Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 02:41 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रास सांसद दीपक प्रकाश ने शपथ ली, केंद्रीय नेतृत्व में प्रति आभार जताया
रांची

रास सांसद दीपक प्रकाश ने शपथ ली, केंद्रीय नेतृत्व में प्रति आभार जताया

July 22, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बुधवार को राज्यसभा सदस्य की शपथ ली। उपराष्ट्रपति सह सदन के सभापति वेंकैया नायडू की उपस्थिति में प्रकाश ने हिंदी में शपथ ग्रहण किया। बाद में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर आभार प्रकट किया। प्रकाश ने गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता को बड़ा सम्मान दिया है।

उन्होंने कहा कि देश के उच्च सदन में झारखंड की मजबूत और प्रभावी आवाज बनना उनका संकल्प है। राष्ट्रीय और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन एवं लाखों कार्यकर्ताओं के स्नेह, प्यार और शुभकामनाओं से वे पार्टी की दोहरी जिम्मेवारी को निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि विचारों के प्रति समर्पित ध्येयनिष्ठ लाखों कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत हैं। प्रदेश अध्यक्ष के नाते वे पार्टी को सर्व स्पर्शी और सर्वव्यापी बनाएंगे।

auto

विद्यार्थी परिषद से शुरू की सामाजिक यात्रा
दीपक प्रकाश ने विद्यार्थी परिषद के एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में अपनी सामाजिक और राजनीतिक यात्रा प्रारंभ की। बाद में वे युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी के दायित्वों का भी सफलता पूर्वक निर्वहन किया। प्रकाश अभी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हैं।

हेमंत सरकार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर : दीपक प्रकाश
शपथ ग्रहण के बाद दीपक प्रकाश ने जमशेदपुर में बीती रात पार्टी नेता प्रकाश यादव की निर्मम हत्या पर हेमंत सरकार की कड़ी भर्त्सना की। कहा, इस सरकार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। जानबूझ कर भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। विगत दिनों लातेहार में पार्टी के जिला महामंत्री की हत्या हुई थी। दीपक प्रकाश ने प्रकाश यादव की हत्या पर शोक प्रकट करते हुए हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराज्य सरकार ने करोना ने संक्रमण से बचाव के लिए उठाये ठोस कदम: डॉ एम तौसीफ 
Next Article प्रेमिका और उसकी मां की हत्या कर शव को घर में दफनाया 

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.