Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 10:19 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गूगल और रिलायंस जियो मिलकर लाएंगे सस्ता 4G और 5G फोन
बिजनेस

गूगल और रिलायंस जियो मिलकर लाएंगे सस्ता 4G और 5G फोन

July 16, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपनी 43वीं एनुअल जनरल मीटिंग (Reliance AGM 2020) में यह घोषणा की है कि गूगल (Google) और जियो (Jio) मिलकर सस्ते 4G और 5G स्मार्टफोन लाएंगे। इसको लेकर जियो प्लैटफॉर्म्स और गूगल के बीच कमर्शल एग्रीमेंट हुआ है। दोनों कंपनियां मिलकर ऐंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम और प्ले स्टोर के ऑप्टिमाइजेशंस के साथ एंट्री लेवल अफॉर्डेबल स्मार्टफोन डिवेलप करेंगी।
जियो ने तैयार किया कंप्लीट 5G सॉल्यूशन
मुकेश अंबानी ने रिलायंस की एनुअल मीटिंग में बताया कि जियो ने एक कंप्लीट 5G सॉल्यूशन तैयार किया है जो अगले साल तक कस्टमर्स के लिए रोल आउट किया जा सकता है। यह रोल आउट सरकार की तरफ से 5G स्पेक्ट्रम उपलब्ध करने के बाद किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि सरकार की तरफ से स्पेक्ट्रम उपलब्ध कराए जाने के बाद जियो प्लेटफॉर्म दुनिया के दूसरे टेलिकॉम ऑपरेटर्स को 5G सॉल्यूशन एक्सपोर्ट कर सकेगा।
जियो और गूगल की पार्टनरशिप
गूगल के CEO सुंदर पिचई ने कहा कि भारत जैसे देश में सभी के पास इंटरनेट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जियो और गूगल की पार्टनरशिप से ऐसे लाखों भारतीयों को इंटरनेट मिल सकेगा जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है।
एंड्रॉयड बेस्ड स्मार्टफोन के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम बनाएंगे जियो-गूगल
मुकेश अंबानी ने इस बैठक में कहा कि गूगल जियो प्लैटफॉर्म्स में 7.7 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 33737 करोड़ रुपये निवेश करेगी। गूगल के निवेश के साथ ही रिलायंस में अब निवेश का आंकड़ा 1.52 लाख करोड़ पर पहुंच गया। इस तरह अब तक 14 कंपनियां जियो में निवेश कर चुकी हैं। जियो और गूगल मिलकर एंड्रॉयड बेस्ड स्मार्टफोन के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम बनाएगी।
‘2G मुक्त भारत जियो का मकसद’
इस मीटिंग में मुकेश ने कहा कि जियो का मकसद भारत को 2G मुक्त करना है। इसके लिए कंपनी 2G ग्राहकों तक 4G इंटरनेट पहुंचाएंगे। अंबानी ने कहा कि हमारा मकसद सभी भारतीय के हाथों में स्मार्टफोन देना है। भारत में करीब 35 करोड़ 2जी फीचर फोन यूजर्स हैं। गूगल और जियो मिलकर इन लोगों के लिए सस्ता स्मार्टफोन बनाएगी। जियो का मकसद 30 करोड़ लोगों को 2जी से 4जी में अपग्रेड करना है।
जियो फोन दुनिया का सबसे सस्ता 4G हैंडसेट
मीटिंग में मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो फोन मौजूदा समय में दुनिया का सबसे सस्ता 4G कनेक्टिविटी वाला फोन है। साल 2017 में लॉन्च हुए जियो फोन की मौजूदा समय में कीमत 699 रुपये है। वहीं साल 2018 में आए जियो फोन 2 की कीमत 2,999 रुपये है।

अत्यंत दुखद समाचार यह है कि अपने वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जगदेव राम जी का आज दोपहर 3:00 बजे जशपुर में देहांत हो गया। दोपहर का भोजन करने के पश्चात उनको चक्कर आई और वह बेहोश हो गए तुरंत डॉक्टर प्रवीण जी एवं साथ के सभी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रयास किए। तत्काल गाड़ी से उनको जिला अस्पताल में ले जाया गया वहां पर भी डॉक्टरों ने तुरंत उपाय शुरू किए लेकिन 3:00 बजे उनकी मृत्यु की घोषणा डॉक्टर जीने की उनके अंत्यसंस्कार कल जशपुर में होंगे। ओम शांति शांति शांति: ।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकोरोना वैक्सीन ट्रायल में अमेरिकी कंपनी को मिली पहली सफलता, ट्रंप ने किया टवीट ‘ग्रेट न्यूज
Next Article गिरिड़ीह से दस साइबर अपराधी गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.