Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 12:29 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बैंकों में लगातार 5 दिन लटके रहेंगे ताले, जल्दी निपटा लें जरूरी काम
Headlines

बैंकों में लगातार 5 दिन लटके रहेंगे ताले, जल्दी निपटा लें जरूरी काम

September 21, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : अगर बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम अटका है, तो उसे तुरंत निपटा लीजिए। 26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिनों तक बैंक शाखाओं में ताले लटके रहेंगे। महीने के आखिर में इतने लंबे समय तक बैंकों के बंद रहने से आम जनता के साथ-साथ व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ना तय माना जा रहा है। 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार होने और 27 सितंबर को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण शाखाएं बंद रहेंगी। इसके बाद यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों ने 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।

कारोबारी लेनदेन पर पड़ेगा सीधा असर

जिले भर की करीब 54 बैंक शाखाओं में पांच दिनों तक सन्नाटा पसरा रहेगा। इस लंबी छुट्टी और हड़ताल की वजह से नकदी जमा करने, शाखा से निकासी, पासबुक अपडेट, केवाईसी और लोन पास कराने जैसे काम पूरी तरह अटक जाएंगे। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे दुकानदारों, थोक व्यापारियों और स्थानीय कारोबारियों को झेलनी पड़ सकती है। चेक क्लियरेंस का पहिया थमने से व्यापारियों की वर्किंग कैपिटल फंस जाएगी, जिससे बाजार में नकदी के प्रवाह पर गहरा असर पड़ेगा।

auto

एटीएम पर बढ़ेगा दबाव, डिजिटल सेवाएं सहारा

शाखाएं बंद रहने के दौरान यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग जैसी ऑनलाइन सुविधाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। इसलिए रोजमर्रा के छोटे-मोटे डिजिटल भुगतान में कोई दिक्कत नहीं आएगी। हालांकि, जिन लोगों को सीधे नकद पैसों की जरूरत होगी, उन्हें परेशानी उठानी पड़ सकती है। लगातार पांच दिन बैंक बंद रहने से शहर और कस्बों के एटीएम पर लोगों की भीड़ बढ़ेगी और नकदी की किल्लत होने से कई मशीनों के खाली होने की आशंका भी बढ़ गई है।

पांच दिन काम की मांग पर अड़े कर्मचारी

बैंक यूनियनों की यह हड़ताल हफ्ते में पांच दिन बैंकिंग लागू कराने की मांग को लेकर हो रही है। यूनियन नेताओं का कहना है कि 12वें द्विपक्षीय समझौते के तहत वे हर दिन 40 मिनट अतिरिक्त काम करने के लिए तैयार हैं। इस फार्मूले पर भारतीय रिजर्व बैंक ने भी अपनी सहमति दे दी थी, लेकिन पिछले करीब दो साल से यह फाइल केंद्र सरकार के पास अटकी हुई है। कर्मचारियों का साफ कहना है कि अगर सरकार ने अब भी उनकी बात नहीं मानी, तो वे 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

इसे भी पढ़ें : राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 21 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 21 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 21, 2026
Headlines

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026
Headlines

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बैंकों में लगातार 5 दिन लटके रहेंगे ताले, जल्दी निपटा लें जरूरी काम

September 21, 2026

राशिफल @ 21 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 21, 2026

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026

वित्तरहित शिक्षकों के लिए बनी कमेटी, सीएम सम्राट बोले- सम्मान से नहीं होगा समझौता

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.