Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 3 October, 2026 • 10:57 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राष्ट्रीय स्तर पर चमका CCL, दिल्ली में मिला ‘स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवार्ड’
झारखंड

राष्ट्रीय स्तर पर चमका CCL, दिल्ली में मिला ‘स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवार्ड’

October 3, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CCL
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : CCL यानी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड ने देश की राजधानी में अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई है। नई दिल्ली में आयोजित ईटी बिजनेस एक्सीलेंस एंड लीडरशिप समिट 2026 में CCL के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस एवं पब्लिक रिलेशंस विभाग को प्रतिष्ठित ‘स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवार्ड’ से नवाजा गया। संचार और जनसंपर्क के क्षेत्र में लगातार किए जा रहे नए प्रयोगों, रचनात्मक पहलों और पीआर प्रोफेशनल्स को एक साझा मंच देने के लिए कंपनी को यह सम्मान मिला है। समारोह में मशहूर फिल्म अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने मंच पर यह ट्रॉफी सौंपी। सीसीएल की तरफ से विभाग के महाप्रबंधक व प्रमुख आलोक कुमार गुप्ता और मैनेजर (सीडी) मयंक कश्यप ने पुरस्कार ग्रहण किया।

नई सोच से बदली कंपनी की ब्रांडिंग

CCL के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह के नेतृत्व में कंपनी ने जनसंपर्क और ब्रांडिंग के पुराने तौर-तरीकों को बदलकर नए दौर के मुताबिक ढाला है। कंपनी का फोकस सिर्फ कोयला उत्पादन तक सीमित न रहकर अपनी साख और सकारात्मक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने पर रहा है। बेहतर संवाद और पारदर्शी कार्यशैली के जरिए कंपनी ने आम लोगों, कर्मियों और मीडिया के बीच भरोसे का एक नया सेतु तैयार किया है, जिसका असर अब साफ तौर पर दिखने लगा है।

Advertisement

कबाड़ से कंचन और वॉल म्यूरल जैसी अनूठी पहल

विभाग ने पिछले कुछ समय में कई लीक से हटकर काम किए हैं। कंपनी का नया लोगो और टैगलाइन तैयार करने के साथ-साथ कोयला कर्मियों की मेहनत को दर्शाती वॉल म्यूरल पेंटिंग बनाई गई। इसके अलावा ‘कबाड़ से कंचन’, ‘वॉर अगेंस्ट वेस्टेज’ जैसे अभियानों ने कर्मचारियों को सीधे जोड़ा। कोलकर्मियों के जज्बे को सम्मान देने के लिए डाक विभाग के साथ मिलकर स्पेशल कस्टमाइज्ड पोस्टल स्टाम्प जारी किया गया। साथ ही, नेशनल पीआर कॉन्क्लेव का सफल आयोजन कर जनसंपर्क की दुनिया में नए विचार सामने रखे गए।

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बढ़ा कंपनी का दायरा

हाल के वर्षों में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर CCL से जुड़ी खबरों की गुणवत्ता और कवरेज दोनों में बड़ा सुधार देखने को मिला है। मीडिया के साथ संवाद को केवल औपचारिक बयानों तक सीमित रखने के बजाय जमीनी स्तर पर साझा किया गया। सीसीएल प्रबंधन का कहना है कि यह राष्ट्रीय सम्मान पूरी टीम के साझा प्रयास का नतीजा है और इससे आने वाले दिनों में संचार के क्षेत्र में और बेहतर काम करने की नई ऊर्जा मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : कबाड़ से कंचन बनाने वाले हुनर को मिला प्रमोशन, CCL के PR हेड आलोक गुप्ता बने GM

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकर्ज और डिप्रेशन से घिरे शख्स ने 43वीं मंजिल से लगाई छलांग, टुकड़ों में बंट गया शरीर… देखें वीडियो
Next Article सीएम के निर्देश पर वियतनाम से रांची लाया गया राजा का श’व, परिजनों को 5 लाख की मदद

Related Posts

झारखंड

बिजली के तारों में दौड़ेगा ‘दिमाग’, आंधी-बारिश में भी नहीं जाएगी लाइट… जानें IIIT रांची का नया प्लान

October 3, 2026
Headlines

हुनर और सादगी से लबरेज डॉ जयंत घोष… झारखंड के पहले डॉक्टर जिन्हें मिली ये ऐतिहासिक फेलोशिप

October 3, 2026
Headlines

सीएम ने एथेनॉल प्लांट का लिया जायजा, बोले- बिहार को बनाएंगे उद्योग और स्किल का हब

October 3, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिजली के तारों में दौड़ेगा ‘दिमाग’, आंधी-बारिश में भी नहीं जाएगी लाइट… जानें IIIT रांची का नया प्लान

October 3, 2026

हुनर और सादगी से लबरेज डॉ जयंत घोष… झारखंड के पहले डॉक्टर जिन्हें मिली ये ऐतिहासिक फेलोशिप

October 3, 2026

सीएम ने एथेनॉल प्लांट का लिया जायजा, बोले- बिहार को बनाएंगे उद्योग और स्किल का हब

October 3, 2026

सीएम के निर्देश पर वियतनाम से रांची लाया गया राजा का श’व, परिजनों को 5 लाख की मदद

October 3, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर चमका CCL, दिल्ली में मिला ‘स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवार्ड’

October 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.