Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 11:07 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भारत में कोरोना को लेकर 9 खुशखबरी, जो टेंशन को कर देगी कम
Headlines

भारत में कोरोना को लेकर 9 खुशखबरी, जो टेंशन को कर देगी कम

July 14, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कुछ आंकड़े ऐसे हैं जो राहत भरे भविष्‍य की तरफ इशारा करते हैं। देश में नौ ऐसे संकेत मिले हैं जो सकरात्‍मक हैं।

खुशखबरी 1: रिकवरी रेट अब 63% से ज्‍यादा

भारत में टोटल कोरोना केसेज 9,06,752 हैं जिसमें से 5,71,460 ठीक हो चुके हैं। इससे देश में कोविड-19 मरीजों का रिकवरी रेट बेहतर होकर 63.02% हो गया है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार, रिकवरी और मौतों का अनुपात अब 96.01%:3.99% है।

खुशखबरी 2: 19 राज्‍यों में रिकवरी नैशनल एवरेज से बेहतर

देश में 63.02% रिकवर हुए हैं मगर 19 राज्‍य/केंद्रशासित प्रदेश ऐसे हैं जो नैशनल एवरेज से भी बेहतर परफॉर्म कर रहे हैं। लद्दाख, दिल्‍ली, उत्‍तराखंड, छत्‍तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में रिकवरी रेट 75 प्रतिशत से ज्‍यादा है।

खुशखबरी 3: डेथ रेट में लगातार आ रही गिरावट

भारत में कोरोना पॉजिटिव केसेज के मुकाबले मृत्‍यु-दर लगातार कम हो रही है। डेथ-रेट या केस फैटलिटी रेश‍ियो मई की शुरुआत में 3.28 प्रतिशत था। इसमें लगातार कमी आई है और फिलहाल यह 3.28 प्रतिशत पर है। इसका सीधा सा मतलब यह है कि हम कोरोना से होने वाली मौतों को कम करने में सफल हो रहे हैं।

4: फैटलिटी रेट 30 से ज्‍यादा राज्‍यों का कम

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक, देश में फैटलिटी रेट 2.64 प्रतिशत है। जबकि 30 राज्‍य और केंद्रशासित प्रदेश ऐसे हैं जहां यह दर नैशनल एवरेज से भी कम है।

खुशखबरी 5: Covaxin का ह्यूमन ट्रायल शुरू

ICMR-भारत बायोटेक ने मिलकर कोरोना की जो वैक्‍सीन बनाई है, उसके ह्यूमन क्लिनिकल ट्रायल का पहला फेज शुरू हो गया है। वालंटियर्स की सेफ्टी स्‍क्रीनिंग की जा रही है। इसके बाद उन्‍हें वैक्‍सीन के छोटे-छोटे डोज दिए जाएंगे। ICMR ने वालंटियर्स पर ऐंटीबॉडी टेस्‍ट करने का प्रोटोकॉल भी जोड़ा है। पहले फेज के ट्रायल में करीब 1,500 वालंटियर्स को वैक्‍सीन दी जाएगी।

खुशखबरी 6: भारत में नहीं है कम्‍युनिटी ट्रांसमिशन

भारत सरकार ने नौ लाख कोरोना केस होने के बावजूद, कम्‍युनिटी ट्रांसमिशन से इनकार किया है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के मुताबिक, “भारत जैसे देश में, हमारे पास जो डेटा है, जो प्रोसेस हमने फॉलो किए हैं, हमने हर बार इस सवाल का जवाब ढूंढने की कोशिश की तो यही पता चला कि कम्‍युनिटी ट्रांसमिशन नहीं है। कुछ इलाके ऐसे हैं जहां लोकलाइज्‍ड ट्रांसमिशन हो सकता है जैसे धारावी में हुआ।”

खुशखबरी 7: 1.20 करोड़ सैंपल्‍स का टेस्‍ट पूरा

भारत ने कुल हजार टेस्‍ट से शुरुआत कर एक दिन में लाखों टेस्‍ट करना शुरू कर दिया है। जून और अब जुलाई में टेस्‍ट की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को ही 28 लाख से ज्‍यादा सैंपल जांचे गए। रैपिड ऐंटीजेन टेस्‍ट किट के इस्‍तेमाल से टेस्‍ट की संख्‍या काफी तेजी से बढ़ी है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के मुताबिक, 13 जुलाई तक 1,20,92,503 सैंपल्स टेस्ट हो चुके हैं।

खुशखबरी 8: कोरोना संक्रमण कुछ राज्‍यों तक सिमटा

देश में नए केसेज के आंकड़े देखें तो जिन 10 राज्‍यों में सबसे ज्‍यादा केस हैं, उनमें से आठ ऐसे हैं जहां रोज 1,000 से ज्‍यादा केसेज आ रहे हैं। गुजरात और राजस्‍थान की स्थिति लगातार बेहतर हो रही है। इसके अलावा बाकी के राज्‍य और केंद्रशासित प्रदशों में तुलनात्‍मकर रूप से स्थितियां सुधर रही हैं।

खुशखबरी 9: कारगर साबित हो रहा होम आइसोलेशन

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक, होम आइसोलेशन केयर के लिए जो नियम-कायदे बनाए गए, साथ ही ऑक्‍सीमीटर दिया गया, उससे एसिम्‍प्‍टोमेटिक और माइल्‍ड लक्षणों वाले केसेज की निगरानी में काफी मदद मिल रही है। इसे हॉस्पिटल इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर पर दबाव भी नहीं पड़ रहा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleAirtel इस सर्विस पर दे रहा है 7 हजार तक की छूट
Next Article Big Breking: सचिन पायलट को कांग्रेस के सभी पदों से हटाया गया

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.