Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 17 October, 2026 • 11:34 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रोड टैक्स के नाम पर वसूली की तो अफसरों पर होगी कार्रवाई, मंत्री नीतीश ने दी चेतावनी
बिहार

रोड टैक्स के नाम पर वसूली की तो अफसरों पर होगी कार्रवाई, मंत्री नीतीश ने दी चेतावनी

August 27, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : नगर निकायों में भारी वाहनों से रोड टैक्स, प्रवेश सेवा शुल्क या चुंगी के नाम पर वसूली की गई तो संबंधित अफसरों पर कार्रवाई होगी। नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने साफ कहा है कि जब तक रोड टैक्स से जुड़ी नियमावली या विनियमावली नहीं बन जाती, तब तक नगर निकाय किसी भी नाम या तरीके से भारी वाहनों से राशि नहीं वसूल सकते। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित नगर आयुक्त या नगर कार्यपालक पदाधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 के प्रावधानों के तहत नगर निकायों द्वारा भारी वाहनों से रोड टैक्स, प्रवेश सेवा शुल्क या चुंगी की वसूली तभी की जा सकती है, जब इसके लिए नियमावली और विनियमावली बनी हो। फिलहाल विभाग ने रोड टैक्स की वसूली के लिए कोई नियमावली या विनियमावली तैयार नहीं की है। इसलिए नियम बनने और लागू होने तक नगर निकायों को भारी वाहनों से रोड टैक्स वसूलने पर पूरी तरह रोक है।

पहले भी जारी हो चुके हैं निर्देश

नीतीश मिश्रा ने बताया कि रोड टैक्स की वसूली को लेकर विभाग की ओर से पहले भी समय-समय पर स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। नगर निकायों को बताया गया था कि नियमावली बनने तक भारी वाहनों से रोड टैक्स, प्रवेश सेवा शुल्क या चुंगी नहीं ली जाए। इसके बावजूद कुछ नगर निकायों में भारी वाहनों से प्रवेश सेवा शुल्क, चुंगी या किसी दूसरे नाम से राशि वसूले जाने की जानकारी विभाग के सामने आई है।

मंत्री ने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। राज्य के सभी नगर आयुक्तों के अलावा नगर परिषद और नगर पंचायतों के नगर कार्यपालक पदाधिकारियों को दोबारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। उनसे कहा गया है कि नियमावली या विनियमावली बनने और प्रभावी होने तक किसी भी तरह की वसूली तत्काल बंद रखें।

आदेश नहीं माना तो अफसर होंगे जिम्मेदार

मंत्री ने चेतावनी दी कि विभागीय निर्देशों की अनदेखी कर अगर किसी नगर निकाय में रोड टैक्स या इसके नाम पर किसी तरह की राशि वसूली गई तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय होगी। ऐसे नगर आयुक्त या नगर कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी नगर निकायों से कहा कि विभागीय आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। नियमावली लागू होने तक वाहनों से किसी भी नाम या माध्यम से अनधिकृत वसूली नहीं होनी चाहिए। विभाग को मिलने वाली शिकायतों और ऐसे मामलों पर लगातार नजर रखी जाएगी। आदेश का उल्लंघन किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : नेपाल में सैलाब, बिहार में हाई अलर्ट… CM सम्राट ने सीमावर्ती इलाकों का लिया जायजा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनेपाल में सैलाब, बिहार में हाई अलर्ट… CM सम्राट ने सीमावर्ती इलाकों का लिया जायजा
Next Article 30 अगस्त को आदिवासी महाजुटान, सीएम हेमंत को मुख्य अतिथि बनने का न्योता

Related Posts

उत्तर प्रदेश

कागज के एक टुकड़े ने छीना तीन पीढ़ियों का हक, 45 साल बाद कोर्ट से जीती जमीन तो अब जान पर बन आई

October 17, 2026
उत्तर प्रदेश

AI को केवल सहायक बनाएं, सारथी नहीं; कानून की सबसे बड़ी पूंजी जनता का अटूट भरोसा : योगी

October 17, 2026
Headlines

मां के दशकर्म पर भावुक हुए CM, आगंतुकों की सुविधा के लिए खुद संभाला मोर्चा

October 17, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अब बारिश में नहीं डूबेगा फैजुल्लागंज, सीएम योगी और रक्षामंत्री का बड़ा फैसला… जानें

October 17, 2026

कागज के एक टुकड़े ने छीना तीन पीढ़ियों का हक, 45 साल बाद कोर्ट से जीती जमीन तो अब जान पर बन आई

October 17, 2026

AI को केवल सहायक बनाएं, सारथी नहीं; कानून की सबसे बड़ी पूंजी जनता का अटूट भरोसा : योगी

October 17, 2026

मां के दशकर्म पर भावुक हुए CM, आगंतुकों की सुविधा के लिए खुद संभाला मोर्चा

October 17, 2026

रजरप्पा में विस्थापितों का फूटा गुस्सा, बाहरी डीओ धारकों के बहिष्कार का ऐलान

October 17, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.