Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 06:56 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रांची पहुंचते ही गरजे राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा, छात्रों के मुद्दे पर बोले- CBI जांच से डर क्यों?
Headlines

रांची पहुंचते ही गरजे राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा, छात्रों के मुद्दे पर बोले- CBI जांच से डर क्यों?

August 19, 2026No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री और झारखंड से राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा बुधवार को राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता पहले से मौजूद थे। जैसे ही डॉ. वर्मा एयरपोर्ट से बाहर आए, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छ से उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के उत्साह और भाजपा के नारों से एयरपोर्ट परिसर का माहौल पूरी तरह पार्टीमय नजर आया।

प्रदेश और जिला पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग और पार्टी समर्थक भी स्वागत के लिए पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने डॉ. वर्मा को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

बोले- राष्ट्रीय जिम्मेदारी सम्मान के साथ बड़ी जवाबदेही भी

रांची पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत में डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके लिए सम्मान की बात है, लेकिन इसके साथ बड़ी जवाबदेही भी जुड़ी है। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व सिर्फ उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है। यह झारखंड के उन तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं के स्नेह और मेहनत का भी सम्मान है, जो लगातार संगठन के लिए काम करते रहे हैं। भाजपा को कार्यकर्ता आधारित पार्टी बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर बड़ी जिम्मेदारी तक पहुंच सकता है।

डॉ. वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। ऐसे में राष्ट्रीय मंत्री के रूप में उनकी पहली प्राथमिकता संगठन को और मजबूत करना होगी। वह कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने और संगठन के काम को ज्यादा व्यापक बनाने की दिशा में काम करेंगे।

उन्होंने कहा, “मुझे जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊंगा। संगठन को और अधिक मजबूत एवं व्यापक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हर संभव प्रयास करूंगा।”

डॉ. वर्मा ने एयरपोर्ट पर जुटे कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह और विश्वास उनके लिए बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं का यह उत्साह उन्हें आगे और ज्यादा मेहनत करने की प्रेरणा देता है।

छात्रों के मुद्दे पर हेमंत सरकार को घेरा, सीबीआई जांच की मांग

रांची एयरपोर्ट पर डॉ. प्रदीप वर्मा ने झारखंड में छात्रों के आंदोलन और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छात्रों के लगातार आंदोलन और दबाव के बाद सरकार ने संबंधित परीक्षा को रद्द कर दिया, लेकिन अब तक पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने से पीछे क्यों हट रही है, यह बड़ा सवाल है।

उन्होंने कहा कि राज्य के छात्र और युवा लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को जांच से बचने के बजाय पूरे मामले की सच्चाई सामने लानी चाहिए। डॉ. वर्मा ने सवाल उठाते हुए कहा, “अगर सरकार पूरे मामले में साफ है तो फिर सीबीआई जांच से डर क्यों रही है? निष्पक्ष जांच होने दीजिए, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।”

उन्होंने कहा कि परीक्षा में कथित गड़बड़ी की पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए निष्पक्ष और विस्तृत जांच जरूरी है। जांच से यह पता चलेगा कि परीक्षा प्रक्रिया में आखिर कहां गड़बड़ी हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। उन्होंने यह भी कहा कि जांच आगे बढ़ने पर मामले से जुड़े दूसरे महत्वपूर्ण तथ्य भी सामने आ सकते हैं।

बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी भाजपा

डॉ. वर्मा ने कहा कि झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। छात्रों और युवाओं की मांगों को लेकर पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि युवाओं के न्याय और निष्पक्ष व्यवस्था की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने भविष्य को लेकर सरकार से सवाल पूछने का पूरा अधिकार है। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह छात्रों की शंकाओं का जवाब दे और परीक्षा से जुड़ी किसी भी शिकायत की निष्पक्ष जांच कराए। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्तर पर गड़बड़ी हुई है तो जिम्मेदार लोगों की पहचान कर कार्रवाई होनी चाहिए।

स्वागत कार्यक्रम में मेयर रोशनी खलको, डिप्टी मेयर नीरज कुमार, प्रदेश मंत्री अमित सिंह, ग्रामीण जिला अध्यक्ष धीरज महतो, नगर अध्यक्ष वरुण साहू, पूर्व विधायक राम कुमार पाहन, मीडिया सह प्रभारी अजय राय, प्रदेश प्रवक्ता आरती कुजूर, केके गुप्ता, सुबोध सिंह गुड्डू, युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक राज, जेलेंद्र कुमार, शशिभूषण भगत, ललित ओझा, अमित चरण, विजय साहू, जितेंद्र वर्मा और संजय जायसवाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : भोरे-भोर रेस हुई ED, आजम खान से जुड़े 10 ठिकानों पर मारा छापा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसुनीता आहूजा के कोर्ट पहुंचते ही मचा हंगामा, मां को बचाने आगे आए यशवर्धन
Next Article 13,000 करोड़ रुपये से मजबूत होगा रेल-सड़क नेटवर्क, जानिए कैबिनेट के बड़े फैसले

Related Posts

अन्य खबरें

CJI, राजपाल यादव और शेक्सपियर का कनेक्शन: सुप्रीम कोर्ट की यह सुनवाई क्यों है खास

October 7, 2026
जॉब/एजुकेशन

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026
जॉब/एजुकेशन

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

CJI, राजपाल यादव और शेक्सपियर का कनेक्शन: सुप्रीम कोर्ट की यह सुनवाई क्यों है खास

October 7, 2026

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026

राशिफल @ 07 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 7, 2026

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.