Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 01:00 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘एक भी ढेला बाहर नहीं जाने देंगे’, झामुमो ने केंद्र के खिलाफ फूंका उलगुलान का बिगुल
Headlines

‘एक भी ढेला बाहर नहीं जाने देंगे’, झामुमो ने केंद्र के खिलाफ फूंका उलगुलान का बिगुल

August 14, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
झामुमो
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : लोकसभा में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 पास होने के बाद झारखंड की सियासत गरमा गई है। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इस संशोधन के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री आवास में पार्टी नेताओं के साथ सीएम हेमंत सोरेन की बैठक के बाद झामुमो ने साफ कर दिया कि वह इसे झारखंड के अधिकार और आर्थिक हितों पर हमला मानता है। पार्टी ने कहा है कि जरूरत पड़ी तो यह लड़ाई सड़क से दिल्ली तक लड़ी जाएगी। बैठक के बाद झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने पार्टी के केंद्रीय कैंप कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बहुमत के दम पर खान और खनिज से जुड़े कानून में ऐसा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर राज्यों के अधिकार और उनकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। झामुमो इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा।

विनोद पांडेय बोले- झारखंड को 15 हजार करोड़ का नुकसान होगा

विनोद पांडेय ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने बिना पर्याप्त अध्ययन के संशोधन विधेयक पेश किया और बहुमत के आधार पर इसे लोकसभा से पारित करा लिया। उन्होंने दावा किया कि नए प्रावधानों से झारखंड को करीब 15 हजार करोड़ रुपए का सीधा वित्तीय नुकसान हो सकता है। उनके मुताबिक इसका असर राज्य सरकार की कई योजनाओं और विकास कार्यों पर पड़ेगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि झामुमो की लड़ाई खनन या निवेश के खिलाफ नहीं है। पार्टी संविधान से मिले राज्यों के अधिकार और झारखंड के आर्थिक हितों के लिए आवाज उठा रही है। पांडेय ने कहा कि झारखंड का केंद्र पर पहले से करीब 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए बकाया है, जो अब बढ़कर लगभग 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपए के आसपास पहुंच गया है। ऐसे में खनिज कानून में बदलाव से राज्य की आर्थिक स्थिति पर और दबाव बढ़ेगा।

विनोद पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार को यह बताना होगा कि संशोधन के कारण होने वाले नुकसान की भरपाई कैसे होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कानून के जरिए झारखंड को आर्थिक रूप से कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इसे राज्य के अधिकारों को सीमित करने वाला कदम बताया।

खनिज बाहर नहीं जाने देंगे, दिल्ली तक आंदोलन की चेतावनी

झामुमो नेता ने केंद्र सरकार को आंदोलन की सीधी चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि अगर झारखंड के नुकसान की भरपाई और उसके अधिकारों को लेकर कोई रास्ता नहीं निकाला गया तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी। उन्होंने यहां तक कहा कि जरूरत पड़ने पर झारखंड से एक भी खनिज बाहर नहीं जाने दिया जाएगा।

विनोद पांडेय ने कहा कि झामुमो अब केंद्र सरकार के खिलाफ राज्य में बड़े आंदोलन की शुरुआत करेगा। यह लड़ाई सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जरूरत पड़ने पर दिल्ली तक ले जाई जाएगी। उन्होंने कहा कि झारखंड के अधिकारों को छीनने की कोशिश को पार्टी चुपचाप नहीं देखेगी। पार्टी ने इस मुद्दे पर राष्ट्रपति से मुलाकात करने की भी बात कही है। पांडेय ने कहा कि झामुमो राष्ट्रपति से मिलकर संशोधन को रद्द करने की मांग करेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जाएगा ताकि इस कानून को वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़े।

झामुमो का कहना है कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और यहां के संसाधनों से राज्य को मिलने वाले राजस्व का सीधा संबंध विकास और जनकल्याण की योजनाओं से है। पार्टी अब इसी मुद्दे को लेकर केंद्र के खिलाफ राजनीतिक और जन आंदोलन खड़ा करने की तैयारी में है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा झारखंड की राजनीति में बड़ा टकराव बन सकता है।

इसे भी पढ़ें : सालाना 13200 करोड़ की कमाई पर संकट, सीएम हेमंत ने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 14 अगस्त 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article चमोली की सुरंग में मौ’त का मलबा, अचानक घुसा पानी और मच गयी तबाही

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026
जॉब/एजुकेशन

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026
राशिफल

राशिफल @ 07 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 7, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026

राशिफल @ 07 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 7, 2026

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.