Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 01:59 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चलती कार में झपकी ले रही मां का बेटी ने रेत डाला गला
Headlines

चलती कार में झपकी ले रही मां का बेटी ने रेत डाला गला

August 20, 2026No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Merut : मेरठ के कंकरखेड़ा से रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। 40 साल की कविता की उसकी ही बेटी उन्नति ने अपने प्रेमी आकाश चौहान के साथ मिलकर हत्या कर दी। आरोप है कि बेटी मां को कार में बैठाकर ले गई और रास्ते में जब कविता को नींद की झपकी आई तो उन्नति ने चाकू से उसका गला रेत दिया। इसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर शव को बोरी में रखा और कार की डिग्गी में डाल दिया। दोनों शव को लेकर हरिद्वार के मंगलौर पहुंचे और गंगनहर किनारे सुनसान जगह देखकर उसे नहर में फेंक दिया।

18 अगस्त को गंगनहर किनारे महिला का शव मिलने के बाद मंगलौर पुलिस ने जांच शुरू की थी। बुधवार रात पुलिस ने मेरठ पहुंचकर उन्नति और उसके प्रेमी आकाश चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूल की है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार और चाकू भी बरामद कर लिया है।

Advertisement

मां को बेटी का प्रेम मंजूर नहीं था

कविता कंकरखेड़ा के नटेशपुरम में पति अरविंद और परिवार के साथ रहती थीं। उनकी बेटी उन्नति का दुल्हेड़ा गांव के रहने वाले आकाश चौहान से प्रेम प्रसंग था। दोनों दिल्ली में नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और उनका रिश्ता आगे बढ़ गया।

बताया जा रहा है कि आकाश कुछ दिन पहले उन्नति के घर भी गया था। उसने परिवार के सामने उन्नति से शादी करने की बात रखी थी। कविता इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थीं। उन्होंने शादी के लिए साफ मना कर दिया था। पुलिस के मुताबिक इसी बात को लेकर उन्नति और आकाश ने कविता को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

आकाश वारदात से दो दिन पहले ही दिल्ली से अपने गांव आया था। इसके बाद वह अपने दोस्त की कार लेकर घर से यह कहकर निकला था कि वह जल्दी वापस लौट आएगा। दूसरी तरफ उन्नति भी अपनी मां को साथ लेकर निकल गई।

पिता से बोली- मां को दर्शन कराने ले जा रही हूं

17 अगस्त की सुबह कविता के पति अरविंद ड्यूटी पर जा रहे थे। उस समय कविता घर पर नहीं थीं। अरविंद ने बेटी उन्नति को फोन कर मां के बारे में पूछा। उन्नति ने पिता से कहा कि वह अपनी मां को बरेली स्थित मनोनाधाम दर्शन कराने के लिए ले जा रही है।

अरविंद को उस समय इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनकी पत्नी के साथ कुछ गलत हो चुका है। उधर, पुलिस के मुताबिक उन्नति और आकाश ने रास्ते में कविता की हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए मंगलौर की तरफ निकल गए।

कार में मां को झपकी आई, बेटी ने चाकू से रेत दिया गला

पुलिस पूछताछ में आकाश ने वारदात को लेकर कई अहम बातें बताई हैं। उसके मुताबिक वह कार चला रहा था। उन्नति पीछे की सीट पर अपनी मां कविता के साथ बैठी थी। रास्ते में कविता को नींद की झपकी लग गई। इसी दौरान उन्नति ने चाकू से मां के गले पर वार कर दिया।

कविता गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद आकाश ने कार सड़क किनारे रोक दी। आरोप है कि दोनों ने मिलकर कविता की हत्या कर दी। शव को बोरी में रखा गया और कार की डिग्गी में डाल दिया गया।

इसके बाद दोनों शव लेकर मंगलौर पहुंचे। पुलिस के अनुसार मंगलौर पुल के पास सुनसान जगह देखकर दोनों ने शव को गंगनहर में फेंक दिया और वहां से फरार हो गए।

200 से ज्यादा कैमरों की फुटेज से पुलिस आरोपियों तक पहुंची

18 अगस्त को गंगनहर किनारे महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। महिला की पहचान नहीं हो पा रही थी। उसके गले पर चाकू से किए गए गहरे निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ पहचान कराने की कोशिश शुरू की।

पुलिस ने आसपास के थानों को सूचना दी और सोशल मीडिया पर भी महिला की तस्वीर और जानकारी साझा की। इसके बाद जांच टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में पुलिस को एक संदिग्ध कार दिखाई दी।

पुलिस ने कार के आने-जाने के रास्ते की पड़ताल शुरू की। इसी जांच में पुलिस को मेरठ से जुड़े सुराग मिले। इसके बाद मंगलौर पुलिस की टीम कंकरखेड़ा और पल्लवपुरम पहुंची और बुधवार को लक्सर रोड से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपी 12वीं पास, दिल्ली में कर रहे थे नर्सिंग की पढ़ाई

पुलिस के मुताबिक उन्नति और आकाश दोनों 12वीं पास हैं। दोनों दिल्ली में नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे थे। पढ़ाई के दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई थी। बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया।

हरिद्वार के एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल कार और चाकू भी बरामद कर लिया गया है। कविता के पति अरविंद की शिकायत पर मंगलौर कोतवाली में दोनों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मेरठ के एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मामले में मंगलौर पुलिस कार्रवाई कर रही है। वहीं, सीओ दौराला शिव ठाकुर ने कहा कि इस घटना को लेकर अरविंद की ओर से मेरठ पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली थी। महिला का शव मंगलौर क्षेत्र में मिला था और प्राथमिकी भी वहीं दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ें : दो मजदूरों के घर लगी भयंकर आग, फिर क्या हुआ… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदो मजदूरों के घर लगी भयंकर आग, फिर क्या हुआ… जानें
Next Article अब फाइलों में नहीं अटकेगी जांच, SP मुकेश ने बनाया तगड़ा फार्मूला… जानें क्या

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026
जॉब/एजुकेशन

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026
राशिफल

राशिफल @ 07 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 7, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026

राशिफल @ 07 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 7, 2026

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.