Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 2 October, 2026 • 04:55 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिजली कट का झंझट खत्म, बिल की नो टेंशन… RMC अब पूरी तरह सौर ऊर्जा पर शिफ्ट
झारखंड

बिजली कट का झंझट खत्म, बिल की नो टेंशन… RMC अब पूरी तरह सौर ऊर्जा पर शिफ्ट

October 2, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : अक्सर बिजली बिल के भारी-भरकम बोझ और पावर कट की समस्या से जूझने वाले सरकारी दफ्तरों के बीच रांची नगर निगम ने एक नई और सकारात्मक राह चुनी है। अब नगर निगम का कामकाज चलाने के लिए केवल ग्रिड की बिजली पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, क्योंकि निगम की छत पर सूरज की किरणें ऊर्जा में बदल रही हैं। जरेडा के सहयोग से कार्यालय परिसर में 50 किलोवाट क्षमता का आधुनिक हाइब्रिड सोलर पैनल सिस्टम लगाया गया है। 2 अक्टूबर के दिन मेयर रोशनी खलखो ने इस प्लांट की शुरुआत कर शहर को ग्रीन एनर्जी का संदेश दिया।

चार मंजिलों की पूरी बिजली अब धूप से, बैकअप के लिए बैटरियां भी तैयार

इस नए सिस्टम की सबसे बड़ी खूबी इसका हाइब्रिड मॉडल है। प्लांट के साथ बड़े स्तर पर बैटरी बैंक जोड़ा गया है, जिससे धूप ढलने या अचानक बिजली गुल होने पर भी काम नहीं थमेगा। दफ्तर के बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, पहले और दूसरे तल्ले के पंखे, लाइटें, कंप्यूटर और अन्य उपकरण अब इसी सौर ऊर्जा से चलेंगे। इसके अलावा ऊपरी मंजिलों पर भी जरूरत के मुताबिक इसी सिस्टम से बिजली बांटी जा रही है। इससे रोजमर्रा के कामकाज में आने वाली बिजली की रुकावटें पूरी तरह खत्म हो जाएंगी।

Advertisement

खजाने पर कम पड़ेगा बोझ और हवा में नहीं घुलेगा धुआं

सरकारी इमारतों में दिनभर सैकड़ों कंप्यूटर, एसी और लाइटें जलती हैं, जिसका सीधा असर हर महीने आने वाले लाखों रुपये के बिजली बिल पर दिखता है। सोलर प्लांट शुरू होने से निगम के खजाने पर बिजली खर्च का बोझ काफी कम हो जाएगा। इसके साथ ही पारंपरिक थर्मल पावर से बनने वाली बिजली की जगह सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। यह कदम दिखाता है कि शहर की सरकार सिर्फ नियम बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण को बचाने के लिए खुद जमीन पर उतरकर बदलाव की शुरुआत कर रही है।

आने वाली पीढ़ियों के लिए जरूरी है ऊर्जा संरक्षण : मेयर 

उद्घाटन के दौरान मेयर रोशनी खलखो ने कहा कि बिजली बचाना और साफ ऊर्जा को अपनाना सिर्फ आज की सहूलियत नहीं है, बल्कि भविष्य के लिए हमारी बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि नगर निगम अपने हर काम में पर्यावरण-अनुकूल तरीकों को बढ़ावा दे रहा है ताकि शहर के बाकी लोग और संस्थान भी इससे सीख लें। इस खास मौके पर उप महापौर नीरज कुमार, नगर आयुक्त सुशांत गौरव, अपर नगर आयुक्त संजय कुमार और उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार सहित निगम के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों का मानना है कि यह पहल शहर के अन्य बड़े दफ्तरों के लिए भी एक मिसाल साबित होगी।

इसे भी पढ़ें : रांची में 10 सफाई मित्र सम्मानित, मेयर बोलीं- जनता के साथ से चमकेगा शहर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची में 10 सफाई मित्र सम्मानित, मेयर बोलीं- जनता के साथ से चमकेगा शहर
Next Article गंगा के उफान से रेल ट्रैक पर संकट, पाकुड़ में लगातार पांचवें दिन थमे पहिये

Related Posts

Headlines

गंगा के उफान से रेल ट्रैक पर संकट, पाकुड़ में लगातार पांचवें दिन थमे पहिये

October 2, 2026
Headlines

रांची में 10 सफाई मित्र सम्मानित, मेयर बोलीं- जनता के साथ से चमकेगा शहर

October 2, 2026
Headlines

वर्दी पर हाथ डालते ही पुलिस ने निकाली हेकड़ी, ‘पुलिस दीदी’ से बदसलूकी करने वाला धराया

October 1, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गंगा के उफान से रेल ट्रैक पर संकट, पाकुड़ में लगातार पांचवें दिन थमे पहिये

October 2, 2026

बिजली कट का झंझट खत्म, बिल की नो टेंशन… RMC अब पूरी तरह सौर ऊर्जा पर शिफ्ट

October 2, 2026

रांची में 10 सफाई मित्र सम्मानित, मेयर बोलीं- जनता के साथ से चमकेगा शहर

October 2, 2026

राशिफल @ 02 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 2, 2026

वर्दी पर हाथ डालते ही पुलिस ने निकाली हेकड़ी, ‘पुलिस दीदी’ से बदसलूकी करने वाला धराया

October 1, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.