज से दुम्मा तक कांवड़िया पथ पर सुविधाओं को सुचारू रखने के लिए विभाग की टीमें पूरे मेला के दौरान 24 घंटे काम करती रहेंगी।

इसे भी पढ़ें : बिहार के किसान सीखेंगे तेलंगाना की खेती, वहां के किसान जानेंगे मखाने का हुनर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार के किसान सीखेंगे तेलंगाना की खेती, वहां के किसान जानेंगे मखाने का हुनर
Next Article पाटलिपुत्र टाउनशिप में जमीन मालिकों को बड़ी राहत, मंत्री नीतीश बोले- सौदा अब पहले की तरह

Related Posts

देश

दिल्ली में बड़ा हादसा, सीमापुरी में चार मंजिला इमारत ढही; बच्चे समेत 7 घायल, रेस्क्यू जारी

October 7, 2026
Headlines

दिल्ली और गांव की दूरी मिटाने आया ‘येलोडॉट्स’, हर नौजवान को मिलेगा IIT का साथ और डिजिटल उस्ताद

October 7, 2026
अन्य खबरें

CJI, राजपाल यादव और शेक्सपियर का कनेक्शन: सुप्रीम कोर्ट की यह सुनवाई क्यों है खास

October 7, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दिल्ली में बड़ा हादसा, सीमापुरी में चार मंजिला इमारत ढही; बच्चे समेत 7 घायल, रेस्क्यू जारी

October 7, 2026

दिल्ली और गांव की दूरी मिटाने आया ‘येलोडॉट्स’, हर नौजवान को मिलेगा IIT का साथ और डिजिटल उस्ताद

October 7, 2026

रांची पहुंची टीम इंडिया और वेस्टइंडीज, 9 अक्टूबर को JSCA में होगा महामुकाबला

October 7, 2026

CJI, राजपाल यादव और शेक्सपियर का कनेक्शन: सुप्रीम कोर्ट की यह सुनवाई क्यों है खास

October 7, 2026

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.