Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 2 October, 2026 • 03:13 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » वर्दी पर हाथ डालते ही पुलिस ने निकाली हेकड़ी, ‘पुलिस दीदी’ से बदसलूकी करने वाला धराया
Headlines

वर्दी पर हाथ डालते ही पुलिस ने निकाली हेकड़ी, ‘पुलिस दीदी’ से बदसलूकी करने वाला धराया

October 1, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : राजधानी पटना में कानून का खौफ भूलकर महिला पुलिसकर्मियों से ही उलझना मनचलों को भारी पड़ गया है। रामकृष्णा नगर इलाके में ‘पुलिस दीदी’ की टीम पर छींटाकशी करने और विरोध करने पर हाथापाई पर उतरने वाले लफंगों की पुलिस ने हेकड़ी निकाल दी है। घटना के चंद घंटों के भीतर पुलिस ने सीसीटीवी खंगालकर एक आरोपी को धर दबोचा और सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। वहीं वारदात के बाद से फरार चल रहे बाकी दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

स्कूटी से गश्त पर निकली थीं महिला पुलिसकर्मी

घटना रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक, सुभाष नगर की है। इलाके में गश्त और महिलाओं से संवाद के लिए सब इंस्पेक्टर प्रियंका आनंद अपनी 4 अन्य महिला पुलिसकर्मियों के साथ स्कूटी से निकली थीं। वे सुभाष नगर पहुंची ही थीं कि वहां पहले से मंडरा रहे तीन बेखौफ उचक्कों ने महिला पुलिसकर्मियों को देखकर गंदी फब्तियां कसना शुरू कर दिया। वर्दी पहने होने के बावजूद लड़कों के मुंह से निकल रहे अश्लील तंज सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गईं।

Advertisement

पटना में मनचलों की हेकड़ी निकली! गश्त पर निकलीं ‘पुलिस दीदी’ पर फब्तियां कसने और हाथ चलाने वाले 3 में से 1 आरोपी को पुलिस ने दबोचा। CCTV फुटेज से हुई पहचान।#PatnaPolice #BiharPolice #PoliceDidi #PatnaNews #CrimeNews #TodayNews #LatestNews #NewsSamvad #BiharTrending pic.twitter.com/t7KXUSbPDo

— News Samvad (@newssamvaad) October 1, 2026

दारोगा ने टोका तो करने लगे गुंडई, हाथ छोड़कर भागे

लड़कों की इस सरेराह हरकत पर जब सब इंस्पेक्टर प्रियंका आनंद ने कड़ा ऐतराज जताया और उन्हें सबक सिखाने के लिए आगे बढ़ीं, तो मनचले डरने के बजाय उलटे भिड़ गए। खुद को घिरता देख आरोपियों ने हेकड़ी दिखाते हुए महिला दारोगा पर हाथ चला दिया और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से मौके पर खलबली मच गई और इसी का फायदा उठाकर तीनों उचक्के वहां से भाग निकले।

बीएनएस की कई गंभीर धाराओं में नपी तिकड़ी

वर्दी पर हाथ डालने और महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई। रामकृष्णा नगर थाने में फौरन कांड संख्या 1047/26 दर्ज किया गया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126(2), 115(2), 74, 132, 352, 351(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी गई। पुलिस अफसरों ने साफ निर्देश दिया कि कानून को खुली चुनौती देने वाले इन मनचलों को किसी भी हाल में बख्शा न जाए।

कैमरे में कैद हुई करतूत, कमरे से दबोचा गया संदेही

थाने की टीम ने इलाके के तमाम रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें मनचलों का चेहरा और उनकी करतूत साफ नजर आ गई। फुटेज के सहारे सुराग जुटाते हुए पुलिस सुभाष नगर के एक मकान तक पहुंच गई और 22 साल के प्रदीप कुमार को दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी मूल रूप से पटना जिले के खुशरूपुर का रहने वाला है और उसके पिता का नाम स्वर्गीय कामेश्वर राय है। वह यहां सुभाष नगर में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था।

पुलिस के हत्थे चढ़ते ही आरोपी की सारी हेकड़ी काफूर हो गई। पुलिस ने जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारा कच्चा चिट्ठा खोल दिया। पुलिस का कहना है कि बाकी दोनों आरोपियों के छिपने के ठिकानों का पता चल चुका है और जल्द ही वे दोनों भी हवालात की हवा खा रहे होंगे।

इसे भी पढ़ें : बिहार में बिजली और ग्रीन एनर्जी सेक्टर में ₹1.88 लाख करोड़ का होगा निवेश, निवेशकों को मिला न्योता

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमाता वैष्णो देवी यात्रा में खास इंतजाम: बुजुर्ग-दिव्यांगों के लिए मुफ्त घोड़ा, पालकी और बैटरी कार
Next Article राशिफल @ 02 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

बिहार

बिहार में बिजली और ग्रीन एनर्जी सेक्टर में ₹1.88 लाख करोड़ का होगा निवेश, निवेशकों को मिला न्योता

October 1, 2026
Headlines

‘बिल्ड एंड बिलीव’ के मंत्र के साथ बिहार आएं निवेशक, सरकार खरीदेगी 25% उत्पाद : सीएम

October 1, 2026
Headlines

अथाह पानी से घिरी जिंदगियों को आसमान से मिला सहारा, गोरखपुर से भी आया चॉपर

October 1, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 02 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 2, 2026

वर्दी पर हाथ डालते ही पुलिस ने निकाली हेकड़ी, ‘पुलिस दीदी’ से बदसलूकी करने वाला धराया

October 1, 2026

माता वैष्णो देवी यात्रा में खास इंतजाम: बुजुर्ग-दिव्यांगों के लिए मुफ्त घोड़ा, पालकी और बैटरी कार

October 1, 2026

बिहार में बिजली और ग्रीन एनर्जी सेक्टर में ₹1.88 लाख करोड़ का होगा निवेश, निवेशकों को मिला न्योता

October 1, 2026

‘बिल्ड एंड बिलीव’ के मंत्र के साथ बिहार आएं निवेशक, सरकार खरीदेगी 25% उत्पाद : सीएम

October 1, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.