Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 27 September, 2026 • 12:04 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार में 13 हजार किमी स्टेट हाईवे के संधारण का शंखनाद, सीएम क्या बोले… जानें
Headlines

बिहार में 13 हजार किमी स्टेट हाईवे के संधारण का शंखनाद, सीएम क्या बोले… जानें

September 26, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने शनिवार को स्पष्ट कर दिया कि राज्य में केवल अच्छी सड़कें बनाना ही सरकार का मकसद नहीं है, बल्कि उनकी लगातार और पुख्ता देखभाल भी उतनी ही जरूरी है। मुख्यमंत्री सचिवालय के ‘संवाद’ कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पहले सूबे के किसी भी कोने से पटना पहुंचने के लिए पांच घंटे का लक्ष्य रखा गया था, जिसे सरकार ने पूरा कर लिया है। अब सरकार का अगला बड़ा लक्ष्य इस सफर को घटाकर केवल चार घंटे करने का है, और यह तभी संभव होगा जब राज्य की हर सड़क हमेशा दुरुस्त और गड्ढामुक्त रहे। इस दौरान उन्होंने 10,590.53 करोड़ रुपये की लागत से 13,033 किलोमीटर स्टेट हाईवे और प्रमुख जिला सड़कों के रख-रखाव के बड़े प्रोजेक्ट का रिमोट दबाकर शुभारंभ किया।

हर किलोमीटर की बनेगी रिपोर्ट, दिवाली तक काम शुरू करने का अल्टीमेटम

सीएम सम्राट चौधरी ने पथ निर्माण विभाग को दो टूक निर्देश दिया कि आने वाली दीपावली तक इस मेंटेनेंस प्रोजेक्ट का असर जमीन पर दिखने लगे और काम पूरी तेजी से शुरू हो जाए। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था में जवाबदेही तय होगी। इसके तहत हर एक किलोमीटर सड़क की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी और अधिकारियों को हर महीने इसकी रिपोर्ट देनी होगी। ओपीआरएमसी यानी आउटपुट एंड परफॉर्मेंस बेस्ड रोड मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट के तीसरे चरण के तहत साल 2026 से 2033 तक, यानी पूरे सात साल तक इन सड़कों की देखरेख की जिम्मेदारी तय की गई है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि जिला मुख्यालय से लेकर ब्लॉक स्तर तक की सड़कों को चकाचक रखा जाए, ताकि आम लोगों का आवागमन सुगम और सुरक्षित बने।

Advertisement

आधुनिक तकनीक से निगरानी और ओवरलोडिंग पर सख्त रोक

सड़क सुरक्षा पर जोर देते हुए सीएम ने कहा कि इस तीसरे फेज में सड़कों की निगरानी आधुनिक तकनीक के जरिए की जाएगी, जिससे लापरवाही की गुंजाइश खत्म होगी। उन्होंने ओवरलोड गाड़ियों के परिचालन पर गहरी नाराजगी जताई और अफसरों को निर्देश दिया कि किसी भी सूरत में कमजोर पुलों और सड़कों पर क्षमता से अधिक वजन वाले वाहन नहीं चलने चाहिए। इसके लिए उन्होंने ग्रामीण कार्य विभाग को भी हिदायत दी कि वे ग्रामीण रास्तों पर ओवरलोडिंग रोकें ताकि गांव की सड़कें समय से पहले न टूटें। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सड़क और पुल निर्माण से जुड़े कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि जो बुनियादी ढांचा तैयार किया गया है, उसे लंबे समय तक बेहतर बनाए रखना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।

समारोह के दौरान योजना से जुड़ी एक शॉर्ट फिल्म दिखाई गई और एक विशेष पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत समेत विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : पीटीएम में पहुंचे सीएम सम्राट, बच्चों को दिया 90% से ज्यादा नंबर लाने का मंत्र

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleखिलाड़ियों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा में मौका, 17 गेस्ट प्लेयर पदों पर Vacancy
Next Article महंगे प्रोडक्ट्स छोड़िए, 40 के बाद चेहरे की देखभाल के लिए अपनाएं ये घरेलू फेस पैक

Related Posts

झारखंड

IIM कलकत्ता देगा ट्रेनिंग, पाकुड़ की महिलाएं बनेंगी सफल बिजनेस वुमन

September 26, 2026
अन्य खबरें

महंगे प्रोडक्ट्स छोड़िए, 40 के बाद चेहरे की देखभाल के लिए अपनाएं ये घरेलू फेस पैक

September 26, 2026
जॉब/एजुकेशन

खिलाड़ियों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा में मौका, 17 गेस्ट प्लेयर पदों पर Vacancy

September 26, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

IIM कलकत्ता देगा ट्रेनिंग, पाकुड़ की महिलाएं बनेंगी सफल बिजनेस वुमन

September 26, 2026

महंगे प्रोडक्ट्स छोड़िए, 40 के बाद चेहरे की देखभाल के लिए अपनाएं ये घरेलू फेस पैक

September 26, 2026

बिहार में 13 हजार किमी स्टेट हाईवे के संधारण का शंखनाद, सीएम क्या बोले… जानें

September 26, 2026

खिलाड़ियों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा में मौका, 17 गेस्ट प्लेयर पदों पर Vacancy

September 26, 2026

IIT दिल्ली में निदेशक बनने का मौका, 2.25 लाख रुपए वेतन

September 26, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.