Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 3 September, 2026 • 04:55 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » धमाके के साथ पाताल में समाई जमीन, उगलने लगी आग… जानें कहां
Headlines

धमाके के साथ पाताल में समाई जमीन, उगलने लगी आग… जानें कहां

September 3, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Dhanbad : धनबाद के बीसीसीएल लोदना क्षेत्र संख्या 10 स्थित बरारी छह नंबर बस्ती के पास गुरुवार को अचानक जोरदार धमाका हुआ और जमीन धंस गई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। देखते ही देखते धंसी हुई जमीन की दरारों से काला धुआं और आग की ऊंची लपटें निकलने लगीं। इस नजारे को देखकर इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और पूरी बस्ती में खौफ फैल गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जमीन के नीचे सुलग रही आग अब सतह पर आ चुकी है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

सड़क पर आवाजाही ठप होने का डर

जमीन धंसने की इस घटना से पास ही स्थित लक्ष्मी कॉलोनी जाने वाली मुख्य सड़क पर सीधा खतरा मंडराने लगा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस जगह जमीन धंसी है, वहां से मुख्य सड़क बिल्कुल सटी हुई है। अगर गोफ का दायरा थोड़ा भी आगे बढ़ा तो सड़क का बड़ा हिस्सा सीधे पाताल में समा जाएगा। इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों गाड़ियां और आम लोग गुजरते हैं। अगर समय रहते रास्ता सुरक्षित नहीं किया गया तो किसी भी वक्त बड़ा वाहन इसकी चपेट में आ सकता है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान तय है।

प्रबंधन से जांच और घेराबंदी की मांग

घटना की सूचना मिलते ही बीसीसीएल के अधिकारी अपनी तकनीकी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और धंसाव वाली जगह का मुआयना किया। प्रबंधन का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जमीन धंसने की वजहों की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, स्थानीय लोगों में प्रबंधन की लापरवाही को लेकर गहरा गुस्सा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई हो। लोगों ने प्रशासन से तुरंत प्रभावित जगह की मजबूत बैरिकेडिंग कराने, गैस रिसाव रोकने और सुरक्षा बलों की तैनाती करने की गुहार लगाई है।

इसे भी पढ़ें : रांची में कोचिंग संस्थानों पर निगम का हंटर… 5 सील, 18 रडार पर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 03 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article पत्नी से झगड़े के बाद फंदे पर लटकी मिली डिलीवरी बॉय की लाश, तफ्तीश शुरू

Related Posts

बिहार

हिन्दी के शब्दों से होगी दिमाग की जंग, 14 सितंबर से ‘भारतीय गूढ़ वर्ग पहेली 2026’

September 3, 2026
Headlines

झाड़-फूंक के फेर में उजड़ा परिवार… 10 मिनट में दो भाइयों ने तोड़ा दम, मां की हालत नाजुक

September 3, 2026
Headlines

7 साल का इश्क और देह का संबंध शादी टूटने पर रेप नहीं… हाईकोर्ट ने खारिज की FIR

September 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हिन्दी के शब्दों से होगी दिमाग की जंग, 14 सितंबर से ‘भारतीय गूढ़ वर्ग पहेली 2026’

September 3, 2026

झाड़-फूंक के फेर में उजड़ा परिवार… 10 मिनट में दो भाइयों ने तोड़ा दम, मां की हालत नाजुक

September 3, 2026

7 साल का इश्क और देह का संबंध शादी टूटने पर रेप नहीं… हाईकोर्ट ने खारिज की FIR

September 3, 2026

एसपी खोटरे की पहल से गांव-गांव पहुंची पुलिस, बोली- ‘डरिए नहीं, हम हैं’

September 3, 2026

पत्नी से झगड़े के बाद फंदे पर लटकी मिली डिलीवरी बॉय की लाश, तफ्तीश शुरू

September 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.