Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 4 October, 2026 • 12:48 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » यूपी BJP की नई मीडिया टीम तैयार, किसे मिली क्या जिम्मेदारी… देखें लिस्ट
उत्तर प्रदेश

यूपी BJP की नई मीडिया टीम तैयार, किसे मिली क्या जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

October 4, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मीडिया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Lucknow : लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार शनिवार को प्रदेश भाजपा ने अपनी नई मीडिया टीम की घोषणा कर दी। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची में प्रदेश प्रवक्ताओं, मीडिया पैनलिस्टों के साथ ही क्षेत्रीय मीडिया संयोजक और सह संयोजकों के नाम शामिल किए गए हैं। पार्टी ने इस बार पिछली टीम के कई चेहरों को बरकरार रखा है, वहीं कुछ नए लोगों को भी जिम्मेदारी दी गई है। अगले साल होने वाले चुनाव को देखते हुए भाजपा ने इस बार अपनी मीडिया टीम का दायरा बढ़ाया है। पार्टी ने 31 लोगों को प्रदेश प्रवक्ता और 25 कार्यकर्ताओं को मीडिया पैनलिस्ट बनाया है। पिछली टीम में 16 प्रवक्ता और करीब एक दर्जन मीडिया पैनलिस्ट थे। यानी इस बार प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्टों की संख्या में काफी इजाफा किया गया है। पार्टी का मकसद मीडिया के जरिए सरकार और संगठन का पक्ष मजबूती से रखना और विपक्ष के सवालों का जवाब देना है।

पुराने चेहरों के साथ नए लोगों को भी मौका

नई प्रवक्ता टीम में नवीन श्रीवास्तव, हीरो वाजपेई, आनंद दूबे, प्रियंक पांडेय, अंकुश त्रिपाठी और एमएलसी लालजी निर्मल जैसे नेताओं को शामिल किया गया है। पार्टी ने अलग-अलग सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है। माना जा रहा है कि टीम के गठन में संगठन के साथ सामाजिक समीकरण का भी ध्यान रखा गया है।

Advertisement

प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची में हीरो वाजपेई, डॉ. समीर सिंह, कौशलेंद्र पटेल, मनीष शुक्ला, जुगल किशोर, राकेश त्रिपाठी, लालजी निर्मल, आनंद दुबे, अवनीश त्यागी, आलोक वर्मा, अनिला सिंह, साक्षी दिवाकर, संजय चौधरी, अशोक पाण्डेय, एसएन सिंह, मनोज पोसवाल, डॉ. ऋचा सिंह, प्रशान्त उमराव, दिलीप श्रीवास्तव, डॉ. अमित कुशवाहा, प्रियंक पाण्डेय, नवीन श्रीवास्तव, रामनिवास यादव, अनुभव चक, डॉ. रजनीश त्यागी, ब्रम्हप्रकाश पाल, आशीष कुमार गुप्ता, डॉ. अंकुश त्रिपाठी, अभिषेक कृष्ण दुबे, प्रताप सिंह नागर और शैलेन्द्र शर्मा अटल को जगह दी गई है।

25 कार्यकर्ताओं को मीडिया पैनलिस्ट की जिम्मेदारी

भाजपा ने 25 कार्यकर्ताओं को मीडिया पैनलिस्ट की जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें अमित वाल्मीकी, डॉ. कौशल कान्त, राघवेन्द्र सिंह, शरतेन्दु त्रिवेदी शरद, रवि सोनकर, अभय प्रताप सिंह, गौरव माहेश्वरी, चन्द्रमोहन चौबे, पल्लवी सिंह, अपर्णा दीक्षित, राज कुमार राजू, ओपी मिश्रा, डॉ. अशोक नागर, गौरव गर्ग, जेबा यासमीन, अमील शम्सी, पवन गोयल, बाल कृष्ण पाण्डेय, धनंजय शुक्ला, डॉ. विजय रत्ना तोमर, मनीष शर्मा, बृजेश यादव, प्रशांत सिंह राठौर, सूरज श्रीवास्तव और मणीन्द्र पाण्डेय शामिल हैं।

मीडिया टीम में सह संयोजकों की संख्या इस बार चार से घटाकर दो कर दी गई है। हिमांशु दूबे और दीपक बघेल को सह संयोजक बनाया गया है। वहीं मीडिया वॉच टीम में दिवस चतुर्वेदी और मनोज त्रिवेदी को जिम्मेदारी मिली है। मीडिया सह प्रभारी के तौर पर प्रियंक पांडेय, हिमांशु दुबे, धर्मेंद्र सिंह और अभय सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

छह क्षेत्रों में भी नई टीम तैयार

प्रदेश भाजपा ने क्षेत्रीय स्तर पर भी मीडिया टीम का गठन किया है। अवध क्षेत्र में आकाश मिश्रा को संयोजक बनाया गया है। अमित वर्मा, सिद्धार्थ तिवारी, हिमालय वर्मा और दीपक तिवारी सह संयोजक होंगे। पश्चिम क्षेत्र की जिम्मेदारी गजेन्द्र शर्मा को संयोजक के रूप में दी गई है, जबकि संजय माहेश्वरी, नीतिन शर्मा और निमित जायसवाल सह संयोजक बनाए गए हैं।

कानपुर क्षेत्र में अनूप अवस्थी संयोजक और संजय सिंह सह संयोजक होंगे। काशी क्षेत्र में मधुकर चित्रांश को संयोजक बनाया गया है, जबकि संतोष सोलारपुरकर और शैलेन्द्र मिश्रा सह संयोजक की भूमिका निभाएंगे। गोरखपुर क्षेत्र में राहुल तिवारी संयोजक होंगे और चंदन आर्य व समरेंद्र विक्रम सिंह सह संयोजक बनाए गए हैं।

ब्रज क्षेत्र में अंकित माहेश्वरी को संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। अमित गुप्ता, शशि भूषण गुप्ता, श्याम सुंदर परासर और निशित शर्मा सह संयोजक होंगे। नई टीम के गठन के साथ अब प्रदेश से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक भाजपा की मीडिया व्यवस्था पहले की तुलना में ज्यादा लोगों के साथ काम करेगी।

इसे भी पढ़ें : बाल तेजी से झड़ रहे तो हो जाएं सावधान,कहीं ये कमी तो नहीं
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबाल तेजी से झड़ रहे तो हो जाएं सावधान,कहीं ये कमी तो नहीं

Related Posts

अन्य खबरें

बाल तेजी से झड़ रहे तो हो जाएं सावधान,कहीं ये कमी तो नहीं

October 4, 2026
राशिफल

राशिफल @ 04 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 4, 2026
अन्य खबरें

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने रचा नया रिकॉर्ड, दो दिन में कमाई 100 करोड़ पार

October 3, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

यूपी BJP की नई मीडिया टीम तैयार, किसे मिली क्या जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

October 4, 2026

बाल तेजी से झड़ रहे तो हो जाएं सावधान,कहीं ये कमी तो नहीं

October 4, 2026

राशिफल @ 04 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 4, 2026

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने रचा नया रिकॉर्ड, दो दिन में कमाई 100 करोड़ पार

October 3, 2026

हथियार लहराकर लूटने वाले दो धराये, एक पर ह’त्या समेत 17 केस

October 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.