Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 01:59 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » वीकेंड पर झारखंड के इन जिलों में येलो अलर्ट
Headlines

वीकेंड पर झारखंड के इन जिलों में येलो अलर्ट

August 21, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
अलर्ट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : झारखंड में पिछले कुछ दिनों से हुई बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम ने थोड़ी राहत दी। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश नहीं हुई और मौसम साफ रहा। हालांकि रांची समेत कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहे और उमस ने लोगों को परेशान किया। इसी बीच मौसम विभाग ने रविवार, 23 अगस्त को राज्य के छह जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक इन इलाकों में गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

छह जिलों में रविवार को भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अलर्ट के दायरे में राज्य के उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्से के छह जिले हैं। उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में पलामू, गढ़वा और चतरा तथा दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। इन जिलों में रविवार को मौसम अचानक बदल सकता है। गरज के साथ तेज बारिश के दौरान हवाओं की रफ्तार भी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर गरज और बिजली चमकने के समय खुले मैदान, पेड़ के नीचे या बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचने को कहा गया है। तेज हवा के दौरान भी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Advertisement

बारिश थमी तो लोगों ने ली राहत की सांस

पिछले तीन से चार दिनों से राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही थी। इससे कई इलाकों में सड़कों और गली-मोहल्लों में पानी जमा हो गया था। कुछ जगहों पर बारिश का पानी घरों में भी घुस गया था। शुक्रवार को बारिश नहीं होने से लोगों को काफी राहत मिली। जलजमाव वाले इलाकों में भी पानी धीरे-धीरे कम होने लगा है और सामान्य जनजीवन पटरी पर लौटता नजर आया। पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे ज्यादा 14 मिलीमीटर बारिश गिरिडीह में दर्ज की गई। इस दौरान बहरागोड़ा में सबसे अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि लातेहार में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

रांची में बादल छाए रहे, उमस ने किया परेशान

राजधानी रांची में शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। बारिश थमने के बाद भी हवा में नमी बनी रही। दिनभर गर्मी और उमस के कारण लोग परेशान रहे। रांची का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33.7 और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। डाल्टनगंज और बोकारो में अधिकतम तापमान 32.1 तथा न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चाईबासा में अधिकतम तापमान 30.8 और न्यूनतम 23.6 डिग्री रहा। लातेहार में अधिकतम तापमान 27.9 और न्यूनतम 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सरायकेला में अधिकतम तापमान 34.5 और न्यूनतम 25.4 डिग्री रहा। वहीं पाकुड़ में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वीकेंड यानी रविवार को छह जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को मौसम पर नजर रखने की जरूरत है। शुक्रवार को मिली राहत के बाद अब रविवार को एक बार फिर कई इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

इसे भी पढ़ें : तीन बच्चों की मां से इश्क में एक बच्चे के बाप ने काट डाला खुद का गला, फिर…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleतीन बच्चों की मां से इश्क में एक बच्चे के बाप ने काट डाला खुद का गला, फिर…
Next Article बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर सरकार ने साफ किया भ्रम, 4 लाख तक मदद बरकरार, 10 लाख तक लोन का भी रास्ता खुला

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026
जॉब/एजुकेशन

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026
बिहार

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026

राशिफल @ 07 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 7, 2026

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.