Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 01:59 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » धरना स्थल पर डॉक्टर से अस्पताल में 10 बेड तक, मंत्री इरफान ने दिये अलर्ट रहने के निर्देश
Headlines

धरना स्थल पर डॉक्टर से अस्पताल में 10 बेड तक, मंत्री इरफान ने दिये अलर्ट रहने के निर्देश

August 14, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
डॉक्टर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : आंदोलन की तपिश के बीच अब स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर गया है। वजह साफ है, धरना स्थल पर भीड़ के बीच किसी की तबीयत अचानक बिगड़ सकती है। किसी को बुखार हो सकता है, किसी को चोट लग सकती है या फिर किसी मरीज को तुरंत अस्पताल ले जाने की जरूरत पड़ सकती है। ऐसी स्थिति में इलाज के लिए इधर-उधर भागदौड़ न करनी पड़े, इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने विभाग को पूरी तरह सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

मंत्री ने साफ कहा है कि आंदोलन जब तक चलेगा, स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहना होगा। धरना स्थल पर अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी, ताकि जरूरत पड़ने पर मौके पर ही प्राथमिक इलाज मिल सके। इसके साथ ही गंभीर स्थिति वाले मरीजों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था भी तैयार रखने को कहा गया है।

Advertisement

धरना स्थल पर डॉक्टर, अस्पताल में तैयार रहेगा बैकअप

स्वास्थ्य मंत्री ने RIMS के निदेशक और सदर अस्पताल, रांची के सिविल सर्जन को खास तौर पर जिम्मेदारी दी है। दोनों अधिकारियों को धरना स्थल पर अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती करने का निर्देश मिला है। मकसद यही है कि आंदोलन के दौरान स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी सामने आए तो डॉक्टर तुरंत मौके पर पहुंच सकें।

अस्पतालों में भी 10 बेड का विशेष वार्ड बैकअप के तौर पर तैयार रखने को कहा गया है। यानी अगर एक साथ कई लोगों को इलाज की जरूरत पड़ती है तो अस्पतालों में व्यवस्था बनाने में समय न लगे। RIMS निदेशक और सिविल सर्जन को लगातार स्थिति की जानकारी लेने और इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्री को देने के लिए कहा गया है।

बारिश में बीमारी का खतरा, बच्चों पर भी नजर

अभी बारिश का मौसम है। ऐसे में आंदोलन स्थल पर भीड़ के बीच मच्छर और संक्रमण से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। इसे देखते हुए डेंगू, टाइफाइड, कालाजार और डायरिया जैसी बीमारियों से बचाव की तैयारी दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया है। ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव के साथ डिफॉगिंग की व्यवस्था प्रभावी रखने को कहा गया है।

मंत्री ने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर खास सावधानी बरतने को कहा है। अगर किसी बच्चे को बुखार, बदन दर्द या सिर दर्द हो, अथवा प्लेटलेट्स में कमी जैसे लक्षण दिखाई दें, तो उसकी तुरंत जांच कराई जाए। जरूरत पड़ने पर उसे सुरक्षित तरीके से अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था भी की जाए। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का संदेश साफ है कि आंदोलन अपनी जगह है, लेकिन लोगों की सेहत से समझौता नहीं होगा। धरना स्थल हो या अस्पताल, दोनों जगह किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विभाग को तैयार रहना होगा।

इसे भी पढ़ें : खनिज विधेयक पर भड़के सीएम हेमंत, बोले- झारखंड ऐसा आंदोलन करेगा जिसे… 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम सम्राट का बड़ा ऐलान : पटना में बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, 4 हजार करोड़ के निवेश की तैयारी
Next Article सालाना 13200 करोड़ की कमाई पर संकट, सीएम हेमंत ने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026
जॉब/एजुकेशन

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026
बिहार

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026

राशिफल @ 07 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 7, 2026

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.