Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 12:57 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तीन बच्चों की मां से इश्क में एक बच्चे के बाप ने काट डाला खुद का गला, फिर…
Headlines

तीन बच्चों की मां से इश्क में एक बच्चे के बाप ने काट डाला खुद का गला, फिर…

August 21, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
इश्क
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Jamshedpur : जमशेदपुर के गोविंदपुर इलाके में शुक्रवार को अचानक खलबली मच गई, जब खून से लथपथ एक शख्स तड़पता हुआ मिला। यह कोई लूट या आपसी रंजिश का हमला नहीं, बल्कि दो साल से चल रहे एक उलझे हुए प्रेम प्रसंग का सनसनीखेज खूनी मोड़ था। 37 साल के जोबा मार्डी ने अपनी ही गर्दन पर ब्लेड चलाकर जान देने की कोशिश की। वजह बनी शादी से इनकार और इश्क में धोखे का अहसास।

तलाकशुदा पिता और तीन बच्चों की मां के बीच परवान चढ़ा इश्क

परसुडीह थाना क्षेत्र के राहरगोड़ा निवासी जोबा मार्डी टाटा मोटर्स में पक्का मुलाजिम है। जिंदगी की गाड़ी पटरी पर थी, लेकिन निजी जिंदगी में अकेलापन था। पहले हुए तलाक के बाद वह अपने एक बच्चे के साथ जिंदगी गुजार रहा था। इसी अकेलेपन के बीच उसकी मुलाकात लुपुंगडीह की रहने वाली एक महिला से हुई। महिला पहले से शादीशुदा थी और तीन बच्चों की मां थी, लेकिन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं। देखते ही देखते दोनों का यह रिश्ता गहरे प्यार में बदल गया। करीब दो साल तक दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब रहे। मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच देह से देह का रिश्ता भी बना। जोबा का दावा है कि वे दोनों कुछ समय तक लुपुंगडीह में साथ भी रहे और इस रिश्ते की भनक आसपास के लोगों को भी थी।

Advertisement

जब शादी की बात पर बिगड़ा खेल

समय बीतने के साथ जोबा इस रिश्ते को एक नाम देना चाहता था। उसने शादी की बात आगे बढ़ाई, लेकिन महिला के तीन बच्चे और उसकी शादीशुदा जिंदगी इस रिश्ते के बीच दीवार बनकर खड़ी हो गई। महिला अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते शादी के लिए राजी नहीं हो रही थी। यहीं से रिश्ते में खटास और तनाव का दौर शुरू हो गया।

फोन की वो एक कॉल और हाथ में ब्लेड

शुक्रवार का दिन इस रिश्ते के लिए खौफनाक साबित हुआ। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत हो रही थी। बात शादी और रिश्ते के भविष्य पर पहुंची, तो दोनों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। कॉल के दौरान महिला ने कुछ ऐसी बातें कह दी, जो जोबा के दिल को सीधे चीर गईं। जोबा को लगा कि जिस रिश्ते पर उसने दो साल न्योछावर कर दिए, वहां उसे सिर्फ धोखा मिला है। गुस्से और गहरे अवसाद में आकर उसने एक धारदार ब्लेड उठाया और बेरहमी से अपनी गर्दन पर चला दिया। गर्दन कटते ही खून का फव्वारा छूट पड़ा और वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा।

अस्पताल के बेड पर खुला दो साल का राज

घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। खून से लथपथ जोबा को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने समय रहते उसकी जान बचा ली। होश में आने के बाद अस्पताल के बेड पर लेटे जोबा ने पुलिस को अपनी दो साल पुरानी अधूरी प्रेम कहानी का एक-एक पन्ना खोलकर सुनाया। गोविंदपुर पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अब उस महिला और आसपास के लोगों से पूछताछ की तैयारी में है, ताकि यह साफ हो सके कि आखिर फोन पर ऐसी कौन सी बात हुई थी जिसने एक सिरफिरे आशिक को इतना आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

इसे भी पढ़ें : दुपट्टे से गला घोंट भतीजी के पैरों में ठोक दी 6 कीलें, फिर मिर्ची के खेत में…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदुपट्टे से गला घोंट भतीजी के पैरों में ठोक दी 6 कीलें, फिर मिर्ची के खेत में…
Next Article वीकेंड पर झारखंड के इन जिलों में येलो अलर्ट

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026
जॉब/एजुकेशन

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026
बिहार

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026

राशिफल @ 07 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 7, 2026

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.