Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 30 October, 2026 • 10:32 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘बिहार है तैयार, जी आया नूं’ थीम पर मनेगा 360वां प्रकाश पर्व, सीएम बोले- समय पर पूरे हों सारे काम
Headlines

‘बिहार है तैयार, जी आया नूं’ थीम पर मनेगा 360वां प्रकाश पर्व, सीएम बोले- समय पर पूरे हों सारे काम

October 30, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 360वें प्रकाश पर्व को भव्य बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। सीएम सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गुरुद्वारा परिसर में आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने साफ कहा कि देश और विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उनकी सुविधा, सुरक्षा और सम्मान सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी तालमेल बनाकर समय रहते अपने सारे काम निपटा लें। प्रकाश पर्व के मुख्य कार्यक्रम 9 जनवरी से 16 जनवरी 2027 तक चलेंगे। इस बार पूरे आयोजन का नारा ‘बिहार है तैयार, जी आया नूं’ रखा गया है।

टेंट सिटी में ठहरेंगे 20 हजार लोग, सड़कों पर दौड़ेंगी स्पेशल बसें

बैठक में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और पटना डीएम कुंदन कुमार ने पूरी कार्ययोजना का ब्योरा रखा। बाहर से आने वाली संगतों के ठहरने के लिए 20 से 30 एकड़ जमीन पर बड़ा कैंप तैयार किया जाएगा, जहां करीब 20 हजार लोगों के रुकने का पुख्ता इंतजाम रहेगा। ठंड के मौसम को देखते हुए रहने की जगह पर गर्म पानी, पर्याप्त बिस्तर और साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं को शहर के एक कोने से दूसरे कोने तक जाने में दिक्कत न हो, इसके लिए खास बसें चलाई जाएंगी। पीने के पानी, मोबाइल टॉयलेट और सड़कों पर रोशनी के लिए अतिरिक्त स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। साथ ही लंगर और अन्य जरूरतों के लिए कॉम्फेड की ओर से दूध और दही की निर्बाध सप्लाई तय की जाएगी।

ट्रैफिक जाम से बचाने के लिए वाटर मेट्रो का विकल्प, स्टेशनों पर विशेष सुविधाएं

सड़कों पर गाड़ियों की भीड़ कम करने के लिए सीएम ने जलमार्ग के इस्तेमाल पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि दीघा घाट से कंगन घाट के बीच वाटर मेट्रो चलाने की संभावना तुरंत तलाशें। जरूरत पड़ने पर कोलकाता से वाटर मेट्रो किराए पर लेने पर भी विचार किया जाए। इसके अलावा रेलवे के अफसरों को निर्देश दिया गया कि पटना साहिब स्टेशन को पूरी तरह संवारा जाए। पटना जंक्शन, राजेंद्र नगर और गुलजारबाग स्टेशन पर भी हेल्प डेस्क, मेडिकल टीम और सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जाएं ताकि ट्रेन से उतरते ही यात्रियों को हर जरूरी मदद मिल सके।

कड़ाके की ठंड को देखते हुए डॉक्टरों की टीम रहेगी तैनात

जनवरी के महीने में पटना में कड़ाके की ठंड पड़ती है। इसे ध्यान में रखते हुए सीएम ने स्वास्थ्य विभाग को खास निर्देश दिए हैं। आयोजन स्थल और टेंट सिटी के पास 24 घंटे डॉक्टरों की मौजूदगी रहेगी। ठंड के चलते दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती अनिवार्य रूप से की जाएगी। समीक्षा बैठक से पहले सीएम ने तख्त साहिब में मत्था टेका और बिहार की तरक्की की दुआ मांगी। प्रबंधक कमेटी ने उन्हें सरोपा और कृपाण भेंट कर सम्मानित किया। बैठक में उप सीएम विजय कुमार चौधरी, डीजीपी प्रीता वर्मा समेत शासन और पुलिस के कई बड़े अफसर मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : स्वास्थ्य सेवाओं का 4 गुना बढ़ेगा दायरा, मेडिकल कॉलेजों में लागू होगा PPP मॉडल : सीएम सम्राट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleस्वास्थ्य सेवाओं का 4 गुना बढ़ेगा दायरा, मेडिकल कॉलेजों में लागू होगा PPP मॉडल : सीएम सम्राट

Related Posts

Headlines

स्वास्थ्य सेवाओं का 4 गुना बढ़ेगा दायरा, मेडिकल कॉलेजों में लागू होगा PPP मॉडल : सीएम सम्राट

October 30, 2026
Headlines

शुभ यात्रा ट्रैवल्स का ‘अशुभ’ खेल, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार… जानें मामला

October 30, 2026
Headlines

फर्जी दाखिल-खारिज की अर्जी रद्द की, तो कर दी राजस्व कर्मचारी की हत्या, 3 अरेस्ट

October 30, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘बिहार है तैयार, जी आया नूं’ थीम पर मनेगा 360वां प्रकाश पर्व, सीएम बोले- समय पर पूरे हों सारे काम

October 30, 2026

स्वास्थ्य सेवाओं का 4 गुना बढ़ेगा दायरा, मेडिकल कॉलेजों में लागू होगा PPP मॉडल : सीएम सम्राट

October 30, 2026

शुभ यात्रा ट्रैवल्स का ‘अशुभ’ खेल, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार… जानें मामला

October 30, 2026

फर्जी दाखिल-खारिज की अर्जी रद्द की, तो कर दी राजस्व कर्मचारी की हत्या, 3 अरेस्ट

October 30, 2026

खेत बचेंगे तभी किसान समृद्ध होंगे, खाद-बीज में गड़बड़ी करने वाले नपेंगे : कृषि मंत्री

October 30, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.